साधारण ब्याज / सरल ब्याज के सूत्र एवं महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी | Simple Interest Formula |

 साधारण ब्याज / सरल ब्याज  के सूत्र एवं महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी | Simple Interest Formula |

साधारण ब्याज (SI) :-

किसी मूलधन पर निश्चित समय तथा निश्चित दर के आधार पर जो अतिरिक्त राशि अदा की जाती है उसे साधारण ब्याज कहा जाता है


मूलधन :-

वह राशि जो उधार ली या दी जाती है उसे मूलधन कहते है मूलधन को (P) से व्यक्त किया जाता है


ब्याज समय :-

कोई धनराशि या मूलधन किसी निश्चित समय के लिए उधार दिया या लिया जाता है तो वह निश्चित समय , ब्याज समय कहलाता है इसे T से व्यक्त करते है


ब्याज दर :-

कोई धनराशि किसी निश्चित समय के लिए जिस दर पर उधार ली जाती है उस दर को ब्याज दर कहते है | इसे R द्वारा व्यक्त किया जाता है
दूसरे शब्दों में कहा जाए तो प्रति 100 रुपए मूलधन पर प्रतिवर्ष दी जाने वाली राशि को ब्याज दर कहा जाता है


मिश्रधन :-

मूलधन तथा ब्याज के योग को मिश्रधन कहा जाता है इसे A से व्यक्त करते है

साधारण ब्याज के महत्वपूर्ण सूत्र तथा नियम :-

सूत्र-1. यदि ब्याज छमाही संयोजित हो तो दर का आधा तथा समय का दोगुना कर देते है


सूत्र-2. यदि ब्याज तिमाही संयोजित हो तो दर की एक चोथाई तथा समय को चार गुना करते है


सूत्र-3. साधारण ब्याज ( SI) =
मूलधन x समय x दर / 100

सूत्र-4. मूलधन (P) =
साधारण ब्याज x 100 / समय x दर

सूत्र-5.समय (T) =
साधारण ब्याज x 100 / मूलधन x दर

सूत्र-6.दर (r) =
साधारण ब्याज x 100 / मूलधन x समय

सूत्र-7. मिश्रधन (A) = मूलधन + ब्याज

सूत्र-8. मूलधन (P) = मिश्रधन - ब्याज

सूत्र-9. ब्याज(r) = मिश्रधन - मूलधन

सूत्र-10. यदि अलग - अलग समय के लिए ब्याज की दर अलग - अलग हो जैसे
पहले T1 वर्ष के लिए दर R1% है
दूसरे T2 वर्ष के लिए दर R2% है
तीसरे T3 वर्ष के लिए दर R3% है
तब तीनो वर्षो का कुल साधारण ब्याज
S.I = P [
R1T1 + R2T2 + R3T3 / 100
]

सूत्र-11. मिश्रधन = मूलधन [
100 + (समय x दर) / 100
]

सूत्र-12. यदि साधारण ब्याज (SI) , मूलधन का n गुना हो जाता है तो -
अर्थात् साधारण ब्याज = n x मूलधन
तो समय x दर = n x 100

सूत्र-13. यदि मिश्रधन , मूलधन का n गुना हो जाता है तो -
अर्थात् मिश्रधन = n x मूलधन
तो समय x दर = (n-1) x 100

सूत्र-14. यदि कोई धनराशि साधारण ब्याज की दर पर T वर्षो में खुद का n गुना हो जाता है तो वार्षिक ब्याज दर -
दर% =
(n - 1) / समय
x 100%
या
समय% =
(n - 1) / दर
x 100%

सूत्र-15. यदि विभिन्न साधारण ब्याज दरों तथा समयों पर दो साधारण ब्याजो का अंतर K है तो -
मूलधन (P) =
K x 100 / (ब्याज दरों का अंतर) x (समय का अंतर)

सूत्र-16. यदि कोई धनराशि t वर्ष में A1 हो जाती है तथा ब्याज दर में r% का परिवर्तन होने पर यह धनराशि t वर्ष में x2 हो जाती है तो -
मूलधन (P) =
मिश्रधन का अंतर x 100 / (ब्याज दर में परिवर्तन ) x समय

सूत्र-17. यदि कोई धनराशि P1 साधारण ब्याज की दर R1 से T1 समय के लिए जमा की जाती है तथा एक अन्य राशि P2 साधारण ब्याज की दर R2 से T2 समय के लिए जमा की जाती है तो दोनों के साधारण ब्याज का अंतर होगा -
साधारण ब्याज =
P2R2T2 - P1R1T1 / 100

साधारण ब्याज से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर :-

1. कितने समय में 72 रु. 25/4% वार्षिक साधारण ब्याज की दर से 81रु. हो जाएँगे ? 2 वर्ष ✅
3 वर्ष
2 वर्ष 6 माह
4 वर्ष

2. मनोज ने 29400 रु. 6 वर्ष के लिए साधारण ब्याज पर जमा किए | 6 वर्ष बाद उसे 4200 रु. ब्याज प्राप्त हुआ | वार्षिक ब्याज की दर थी - 50/21✅
60/21
88/21
40/21

3. कितने वर्षो में 12% वार्षिक दर से 3,000 रुपए का साधारण ब्याज 1,080 रुपए हो जाएगा ? 3✅
5/2
2
7/2

4. यदि 1 रुपया पर 1 माह का साधारण ब्याज 1 पैसा है , तो वार्षिक दर प्रतिशत कितना होगा ? 10%
8%
12%✅
6%

5. 4000 रुपए पर 18 माह में 12% वार्षिक ब्याज की दर से कितना साधारण ब्याज अर्जित होगा ? 216 रुपए
360 रुपए
720 रुपए✅
960 रुपए

6. वह धनराशि कितनी है , जो 5% वार्षिक (365 दिन) साधारण ब्याज की दर पर देने पर 2.00 रुपए प्रतिदिन का ब्याज अर्जित कर ले ? 1400 रुपए
14700 रुपए
14600 रुपए✅
7300 रुपए

7. यदि 400 रुपए पर 10 वर्ष के लिए साधारण ब्याज 280 रुपए हो , तो वार्षिक ब्याज दर ज्ञात करे ? 7%✅
8%
9%
10%

8. वह मूल राशि बताइए जिस पर 5% प्रतिवर्ष की साधारण ब्याज दर पर प्रतिदिन रु. 1 का ब्यज मिले ? रु. 5000
रु. 7300 ✅
रु. 36500 रु.
4000

9. 800 रुपए की राशि साधारण ब्याज की एक निश्चित दर पर 3 वर्ष में 956 रुपए हो जाती है यदि ब्याज दर 4% बढ़ा दी जाए तो वह राशि 3 वर्ष में कितनी हो जाएगी ? 1025रुपए
1042रुपए
1052रुपए ✅
1024रुपए

10. कितनी राशि पर 2 वर्ष की R% पर साधारण ब्याज R होगा ? 100/2Rरुपए
50रुपए✅
100/Rरुपए
200/Rरुपए

11. जब मूल राशि 2000 साधारण ब्याज दर 5% और समय 2 वर्ष हो , तो भुगतान की जाने वाली राशि कितनी होगी ? 3200रुपए
2400रुपए
2200रुपए✅
3400रुपए

12. साधारण ब्याज की वह दर क्या होगी जिस पर 6000 रुपए की राशि 3 वर्ष में 6900 रुपए हो जाएगी ? 5%✅
7%
2%
4%

13. किसी धनराशि का 5 वर्ष का साधारण ब्याज उस राशि का 2/5 भाग है | ब्याज की वार्षिक दर ज्ञात कीजिए ? 0.1
0.08✅
0.06
0.04

14. किसी राशि पर 5 वर्ष के लिए साधारण ब्याज उस राशि का 3/5 है | वार्षिक ब्याज दर बताइए ? 10%
12%✅
8%
20%

15. 12% प्रतिवर्ष की दर से 5 वर्ष में 5400 रुपए का साधारण ब्याज क्या होगा ? 2700 रुपए
2950 रुपए
3120 रुपए
3240 रुपए ✅

16. 12% प्रतिवर्ष की दर से 5 वर्ष में 5400 रुपए का साधारण ब्याज क्या होगा ? 2700 रुपए
2950 रुपए
3120 रुपए
3240 रुपए✅

17. 7200 रुपए पर 7 वर्ष में 14% प्रतिवर्ष की दर से साधारण ब्याज क्या होगा ? 6800 रुपए
6812 रुपए
7056 रुपए✅
7096 रुपए

18. 1440 रुपए के मूलधन पर 3 वर्षो में 8% प्रतिवर्ष की दर से साधारण ब्याज (रुपए में ) क्या होगा ? 345.6✅
230.4
367.8
312.2

19. एक राशि साधारण ब्याज पर 25% की वार्षिक ब्याज दर से 4 वर्षो में 8800 रुपए हो जाती है राशि ( रुपए में ) क्या है ? 4400✅
6600
7040
6400

20. एक राशि साधारण ब्याज से 3 वर्षो में 2286 रुपए तथा 4 वर्षो में 2448 रुपए हो जाती है ब्याज की वार्षिक दर ( प्रतिशत में ) क्या है ? 10
9✅
8
11

पीडीएफ को देखें और दोस्तों को शेयर करे


Download PDF

✹ More PDF Download :-

लाभ और हानि के सूत्र एवं महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
बट्टा के सूत्र और महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी ( Discount Formulas )
बेलन / खोखले बेलन के सूत्र
घन के सूत्र , गुण एवं नियम ( cube formula )
घनाभ के सूत्र , गुण एवं नियम ( cuboid formula )
बीजगणित के सूत्र ( Algebra Formula)
चतुर्भुज के सूत्र ( chaturbhuj ke sutra )
त्रिभुज के प्रकार
त्रिभुज व त्रिभुज के महत्वपूर्ण गुण एवं नियम
चतुर्भुज के प्रकार ,उनके गुण एवं सूत्रों का अध्धयन
त्रिभुज के परिकेंद , अंत: केंद्र , गुरुत्व केंद्र एवं लंब केंद्र
समचतुष्फलक ( Tetrahedron ) के सूत्र
Number System Basics Formulas, Questions, Tricks

Maths Notes की Free PDF यहां से Download करें


सभी बिषयवार Free PDF यहां से Download करें

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने