अयादि संधि की परिभाषा , नियम , प्रकार / भेद तथा 75+ उदाहरण | PDF Download |

अयादि संधि की परिभाषा , नियम , प्रकार / भेद  तथा 75+ उदाहरण | PDF Download |

Ayadi Sandhi ki paribhasha,niyam,sutra,parkar,pahchan,75+ Examples

अयादि संधि की परिभाषा :-

जब " ए / ऐ या ओ / औ " के बाद कोई भी भिन्न स्वर आकर मिल जाता है तो - 'ए' के स्थान पर 'अय्' 'ऐ' के स्थान पर 'आय्' , 'ओ' के स्थान पर 'अव्' 'औ' के स्थान पर 'ऑव्' हो जाता है , तो इस प्रकार की संधि को अयादि संधि कहते है |

उदाहरण :-

ने + अन = नयन
भो + अन = भवन
शो + अ = शव
विधै + अक = विधायक आदि |

अयादि संधि के नियम :-

(1) ए / ऐ + कोई भिन्न स्वर ( ए / ऐ के अलावा ) = अय् / आय् + भिन्न स्वर
(2) ओ / औ + कोई भिन्न स्वर ( ओ / औ के अलावा ) = अव् / आव + भिन्न स्वर

अयादि संधि की पहचान

जिस शब्द में “अय् , आय् , अव् , आव् की ध्वनि आते तो वहां अयादि संधि होती है।

अयादि संधि के प्रकार / भेद या विभिन्न रूप निम्न प्रकार है :-

(1) ए + अ = अय (2) ऐ + अ = आय (3) ए + इ = अयि (4) ए + ई = अयी (5) ऐ + इ = आयि (6) ओ + अ = अव (7) औ + अ = आव (8) ओ + इ = अवि (9) ओ + ई = अवी (10) औ + इ = आवि (11) औ + उ = आवु (12) ओ + ए = वे (13) औ + ई = आवी अब हम इन सभी 12 प्रकारों का विस्तार पूर्वक उदाहरण सहित अध्ययन करेंगे |

अयादि संधि के 75 + उदाहरण :-

यहाँ अयादि संधि के 75 + उदाहरण दिये गये है जो कि अयादि संधि के अभ्यास के लिए पर्याप्त है |
(1) ए + अ = अय विने + अ = विनय जे + अ = जय शे + अन = शयन चे + अन = चयन संचे + अ = संचय ने + अ = नय आश्रे + अ = आश्रय ने + अन् = नयन विजे + अ = विजय विले + अ = विलय उदे + अ = उदय प्रले + अ = प्रलय ले + अ = लय

(2) ऐ + अ = आय गै + अक = गायक नै + अक = नायक शै + अक = शायक विनै + अक = विनायक पै + अक = पायक गै + अन = गायन दै + आयक = दायक विधै + अक = विधायक सै + अक = सायक

(3) ए + इ = अयि विजे + इनि = विजयिनी

(4) ए + ई = अयी विजे + ई = विजयी

(5) ऐ + इ = आयि नै + इका = नायिका दै + इनि = दायिनी दै + इका = दायिका गै + इका = गायिका विधै + इका = विधायिका

(6) ओ + अ = अव भो + अन = भवन पो + अन = पवन हो + अन = हवन गो + अय = गव्य भो + अ = भव भो + अति = भवति शो + अ = शव प्रसो + अ = प्रसव वैभो + अ = वैभव विभो + अ = विभव आश्रो + अ = आश्रव

(7) औ + अ = आव भौ + अ = भाव प्रस्तौ + अ = प्रस्ताव धौ + अक = धावक रौ + अन = रावण धौ + अन = धावन शौ + अक = शावक भौ + अना = भावना भौ + अन = भावन पौ + अन = पावन पौ + अक = पावक श्रो + अक = श्रावक स्त्रौ + अ = स्त्राव भौ + अक = भावक प्रभौ + अ = प्रभाव

(8) ओ + इ = अवि रो + इ = रवि भो + इष्य = भविष्य हो + इ = हवि पो + इत्र = पवित्र भो + इष्यति = भविष्यति छो + इ = छवि हो + इष्य = हविष्य गो + इंद्र = गवेन्द्र

(9) ओ + ई = अवी गो + ईश = गवीश

(10) औ + इ = आवि नौ + इक = नाविक प्रभौ + इत = प्रभावित सौ + इक = साविक

(11) औ + उ = आवु भौ + उक = भावुक

(12) ओ + ए = वे गो + एषणा = गवेषणा गो + एषण = गवेषण

(13) औ + ई = आवी भौ + ई = भावी

अयादि संधि के अपवाद उदाहरण सहित :-

गो + अक्ष = गवाक्ष ( ओ + अ = अव नियम से )

संस्कृत में अयादि संधि का सूत्र :-

“एचोऽयवायावः”

हिंदी में अयादि संधि के सूत्र का अर्थ :-

सूत्र द्वारा संहिता के विषय में अच (कोई भी असमान स्वर) सामने होने पर ‘एच’ (ए, ओ, ऐ, औ) के स्थान पर क्रमशः अयादि संधि (अय्, अव्, आय, आव्) आदेश होते हैं।

अयादि संधि की परिभाषा , नियम , प्रकार / भेद तथा 75+ उदाहरण PDF Download

पीडीएफ को देखें और दोस्तों को शेयर करे


Download PDF

✹ More PDF Download :-

  1. संधि - परिभाषा,भेद एवं उदाहरण
  2. समास की परिभाषा, भेद एवं उनके उदाहरण
  3. रस/रस के प्रकार - उदाहरण सहित
  4. कारक की परिभाषा, भेद एवं उनके उदाहरण
  5. क्रिया की परिभाषा, भेद एवं उनके उदाहरण
  6. विशेषण की परिभाषा, भेद एवं उनके उदाहरण
  7. वचन की परिभाषा, भेद एवं उनके उदाहरण
  8. सर्वनाम की परिभाषा, भेद एवं उनके उदाहरण
  9. उपसर्ग - परिभाषा,भेद एवं उदाहरण
  10. संधि विच्छेद की परिभाषा एवं उनके उदाहरण
  11. प्रमुख लोकोक्तियाँ ( कहावतें ) एवं उनके अर्थ
  12. पर्यायवाची शब्द एवं उनके उदाहरण
  13. मुहावरे का अर्थ एवं वाक्य में प्रयोग
  14. अनेकार्थक शब्द
  15. वाक्यांश के लिए एक शब्द
  16. अशुद्ध - शुद्ध शब्द
  17. हिंदी भाषा
  18. शब्द - भेद Question and Answer
  19. संधि Question and Answer
  20. समास Question and Answer
  21. उपसर्ग - प्रत्यय Question and Answer
  22. विलोम शब्द
  23. वाच्य

Exam Solved Paper की Free PDF यहां से Download करें

सभी बिषयवार Free PDF यहां से Download करें

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने