वृद्धि संधि की परिभाषा , नियम , सूत्र , प्रकार / भेद, अपवाद तथा 100+ उदाहरण | PDF Download |

वृद्धि संधि की परिभाषा , नियम , सूत्र , प्रकार / भेद, अपवाद  तथा 100+ उदाहरण | PDF Download |

vriddhi Sandhi ki paribhasha,niyam,sutra,parkar,apvad,75+ Examples

वृद्धि संधि की परिभाषा :-

जब अ / आ स्वर का मेल ( संधि ) बाद वाले ए या ऐ से होता है तो इन दोनों स्वरों के स्थान पर ' ऐ ' हो जाता है अर्थात अ / आ + ए / ऐ = ' ऐ ' | इसी प्रकार 'अ / आ ' के बाद ' ओ /औ स्वर मिले तो ' औ ' हो जाता है , अर्थात अ / आ + ओ / औ = औ ; तो इस प्रकार की संधि को वृद्धि संधि कहते है |
उदाहरण - तत + एव = ततैव एक + एक = एकैक नव + ऐश्र्वर्य =नवैश्र्वर परम + ओजस्वी =परमौजस्वी परम + औषध =परमौषध महा + ऐश्र्वर्य=महैश्र्वर्य महा + ओजस्वी =महौजस्वी महा + औषध =महौषध वन + ओषधि =वनौषधि सदा + एव =सदैव

वृद्धि संधि के नियम :-

(1) अ / आ + ए / ऐ = ऐ
(2) अ / आ + ओ / औ = औ

वृद्धि संधि के प्रकार / भेद या विभिन्न रूप निम्न प्रकार है :-

(1) अ + ए = ऐ
(2) अ + ऐ = ऐ
(3) आ + ए = ऐ
(4) आ + ऐ = ऐ
(5) अ + ओ = औ
(6) अ + औ = औ
(7) आ + ओ = औ
(8) आ + औ = औ
अब हम इन सभी प्रकारों का विस्तार पूर्वक उदाहरण सहित अध्ययन करेंगे |

वृद्धि संधि के 100 उदाहरण :-

यहाँ वृद्धि संधि के 100+ उदाहरण दिये गये है जो वृद्धि संधि के अभ्यास के लिए पर्याप्त है |
(1) अ + ए = ऐ विश्व + एकता = विश्वैकता तत्र + एव = तत्रैव अघ + एव = अघैव एक + एक = एकैक प्रिय + एषी = प्रियैषी वित्त + एषणा = वित्तैषणा हित + एषी = हितैषी शुभ + एषी = शुभैषी दिन + एक = दिनैक धन + एषी = धनैषी लोक + एषणा = लोकैषणा पुत्र + एषणा = पुत्रैषणा धन + एषणा = धनैषणा मत + एकता = मतैकता

(2) अ + ऐ = ऐ धन + ऐश्वर्य = धनैश्वर्य देव + ऐश्वर्य = देवैश्वर्य जन + ऐश्वर्य = जनैश्वर्य मत + ऐक्य = मतैक्य विश्व + ऐक्य = विश्वैक्य ज्ञान + ऐक्य = ज्ञानैक्य धन + ऐक्य = धनैक्य परम + ऐन्द्रजालिक = परमैन्द्रजालिक स्व + ऐच्छिक = स्वैच्छिक धर्म + ऐक्य = धर्मैक्य लोक + ऐश्वर्य = लोकैश्वर्य नव + ऐश्वर्य = नवैश्वर्य विचार + ऐक्य = विचारैक्य भाव + ऐक्य = भावैक्य लोक + ऐक्य = लोकैक्य

(3) आ + ए = ऐ सदा + एव = सदैव तथा + एव = तथैव सर्वदा + एव = सर्वदैव महा + एषणा = महैषणा वसुधा + एव = वसुधैव यथा + एव = यथैव एकदा + एव = एकदैव

(4) आ + ऐ = ऐ महा + ऐश्वर्य = महैश्वर्य राजा + ऐश्वर्य = राजैश्वर्य गंगा + ऐश्वर्य = गंगैश्वर्य रसना + ऐन्द्रिक = रसनैन्द्रिक महा + ऐन्द्रजालिक = महैन्द्रजालिक रमा + ऐश्वर्य = रमैश्वर्य रसना + ऐन्द्रिय = रसनैन्द्रिय टिका + ऐत = टिकैत

(5) अ + ओ = औ जल + ओघ = जलौघ परम + ओज = परमौज जल + ओस = जलौस अरण्य + ओकस = अरण्यौकस जल + ओक = जलौक उष्ण + ओदन = उष्नौदन परम + ओजस्वी = प्ररमौजस्वी वन + ओकस = वनौकस

(6) अ + औ = औ वन + औषध = वनौषध परम + औषध = परमौषध वीर + औदार्य = वीरौदार्य मिलन + औचित्य = मिलनौचित्य ज्ञान + औषधि = ज्ञानौषधि मंत्र + औषधि = मंत्रौषधि जल + औषधि = जलौषधि प्र + औधोगिकी = प्रौधोगिकी परम + औपचारिक = परमौपचारिक परम + औदार्य = परमौदार्य अत्यंत + औदार्य =अत्यन्तौदार्य भाव + औचित्य = भावौदार्य देव + औदार्य = देवौदार्य दिव्य + औषधि = दिव्यौषधि परम + औत्सुक्य = परमौत्सुक्य पूर्व + औपनिवेशिक = पूर्वौपनिवेशिक तप + औदार्य = तपौदार्य

(7) आ + ओ = औ महा + ओज = महौज महा + ओजस्वी = महौजस्वी यमुना + ओक = यमुनौक गंगा + ओघ = गंगौघ महा + ओघ = महौघ गंगा + ओक = गंगौक

(8) आ + औ = औ महा + औषधि = महौषधि वृथा + औदार्य = वृथौदार्य महा + औत्सुक्य = महौत्सुक्य महा + औदार्य = महौदार्य यथा + औचित्य = यथौचित्य मृदा + औषधि = मृदौषधि

वृद्धि संधि के अपवाद उदाहरण सहित :-

अधर + ओष्ठ = अधरोष्ठ शुद्ध + ओदन = शुद्धौदन सुख + ऋत = सुखार्त बिंब + ओष्ठ = बिम्बोष्ठ / बिम्बौष्ठ दन्त + ओष्ठ = दंतोष्ठ स्व + ईरिणी = स्वैरिणी स्व + ईर = स्वैर

संस्कृत में वृद्धि संधि का सूत्र :-

" वृद्धिरेचि "

हिन्दी में वृद्धि संधि के सूत्र का अर्थ :-

अ या आ के बाद ए या ऐ आए तो दोनों मिलकर ऐ हो जाते हैं और अ या आ के बाद ओ या औ आए तो दोनों मिलकर औ हो जाते हैं। इस प्रकार बनने वाले शब्दों को वृद्धि स्वर संधि कहते हैं।

वृद्धि संधि की परिभाषा , नियम , सूत्र , प्रकार / भेद, अपवाद तथा 100+ उदाहरण PDF Download

पीडीएफ को देखें और दोस्तों को शेयर करे


Download PDF

✹ More PDF Download :-

  1. संधि - परिभाषा,भेद एवं उदाहरण
  2. समास की परिभाषा, भेद एवं उनके उदाहरण
  3. रस/रस के प्रकार - उदाहरण सहित
  4. कारक की परिभाषा, भेद एवं उनके उदाहरण
  5. क्रिया की परिभाषा, भेद एवं उनके उदाहरण
  6. विशेषण की परिभाषा, भेद एवं उनके उदाहरण
  7. वचन की परिभाषा, भेद एवं उनके उदाहरण
  8. सर्वनाम की परिभाषा, भेद एवं उनके उदाहरण
  9. उपसर्ग - परिभाषा,भेद एवं उदाहरण
  10. संधि विच्छेद की परिभाषा एवं उनके उदाहरण
  11. प्रमुख लोकोक्तियाँ ( कहावतें ) एवं उनके अर्थ
  12. पर्यायवाची शब्द एवं उनके उदाहरण
  13. मुहावरे का अर्थ एवं वाक्य में प्रयोग
  14. अनेकार्थक शब्द
  15. वाक्यांश के लिए एक शब्द
  16. अशुद्ध - शुद्ध शब्द
  17. हिंदी भाषा
  18. शब्द - भेद Question and Answer
  19. संधि Question and Answer
  20. समास Question and Answer
  21. उपसर्ग - प्रत्यय Question and Answer
  22. विलोम शब्द
  23. वाच्य

Exam Solved Paper की Free PDF यहां से Download करें

सभी बिषयवार Free PDF यहां से Download करें

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने