चक्रवृद्धि ब्याज के सूत्र एवं महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी ( Compound Interest Formula and MCQS) | Objective Question and Answer | PDF Download |

 चक्रवृद्धि ब्याज के सूत्र एवं महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी ( Compound Interest Formula and MCQS)

साधारण ब्याज (SI) :-

किसी मूलधन पर निश्चित समय तथा निश्चित दर के आधार पर जो अतिरिक्त राशि अदा की जाती है उसे साधारण ब्याज कहा जाता है


मूलधन :-

वह राशि जो उधार ली या दी जाती है उसे मूलधन कहते है मूलधन को (P) से व्यक्त किया जाता है


ब्याज समय :-

कोई धनराशि या मूलधन किसी निश्चित समय के लिए उधार दिया या लिया जाता है तो वह निश्चित समय , ब्याज समय कहलाता है इसे T से व्यक्त करते है


ब्याज दर :-

कोई धनराशि किसी निश्चित समय के लिए जिस दर पर उधार ली जाती है उस दर को ब्याज दर कहते है | इसे R द्वारा व्यक्त किया जाता है
दूसरे शब्दों में कहा जाए तो प्रति 100 रुपए मूलधन पर प्रतिवर्ष दी जाने वाली राशि को ब्याज दर कहा जाता है


मिश्रधन :-

मूलधन तथा ब्याज के योग को मिश्रधन कहा जाता है इसे A से व्यक्त करते है


चक्रवृद्धि ब्याज ( CI) :-

चक्रवृद्धि ब्याज से तात्पर्य " ब्याज पर ब्याज " है जब उधार ली गई धनराशि का ब्याज समय पर न देकर उसे पुन: मूलधन ( धनराशि ) में जोड़ दिया जाता है और फिर उस धनराशि और ब्याज के प्राप्त योग पर ब्याज लगाया जाता है तो उसे चक्रवृद्धि ब्याज कहते है |

चक्रवृद्धि ब्याज के महत्वपूर्ण सूत्र तथा नियम :-

सूत्र-1. यदि ब्याज अर्धवार्षिक संयोजित होता है तो दर का आधा तथा समय का दोगुना करते है


सूत्र-2. यदि ब्याज तिमाही संयोजित हो तो दर का एक चोथाई तथा समय को चार गुना करते है


सूत्र-3. यदि ब्याज मासिक संयोजित हो तो दर का 1/12 तथा समय को 12 गुना करते है


सूत्र-4. मिश्रधन (A) = मूलधन + चक्रवृद्धि ब्याज

सूत्र-5. मूलधन (P) = मिश्रधन - चक्रवृद्धि ब्याज

सूत्र-6. चक्रवृद्धि ब्याज = मिश्रधन - मूलधन

सूत्र-7. मिश्रधन = मूलधन [ 1 +
दर / 100
]समय

सूत्र-8. चक्रवृद्धि ब्याज = मूलधन [ ( 1 +
दर / 100
)समय - 1 ]

सूत्र-9. यदि विभिन्न समयों के लिए विभिन्न चक्रवृद्धि ब्याज की दरे दी गई हो तो -
पहले वर्ष के लिए दर R1% है
दूसरे वर्ष के लिए दर R2% है
तीसरे वर्ष के लिए दर R3% है
तब तीन वर्ष बाद मिश्रधन (A)
A = P (1 +
R1 / 100
) (1 +
R2 / 100
) (1 +
R3 / 100
)

सूत्र-10. दो वर्षो के लिए चक्रवृद्धि ब्याज तथा साधारण ब्याज का अंतर -
चक्रवृद्धि ब्याज - साधारण ब्याज = मूलधन (
दर / 100
)2 =
साधारण ब्याज x दर / 200

सूत्र-11. तीन वर्षो के लिए चक्रवृद्धि ब्याज तथा साधारण ब्याज का अंतर -
चक्रवृद्धि ब्याज - साधारण ब्याज =
मूलधन (
दर / 100
)2 [ 3 +
दर / 100
]

सूत्र-12. यदि कोई धनराशि चक्रवृद्धि ब्याज की दर R% से T वर्षो में खुद की n गुनी हो जाती है तो -
R% = [ n1/T - 1 ] x 100%

सूत्र-13.यदि किसी धनराशि पर प्राप्त साधारण ब्याज 2 वर्षो के लिए R% दर पर चक्रवृद्धि ब्याज (CI) है तो -
चक्रवृद्धि ब्याज = साधारण ब्याज [ 1 +
दर / 200
]

सूत्र-14. यदि कोई धनराशि चक्रवृद्धि ब्याज के हिसाब से T1 वर्ष में N गुना हो जाती है तथा T2 वर्ष में M गुना हो जाती है तो -
(N)1/T1 = (M)1/T2

सूत्र-15. यदि कोई धनराशि T वर्ष में खुद की m गुना हो जाती है जबकि चक्रवृद्धि ब्याज की दर वार्षिक हो तो कितने समय में यह खुद का mn हो जाएगी -
अभीष्ट समय = ( t x n ) वर्ष

सूत्र-16. n वर्ष पश्चात् जनसंख्या =
वर्तमान जनसंख्या [ 1 +
दर / 100
]समय

सूत्र-17. n वर्ष पूर्व जनसंख्या =
वर्तमान जनसंख्या
[
1 / ( 1 +
दर / 100
)समय
]

चक्रवृद्धि ब्याज के Objective Question and Answer :-

1. कोई धनराशि चक्रवृद्धि ब्याज से 3 वर्षों में 2,400 रूपए और 4 वर्षों में 2,520 रूपए हो जाती है , तो वार्षिक ब्याज की दर ज्ञात करें ? 5% ✓ 6% 10% 12%

2. कोई धनराशि चक्रवृद्धि ब्याज से दो वर्षों के बाद 4,500 रूपए और चार वर्षों के बाद 6,750 रूपए हो जाती है तो वह धनराशि ज्ञात कीजिये ? 4,000 रूपए 2,500 रूपए 3,000 रूपए ✓ 3,050 रूपए

3. किसी धनराशि पर दो क्रमिक वर्षों का चक्रवृद्धि ब्याज क्रमशः 225 रूपए तथा 238.50 रूपए है , तदनुसार ब्याज की वार्षिक दर कितनी है ? 7.5 5 10 6 ✓

4. किसी धनराशि पर साधारण ब्याज के रूप में 3 वर्ष में 540 रूपए मिलते है | यदि 2 वर्ष में उतनी ही ब्याज दर पर 376.20 रूपए का चक्रवृद्धि ब्याज मिले तो राशि (रुपयों में) ज्ञात कीजिये ? 1600 1800 2000 ✓ 2100

5. यदि किसी मूलधन पर चक्रवृद्धि ब्याज पर दूसरे और तीसरे वर्ष प्राप्त होने वाली राशि क्रमानुसार 24,200 और 26,620 रूपए है तो ब्याज की दर कितनी है ? 10% ✓ 5% 20% 16%

6. एक धनराशि को वार्षिक संयोजन पर 1 वर्ष के लिए 10 प्रतिशत प्रतिवर्ष चक्रवृद्धि ब्याज की दर से उधार दिया गया | चक्रवृद्धि ब्याज के अर्धवार्षिक होने पर , ब्याज 80 रूपए बढ़ जाता है तो उधार दी गई धनराशि (रूपए में) क्या है ? 16,000 32,000 ✓ 48,000 64,000

7. यदि दो वर्षों में साधारण ब्याज की दर से मूलधन में 16% की वृद्धि होती है तो उसी दर से 2 वर्षों में 25,000 रूपए पर अर्जित चक्रवृद्धि ब्याज (रूपए में) क्या होगा ? 4,000 2,160 2,000 4,160 ✓

8. 8,000 रूपए की एक धनराशि चक्रवृद्धि ब्याज की एक निश्चित दर से 2 वर्ष में 12,500 रूपए हो जाती है | 3 वर्ष पश्चात् राशि (रूपए में) क्या होगी ? 13,175 14,225 12,575 15,625 ✓

9. यदि किसी राशि का 12% वार्षिक की दर से हर छ: महीनें बाद जोड़ें जाने वाले चक्रवृद्धि ब्याज और साधारण ब्याज का एक वर्ष का अंतर 36 रूपए हो तो वह राशि कितनी है ? 10,000 रूपए ✓ 12,000 रूपए 15,000 रूपए 9,000 रूपए

10. किसी धनराशि पर 4% वार्षिक की दर से 2 वर्षों के साधारण और चक्रवृद्धि ब्याजों का अंतर 4 रूपए है तो वह धनराशि ज्ञात करें ? 2,500 रूपए ✓ 2,400 रूपए 2,600 रूपए 2000 रूपए

चक्रवृद्धि ब्याज से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर :-

1. 10% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज पर 2,000 रु कितने वर्ष में 2,420 रुपए हो जाएँगे ? 3 5/2 2✅ 3/2

2. किस वार्षिक ब्याज की दर पर 2304 रु. चक्रवृद्धि ब्याज से 2 वर्ष में 2500 रु. हो जाएँगे ? 9/2% 21/5% 25/6%✅ 13/3%

3. 5% प्रतिवर्ष चक्रवृद्धि ब्याज पर रु. 800 कितने वर्ष में रु. 882 हो जाएँगे ? 1 वर्ष 2 वर्ष✅ 3 वर्ष 4 वर्ष

4. रु. 250 की राशि पहले वर्ष में 4% और दूसरे वर्ष में 8% की चक्रवृद्धि ब्याज पर कितनी हो जाएंगी ? रु. 280 रु. 280.80 ✅ रु. 468 रु. 290.80

5. अर्द्ध - वार्षिक रूप में संयोजित , 6250 रुपए का 12% वार्षिक दर से एक वर्ष का चक्रवृद्धि ब्याज होगा ? 772.50 रूपये ✅ 772 रूपये 672.50 रूपये 672 रूपये

6. कितने समय में 1000 रूपये की राशि 20% वार्षिक की दर से 1331 रूपये हो जाएगी , जबकि ब्याज प्रति छमाही संयोजित होता है ? 3/2 वर्ष ✅ 2 वर्ष 1 वर्ष 5/2 वर्ष

7. वह राशि बताइए जो दो वर्ष बाद 10% की चक्रवृद्धि ब्याज दर पर रु. 2420 हो जाए ? रु. 2000 ✅ रु. 1000 रु. 2500 रु. 1500

8. किसी मूल राशि पर 10% प्रतिवर्ष की दर पर दूसरे वर्ष चक्रवृद्धि ब्याज रु. 132 बना | मूल राशि कितनी थी ? रु. 1250 रु. 1000 रु. 1200 ✅ रु. 1320

9. 12000 रुपए पर 20% प्रतिवर्ष की दर पर 9 माह का त्रेमासिक रूप से संयोजित चक्रवृद्धि ब्याज कितना होगा ? 1750 रुपए 2089.70 रुपए 1891.50 रुपए ✅ 2136.40 रुपए

10. चक्रवृद्धि ब्याज पर निवेशित एक निश्चित धनराशि 3 वर्ष में 800 रुपए एवं 4 वर्ष में 840 रुपए हो जाती है | प्रतिवर्ष ब्याज की दर है 5/2% 4% 5% ✅ 20/3%

11. कितने वर्षो में 800 रुपए की धनराशि अर्द्ध वार्षिक रुपए से संयोजित 10% प्रतिवर्ष चक्रवृद्धि ब्याज की दर से 926.10 रुपए हो जाएगी ? 5/2 वर्ष 3 वर्ष 2 वर्ष 3/2 वर्ष ✅

12. 2000 रुपए की राशि चक्रवृद्धि ब्याज पर 2 वर्ष में 4000 रुपए हो जाती है वह राशि कितने वर्षो में 8000 रुपए हो जाएगी ? 2 4✅ 6 8

13. 3000 रुपए की राशि चक्रवृद्धि ब्याज पर 2 वर्ष के पश्चात् 6000 रुपए हो जाती है | चार वर्ष का ब्याज क्या होगा ? 9000 रुपए ✅ 12000 रुपए 6000 रुपए 3000 रुपए

14. कोई धनराशि 10% चक्रवृद्धि वार्षिक दर पर 3 वर्ष में 6655 रुपए हो जाती है धनराशि कितनी है ? 5000 रुपए ✅ 5500 रुपए 6000 रुपए 6100 रुपए

15. 8000 रुपए की राशि 5% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर से कितने समय (वर्षो) में 9261 रुपए हो जाएगी 3 वर्ष ✅ 7/2 वर्ष 4 वर्ष 9/2 वर्ष

16. 3 वर्ष के लिए 10% वार्षिक दर पर 1000 रुपए पर चक्रवृद्धि ब्याज क्या होगा ? 1331 रुपए 331 रुपए ✅ 300 रुपए 1300 रुपए

17. 5% वार्षिक दर पर 25000 रुपए का 2 वर्ष का चक्रवृद्धि ब्याज कितना होगा 2500 रुपए 2562.5 रुपए ✅ 2425.25 रुपए 5512.5 रुपए

18. किसी धनराशि पर 2 वर्ष के लिए 15% की दर पर चक्रवृद्धि ब्याज 3225 रुपए मिलता है | मूल राशि क्या होगी ? 10000 रुपए✅ 20000 रुपए 15000 रुपए 32250 रुपए

19. 2 वर्ष के बाद 8% प्रतिवर्ष चक्रवृद्धि ब्याज पर प्राप्त धन राशि 72,900 रुपए है | मूलधन ( रुपए में ) क्या था ? 65000 67500 60000 62500✅

20. 2500 रुपए की एक राशि चक्रवृद्धि ब्याज की एक निश्चित दर से 2 वर्ष में 8100 रुपए हो जाती है | 4 वर्ष पश्चात् राशि ( रुपए में ) क्या होगी ? 29824 36284 41624 26244✅

पीडीएफ को देखें और दोस्तों को शेयर करे


Download PDF

✹ More PDF Download :-

साधारण ब्याज / सरल ब्याज के सूत्र एवं महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
लाभ और हानि के सूत्र एवं महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
बट्टा के सूत्र और महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी ( Discount Formulas )
बेलन / खोखले बेलन के सूत्र
घन के सूत्र , गुण एवं नियम ( cube formula )
घनाभ के सूत्र , गुण एवं नियम ( cuboid formula )
बीजगणित के सूत्र ( Algebra Formula)
चतुर्भुज के सूत्र ( chaturbhuj ke sutra )
त्रिभुज के प्रकार
त्रिभुज व त्रिभुज के महत्वपूर्ण गुण एवं नियम
चतुर्भुज के प्रकार ,उनके गुण एवं सूत्रों का अध्धयन
त्रिभुज के परिकेंद , अंत: केंद्र , गुरुत्व केंद्र एवं लंब केंद्र
समचतुष्फलक ( Tetrahedron ) के सूत्र
Number System Basics Formulas, Questions, Tricks

Maths Notes की Free PDF यहां से Download करें


सभी बिषयवार Free PDF यहां से Download करें

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने