कम्प्यूटर की भाषाएँ ( Computer Languages ) | Question and Answer | PDF Download |

 कम्प्यूटर की भाषाएँ ( Computer Languages ) | Question and Answer | PDF Download |

मशीनी भाषा की परिभाषा :-

कम्प्यूटर को जो निर्देश दिये जाते है वह उन्हीं के अनुसार कार्य करता है ; कम्प्यूटर को निर्देश एक विशिष्ट भाषा में दिये जाते है , जिसे मशीन भाषा कहते है | कम्प्यूटर में प्रयुक्त कुछ प्रमुख मशीन भाषाएँ निम्न प्रकार है :-
कम्प्यूटर की भाषाओं के अंतर्गत तीन भाषाएँ आती है जो निम्न प्रकार है - (1) मशीनी कूट भाषा (2) असेम्बली कूट भाषा (3) उच्च स्तरीय भाषा

(1) मशीनी कूट भाषा :-

⚛ कम्प्यूटर के आरंभिक दिनों में प्रोग्रामरों द्वारा कम्प्यूटर को आदेश ( Command ) देने के लिए 0 तथा 1 के विभिन्न क्रमों का ही प्रयोग किया जाता है जिसे मशीनी भाषा कहते है |
⚛ यह भाषा समय ग्राही ( time taking ) होने के कारण असेम्बली तथा उच्च स्तरीय भाषा का विकास किया गया |

(2) असेम्बली कूट भाषा :-

⚛ यह एक निम्न स्तरीय कम्प्यूटर भाषा है जिसमें याद रखने लायक कोड का प्रयोग किया गया , जिसे नेमोनिक कोड कहा जाता है | जैसे ADDITION के लिए ADD, SUBTRACTION के लिए SUB आदि |
⚛ इस भाषा का प्रयोग एक निश्चित संरचना वाले कम्प्यूटर ही कर सकते थे , अत: उच्च स्तरीय भाषा का विकास किया गया |

(3) उच्च स्तरीय भाषा :-

⚛ ये भाषाएँ मनुष्य के बोल - चाल और लिखने में प्रयुक्त होने वाली भाषाओं के काफी करीब है |
⚛ इनमें प्रोग्रामिंग करना बहुत आसान है |

कुछ उच्च स्तरीय भाषाएँ , उनका विकास वर्ष तथा उनके अनुप्रयोग निम्न प्रकार है :-

(1) फोरट्रान ( FORTRAN ) :-

⚛ वर्तमान में इसे Fortran से जाना जाता है |
⚛ यह " फार्मूला ट्रांसलेशन " ( Formula Translation ) का संक्षिप्त रूप है |
⚛ यह आईबीएम के कम्प्यूटर वैज्ञानिक जॉन बेकस द्वारा विज्ञान और इंजिनियरिंग तथा गणितीय सूत्रों को हल करने आदि उपयोगों के लिए विकसित की गई सबसे पुरानी उच्च स्तरीय भाषा है |
⚛ इसका सबसे नवीनतम वर्जन ' Fortran 2008 ' है जो 2010 में रिलीज हुआ था |
⚛ इसका नया वर्जन Fortran 2015 होगा जो वर्ष 2018 में रिलीज किया जाएगा |

(2) पास्कल भाषा ( PASCAL ) :-

⚛ इस भाषा को नौसिखियों को आसानी और तेजी से प्रश्नों को हल करने के तरीके सिखाने के लिए सन् 1971 में निकलॉस विर्थ ने डिज़ाइन किया था |
⚛ इसका नाम महान वैज्ञानिक ब्लेज पास्कल के नाम पर रखा गया है |
⚛ इस भाषा से संख्या , सदिश राशियों , मट्रीसेस ,वर्णों आदि को आसानी से कम्प्यूटर संकेतों में परिवर्तित किया जा सकता है |
⚛ यह बिना संख्याओं की प्रोग्रामिंग के लिए उत्तम भाषा है |

(3) सी भाषा ( C Language ) :-

⚛ इस भाषा का विकास ' बेल ( Bell ) प्रयोगशाला ' में डेनिस रिची द्वारा 1972 में यूनिक्स प्रचालन प्रणाली डिज़ाइन करने के लिए किया गया था |
⚛ यह प्रणाली प्रोग्राम विकसित करने वालो तथा अन्य लोगों की मनपसन्द भाषा है |
⚛ इससे छोटे कम्प्यूटरों के सॉफ्टवेयर पैकेज सरलता से विकसित किये जा सकते है |

(4) C++ प्रोग्रामिंग भाषा :-

⚛ इस उच्च स्तरीय प्रोग्रामिंग भाषा का विकास बॉर्न स्ट्रॉस्ट्रूप ने बेल लेबोरेटरी में 1983 में किया |
⚛ यह एक जनरल पर्पज कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग भाषा है |
⚛ यह भाषा डेस्कटॉप एप्लीकेशन्स, E commerce, वेब सर्वर तथा SQV सर्वर के लिए अत्यधिक उपयोगी भाषा है |
⚛ इसका नवीनतम वर्जन C++ 14 है |
⚛ यह एक ऑब्जेक्ट ओरियन्टेड प्रोग्रामिंग भाषा है जो 'C' भाषा पर आधारित है |
⚛ इसका प्रयोग प्राय: यूजर इंटरफ़ेस आधारित प्रोग्राम तैयार करने हेतु किया जाता है |
⚛ यह यूनिक्स एवं विंडोज दोनों ही प्रकार के ऑपरेटिंग सिस्टम पर उपलब्ध है |

(5) जावा ( JAVA ) :-

⚛ 1991 से www पर उपयोगी प्रोग्राम बनाने में प्रयुक्त यह भाषा C तथा C++ की तरह ही है , किन्तु इसमें सरल ऑब्जेक्ट मोडल का प्रयोग किया गया है |
⚛ इसका विकास जेम्स गोसलिंग व सन माइक्रोसिस्टम्स द्वारा किया गया , जो अब ओरेकल कॉर्पोरशन का हिस्सा है |
⚛ जावा वर्तमान में प्रयुक्त की जाने वाली सर्वाधिक प्रचलित प्रोग्रामिंग भाषाओँ में से एक है |
⚛ यह C एवं C++ पर आधारित है |
⚛ यह भिन्न - भिन्न ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य कर सकती है |
⚛ इसमें Cross Platform क्षमता है , अर्थात विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए तैयार किये गये जावा प्रोग्राम को लाईनेक्स या मैक कम्प्यूटर पर भी चलाया जा सकता है |
⚛ यह विघार्थियों की प्रोग्रामिंग सिखाने की महत्वपूर्ण भाषा है |
⚛ इंटरनेट पर संचालित प्रोग्राम में यह भाषा सर्वाधिक प्रयुक्त की जाती है |

(6) लिस्प ( LISP ) :-

⚛ यह कृत्रिम बुद्धि ( Al) के अनुसन्धान क्षेत्र में काम आने वाली सहायक भाषा है |
⚛ बिना संख्या वाले आकंड़ो में रद्दोबदल तथा Al और ज्ञान पर आधारित प्रणालियों में इसे ऊँचे पैमाने पर प्रयोग किया जा रहा है |
⚛ सन् 1958 में जॉन मैकार्थी द्वारा विकसित यह दूसरी सबसे पुरानी उच्चस्तरीय कम्प्यूटर भाषा है |
⚛ इसका LISP नाम ' List Processor ' का संक्षिप्त रूप है |
⚛ LISP भाषा को सर्वप्रथम स्टीव रसेल ने lBM 704 कम्प्यूटर पर प्रयुक्त किया |
⚛ यह एक बहुत ही सरल , विश्वसनीय एवं शक्तिशाली प्रोग्रामिंग भाषा है जिसमें साधारण प्रोग्रामों के अलावा जटिल से जटिल प्रोग्राम भी आसानी से लिखे जा सकते है |
⚛ इसमें लिखे प्रोग्राम कम्प्यूटर पर बहुत तेजी से चलते है व आकार में छोटे होते है |
⚛ यह प्रोग्रामिंग की सबसे आधुनिक भाषा है |

(7) कोबोल ( COBOL ) :-

⚛ यह ' कॉमन बिजनिस ओरियन्टेड लैंग्वेज ' का संक्षिप्त रूप है |
⚛ यह आंकड़ों की प्रोसेसिंग में काम आने वाली आम भाषा है |
⚛ यह वाणिज्यिक कार्यालयों के कार्यों में प्रयुक्त होती है |
⚛ आजकल अधिकांश व्यापारिक अनुप्रयोगों में कोबोल-74 का प्रयोग किया जा रहा है |
⚛ कोबोल भाषा का विकास 1960 के आस पास वैज्ञानिकों के एक समूह 'कोडासिल' ( CODASYL - Conference on Data Systems Languages ) द्वारा किया गया था जिसकी अध्यक्ष डॉ. ग्रेस हॉपर थी |
⚛ इस भाषा में लिखे गये वाक्यों के समूह को पैराग्राफ कहते है |
⚛ यह अंग्रेजी भाषा की तरह है तथा इसमें सर्वाधिक उपयुक्त डॉक्यूमेंटेसन सम्भव है |
⚛ अन्य व्यावसायिक प्रोग्रामिंग भाषाएँ डीबेस एवं PL-1 है |

(8) बेसिक ( BASIC ) :-

⚛ बेसिक ( Begginers All Purpose Symbolic Instruction Code - Basic ) भाषा का विकास कम्प्यूटर से प्रोग्राम बनाने , सीखने तथा वीडियो टर्मिनलों का प्रयोग करने आदि के मुख्य उद्देश्यों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया था |
⚛ "बेसिक' प्रोग्रामिंग भाषा PC (पर्सनल कम्प्यूटर) पर काम करने वालो की सबसे प्रचलित भाषा है |
⚛ 1964 में जॉन जॉर्ज कैमी और थॉमस यूजीन कुर्टज ने बेसिक भाषा का विकास किया |
⚛ नये प्रोग्रामरों के लिए यह सरल तथा शक्तिशाली भाषा है |
⚛ इसे इंट्रेक्टीव उपयोग के लिए डिज़ाइन किया गया है |
⚛ इसका उपयोग वैज्ञानिकों तथा व्यवसायियों दोनों द्वारा किया जाता है |

(9) प्रोलोग ( PROLOG ) :-

⚛ इस भाषा को जापानियों ने पाँचवी पीढ़ी के कम्प्यूटर प्रोजेक्ट के लिए मानक भाषा के रूप में चुना है |
⚛ यह अन्य Al भाषाओं के तुलना में नई है |
⚛ यह कृत्रिम बुद्धि के कार्यों हेतु उपयुक्त है |
⚛ PROLOG शब्द " Programming in Logic " का संक्षिप्त रूप है |

(10) स्नोबॉल ( SNOBOL ) :-

⚛ स्ट्रिंग ओरियन्टेड सिम्बोलिक लैंग्वेज , मानवशास्त्र के क्षेत्र में अनुसंधानकर्ताओं के लिए टेक्स्ट बदलने तथा सूचनाओं को पुन: प्राप्त करने वाली भाषा है |

(11) लोगो ( LOGO ) :-

⚛ इस भाषा का विकास लिस्प से ही हुआ है |
⚛ यह बच्चों के लिए प्रयोग होने वाली प्रथम सांकेतिक भाषा है |
⚛ यह भाषा विशेषत: प्राथमिक और माध्यमिक कक्षाओं में पढ़ रहे बच्चों में काफी प्रचलित है |
⚛ इसमें चित्रण इतना सरल है कि छोटे बच्चे भी ' टर्टल ' की सहायता से चित्रण कर सकते है |

(12) एडा ( ADA ) :-

⚛ एडा भाषा का विकास विशेषत: अमेरिका के रक्षा विभाग के प्रमाणिक समय अनुप्रयोगों के लिए सी द्वितीय हनीवैल बुल से विकसित किया है |

(13) अल्गॉल ( ALGOL - Algorithmic Language ) :-

⚛ अल्गॉल का विकास सन् 1958 में अल्गॉल 58 के नाम से हुआ था |
⚛ 1960 में इसमें थोड़ा परिवर्तन कर अल्गॉल 60 लाया गया |
⚛ इसका उपयोग वैज्ञानिक और इंजीनियरिंग के उद्देश्य से किया जाता है तथा यह गणितीय गणना करने में पूर्ण रूप से सक्षम है |

(14) कोमल ( COMAL - Common Algorithmic Language ) :-

⚛ इस भाषा का विकास सन् 1973 में डेनमार्क के बेनेडिक्ट लॉफस्ड और ब्रौज क्रिस्टनसन के द्वारा किया गया था |
⚛ कोमल , बेसिक और पास्कल भाषा का मिलाजुला रूप है जो छात्रों को शिक्षा देने के लिए डिज़ाइन किया गया था |

(15) सी शार्प ( C Sharp ) :-

⚛ सी शार्प को C# भी लिखा जाता है |
⚛ C# एक कम्प्यूटर भाषा है जो माइक्रोसॉफ्ट द्वारा विकसित की गई है |
⚛ यह एक बहु कार्यात्मक तथा ऑब्जेक्ट ओरियन्टेड प्रोग्रामिंग भाषा है |

कम्प्यूटर की भाषाओं से सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्न :-

कम्प्यूटर भाषा ( JAVA ) के आविष्कारक कौन है ?
☞ सन माइक्रोसिस्टम

C++ भाषा का विकास किसके द्वारा किया गया था ?
☞ बिजार्न स्ट्रॉस्ट्रप

फोरट्रान , एल्गोल , पास्कल आदि भाषाओं को सिखाने के लिए ' नींव का पत्थर ' किसे कहा जाता है ?
☞ बेसिक भाषा

अंग्रेजी भाषा के समान उच्चस्तरीय कम्प्यूटर भाषा कौनसी है ?
☞ कोबोल

लोगो ( LOGO ) प्रोग्रामिंग भाषा में ________ के माध्यम से स्क्रीन पर चित्र बनाये जा सकते है ?
☞ सरल रेखाओं

बेसिक ( BASIC ) कम्प्यूटर भाषा कौनसी पीढ़ी में आई ?
☞ चतुर्थ पीढ़ी में

किस भाषा का उपयोग करते हुए पहले कम्प्यूटर प्रोग्राम तैयार किये गये थे ?
☞ मशीन लैंग्वेज

वाणिज्यिक क्षेत्र में सर्वाधिक प्रयुक्त होने वाली प्रोग्रामिंग भाषा है ?
☞ COBOL

C , BASIC , COBOL और JAVA किस स्तर की भाषाओं के उदाहरण है ?
☞ उच्च स्तरीय भाषओं के

LOGO भाषा का प्रयोग किस क्षेत्र में किया जाता है ?
☞ बच्चों की शिक्षा में

बेसिक ( BASIC) भाषा क्या है ?
☞ बिगनर्स ऑल पर्पज सिम्बोलिक इंस्ट्रक्शन कोड

प्रोग्रामिंग किस भाषा में सर्वाधिक कठिन है ?
☞ मशीन भाषा में

प्रोलोग ( PROLOG ) किस स्तर की भाषा है ?
☞ उच्चस्तरीय भाषा

C भाषा में लिखे गये प्रोग्रामों को किसके द्वारा मशीनी भाषा में अनुवादित किया जाता है ?
☞ कम्पाइलर

एल्गोल लैंग्वेज ( ALGOL ) क्या है ?
☞ एल्गोरिथम लैंग्वेज

भाषा जिसे कम्प्यूटर समझता और निष्पादित करता है , कहलाती है ?
☞ मशीन भाषा

कम्प्यूटर की भाषाएँ ( Computer Languages ) PDF Download

पीडीएफ को देखें और दोस्तों को शेयर करे


Download PDF

✹ More PDF Download :-

1. भारत का संक्षिप्त वर्णन | PDF Download |
2. भारतीय संसद से सम्बंधित प्रश्नोतरी | PDF Download |
2. बजट से सम्बंधित प्रश्नोतरी | PDF Download |
4. जनसंख्या और जनजाति से सम्बंधित प्रश्नोतरी | PDF Download |
5. उद्योग , व्यापार एवं बैंकिंग सचेतता की महत्वपूर्ण प्रश्नोतरी | Bank PO and MBA Exam Important Question and Answer | PDF Download |
6. UPSC - CDS Exam Paper Questions and Answer (हल प्रश्न ) | PDF Download |
7. आगामी राज्य एवं संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा हेतु विशेष हल प्रश्न | PDF Download |
8. कला और संस्कृति की महत्वपूर्ण प्रश्नोतरी | PDF Download |

Exam Solved Paper की Free PDF यहां से Download करें

सभी बिषयवार Free PDF यहां से Download करें

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने