भारत का संक्षिप्त वर्णन | PDF Download |

भारत का संक्षिप्त वर्णन PDF Download

bharat ka sankshipt varnan

भारत हिंद महासागर के उत्तर में स्थित है । यह दक्षिण–पूर्व एशिया और दक्षिण–पश्चिमी एशिया के मध्य स्थित है । यह पश्चिम में पाकिस्तान के साथ, उत्तर–पश्चिम में अफगानिस्तान, उत्तर में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश के साथ तथा उत्तर–पूर्व में म्यांमार के साथ सीमा बनाता है । यह तीन ओर से समुद्र से घिरा हुआ है । दक्षिण–पूर्व में बंगाल की खाड़ी, दक्षिण में हिंद महासागर एवं दक्षिण–पश्चिम में अरब सागर स्थित है ।

क्षेत्रफल : 32,87,263 वर्ग किलोमीटर जो कि विश्व के कुल भूमि क्षेत्रफल का 2.42% है इसके अतिरिक्त 1,20,849 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र चीन और पाकिस्तान के कब्जे में है ।

अक्षांश : 8°4’ से 37°6’ उत्तरी अक्षांश

देशांतर : 68°7’ से 97°28’ पूर्वी देशांतर

देश की कुल सीमा : लगभग 15,200 किलोमीटर

तट रेखा की लंबाई : 7,516 किलोमीटर (अंडमान और निकोबार द्वीप समूह एवं लक्षद्वीप सहित)

उत्तर–दक्षिण विस्तार : 3,214 किलोमीटर

पूर्व–पश्चिम विस्तार : 2,933 किलोमीटर

भारतीय मानक समय ग्रीनविच समय से +51/2 घंटे आगे है । यदि पृथ्वी की घूर्णन गति को विपरीत दिशा में कर दिया जाये तो भारतीय मानक समय ग्रीनविच समय से +51/2 घंटे के बजाए –51/2 घंटे हो जायेगा ।

मानक मध्याग : 88 1/2° पूर्वी देशांतर (मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश)

दक्षिणतम बिंदु : इंदिरा प्वाइंट (अंडमान व निकोबार द्वीप समूह)

मुख्य भूमि का दक्षिणतम बिंदु : केप कोमोरिन (कन्याकुमारी)

पूर्वोत्तम बिंदु : वालोंग (अरुणाचल प्रदेश)

पश्चित्तम बिंदु : राममीर करीक (कच्छ)

उत्तरत्तम बिंदु : इंदिरा कोल (सियाचिन)

भारत के पड़ोसी देश : पाकिस्तान , अफगानिस्तान, चीन ,नेपाल, भूटान, श्रीलंका, बांग्लादेश तथा म्यांमार ।

आकार के अनुसार विश्व में स्थान : विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश भारत है तथा इसका स्थान रूस, कनाडा, चीन, अमेरिका, ब्राज़ील एवं ऑस्ट्रेलिया के बाद आता है । कर्क रेखा देश के मध्य से होकर गुजरती है और इसे दो भागों में विभाजित करती है –
1. उष्णकटिबंधीय ।
2. उपोष्ण कटिबंधीय ।
भारतीय प्रायद्वीप के दक्षिणी भाग हिंद महासागर के उत्तरी भाग को दो हिस्सो– अरब सागर तथा बंगाल की खाड़ी में विभाजित करता है।
भारतीय गणराज्य 29 राज्यों एवं 7 केंद्र शासित प्रदेशो से मिलकर बना है जिसमें एक नये राज्य तेलंगाना को हाल ही में जोड़ा गया है ।
दिल्ली भारत की राष्ट्रीय राजधानी है ।

पड़ोसी देश :-

देश राजधानी मुद्रा
नेपाल काठमांडू नेपाली रुपया
भूटान थिंपू एनगल्ट्रम
पाकिस्तान इस्लामाबाद पाकिस्तानी रुपया
श्रीलंका श्रीजयवर्द्धेनपुरा, कोलंबो श्रीलंका रुपया
बांग्लादेश ढाका टका
म्यांमार नेयपईताव क्यात
चीन बीजिंग युआन
अफ़गानिस्तान काबुल अफगानी

स्थल सीमा : पूर्व में म्यांमार एवं बांग्लादेश , उत्तर में चीन, नेपाल एवं भूटान उत्तर–पश्चिम में पाकिस्तान और अफगानिस्तान स्थित है ।

समुद्र सीमा : पश्चिम में अरब सागर, दक्षिण में हिंद महासागर और पूर्व में बंगाल की खाड़ी स्थित है ।

पड़ोसी देशों के साथ राज्य

देश लंबाई(किलोमीटर में) भारतीय राज्य की सीमा सबसे लंबा सीमा राज्य
बांग्लादेश 4096.7 असम, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय और पश्चिम बंगाल पश्चिम बंगाल
चीन 3488 जम्मू–कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश जम्मू एवं कश्मीर
पाकिस्तान 3323 गुजरात, राजस्थान, पंजाब और जम्मू एवं कश्मीर राजस्थान
नेपाल 1751 उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तराखंड बिहार
म्यांमार 1643 अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर मिजोरम
अफगानिस्तान 106 जम्मू एवं कश्मीर जम्मू एवं कश्मीर
भूटान 605 सिक्किम, असम , पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश असम

मानक मध्याग रेखा : 88 1/2° पूर्वी देशांतर हैं जो कि इलाहाबाद के मध्य से होकर गुजरती है । ये ग्रीनविच मध्याग समय से 5 1/2 घंटे आगे है ।

भौतिक विभाजन : 1. उत्तर में हिमालय पर्वत । 2. उत्तर का महान मैदान । 3. दक्षिण का पठारी क्षेत्र । 4. तटीय क्षेत्र । 5. थार मरुस्थल ।

भूमध्य रेखा से भारत के दक्षिणतम बिंदु की दूरी : 876 किलोमीटर

द्वीप सहित समुद्र की सीमा : 7516.6 किलोमीटर

भूमि सीमा समुद्र की सीमा : 15,200 किलोमीटर

द्वीप : बंगाल की खाड़ी 304, अरब सागर–43

जिन राज्यों से कर्क रेखा गुजरती है वे इस प्रकार हैं– गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम ।

पर्वतीय सीमा : गॉडविन ऑस्टिन K–2 (8611 मीटर) भारत की सर्वोच्च चोटी है इसके अतिरिक्त कंचनजंघा, नंगा पर्वत, नंदा देवी, कामेत, मकालू, अन्नपूर्णा, मंशालू, बद्रीनाथ, केदारनाथ तथा त्रिशूल आदि ।

मुख्य झीलें : वुलर (जम्मू व कश्मीर) , डल (जम्मू व कश्मीर) , चिल्का (ओडिशा)

कुल जनसंख्या : 1210854977 (2011)

विश्व जनसंख्या का प्रतिशत : 17%

जनसंख्या का घनत्व : 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर (2011 की जनगणना के अनुसार)

दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर : 17.64%

लिंगानुपात : 943 : 1000

साक्षरता दर : 74.04 (पुरुष साक्षरता 82.14, महिला साक्षरता 65.46)

भारत की राष्ट्रीय पार्टियाँ :-

क्र.सं. नाम गठन
1. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) 1885
2. भारतीय जनता पार्टी (BJP) 1980
3. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM) 1964
4. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) 1925
5. बहुजन समाज पार्टी (BSP) 1984
6. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) 1999
7. तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) 1998
8. नेशनल पीपुल्स पार्टी 2013

भारत की क्षेत्रीय पार्टियाँ :-

नाम गठन राज्य/केन्द्रशासित प्रदेश
जम्मू-कश्मीर नेशनल पेंथर्स पार्टी (JKNPP) 1982 जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (JKPDP) 1998 जम्मू-कश्मीर
जनता दल (सेक्युलर) (JD(S)) 1999 कर्नाटक, केरल
देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कड़गम (DMDK) 2005 तमिलनाडु
द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) 1949 पुदुचेरी, तमिलनाडु
हरियाणा जनहित कांग्रेस (बीएल) (HJC(BL)) 2007 हरियाणा
शिरोमणि अकाली दल (SAD) 1920 पंजाब
शिव सेना (SS) 1966 महाराष्ट्र
सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) 1993 सिक्किम
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) 2013 सिक्किम
तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) 2001 तेलंगाना
तेलगू देशम पार्टी (TDP) 1982 आंध्र प्रदेश, तेलंगाना
यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) 1972 मेघालय
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) 2011 आंध्र प्रदेश, तेलंगाना
समाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय) (SJP) 1990 उत्तर प्रदेश
आम आदमी पार्टी (AAP) 2012 दिल्ली, पंजाब
ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) 1972 पुदुचेरी, तमिलनाडु
ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक (AIFB) 1939 पश्चिम बंगाल
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) 1927 तेलंगाना
ऑल इंडिया एन. आर. कांग्रेस (AINRC) 2011 पुदुचेरी
ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) 2004 असम
ऑल झारखण्ड स्टूडेंट यूनियन (AJSU) 1986 झारखण्ड
असम गण परिषद (AGP) 1985 असम
बीजू जनता दल (BJD) 1997 ओडिशा
बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) 1985 असम
हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (HSPDP) 1968 मेघालय
इन्डियन नेशनल लोक दल (INLD) 1999 हरियाणा
इन्डियन नेशनल मुस्लिम लीग (IUML) 1948 केरल
जम्मू-कश्मीर नेशनल कान्फ्रेंस (JKNC) 1932 जम्मू-कश्मीर
जनता दल (यूनाइटेड) (JD(U)) 1999 बिहार
झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (JMM) 1972 झारखण्ड
झारखण्ड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) (JVM(P)) 2006 झारखण्ड
केरल कांग्रेस (एम) (KC(M)) 1979 केरल
लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) 2000 बिहार
महाराष्ट नवनिर्माण सेना (MNS) 2006 महाराष्ट्र
महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP) 1963 गोवा
मणिपुर स्टेट कांग्रेस पार्टी (MSCP) 1997 मणिपुर
मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) 1959 मिजोरम
मिजोरम पीपुल्स कांफ्रेंस (MPC) 1972 मिजोरम
नागा पीपुल्स फ्रंट (NPF) 2002 मणिपुर, नागालैंड
नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) 2013 मेघालय
पट्टाली मक्कल काची (PMK) 1989 पुदुचेरी, तमिलनाडु
अरुणाचल पीपुल्स पार्टी (PPA) 1987 अरुणाचल प्रदेश
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) 1997 बिहार, झारखण्ड
राष्ट्रीय लोक दल (RLD) 1996 उत्तर प्रदेश
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) 2013 बिहार
रिवोल्यूशनरी सोशिलिस्ट पार्टी (RSP) 1940 केरल, पश्चिम बंगाल
समाजवादी पार्टी (SP) 1992 उत्तर प्रदेश

भारत का संक्षिप्त वर्णन PDF Download

पीडीएफ को देखें और दोस्तों को शेयर करे


Download PDF

✹ More PDF Download :-

1. भारत की न्यायपालिका से सम्बंधित प्रश्नोतरी | PDF Download |
2. भारतीय संसद से सम्बंधित प्रश्नोतरी
3. भौतिक रसायन से सम्बंधित प्रश्नोतरी | PDF Download |
4. जनसंख्या और जनजाति से सम्बंधित प्रश्नोतरी | PDF Download |
5. उद्योग , व्यापार एवं बैंकिंग सचेतता की महत्वपूर्ण प्रश्नोतरी | Bank PO and MBA Exam Important Question and Answer | PDF Download |
6. UPSC - CDS Exam Paper Questions and Answer (हल प्रश्न ) | PDF Download |
7. आगामी राज्य एवं संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा हेतु विशेष हल प्रश्न | PDF Download |
8. कला और संस्कृति की महत्वपूर्ण प्रश्नोतरी | PDF Download |
9. बजट से सम्बंधित प्रश्नोतरी | PDF Download |

Exam Solved Paper की Free PDF यहां से Download करें

सभी बिषयवार Free PDF यहां से Download करें

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने