कम्प्यूटर से सम्बन्धित महत्वपूर्ण शब्दावली (Glossary) | PDF Download | Question and Answer |

कम्प्यूटर से सम्बन्धित महत्वपूर्ण शब्दावली (Glossary) | PDF Download | Question and Answer |

कम्प्यूटर से सम्बन्धित महत्वपूर्ण शब्दावली (Glossary) Question and Answer :-

Abacus क्या है ?
☞ 3000 ई.पू. में आविष्कृत गणना के लिए प्रयुक्त एक अति प्राचीन यंत्र है |

Access Time क्या है ?
☞ जब उपयोगकर्ता कोई डाटा प्राप्त करने के लिए मेमोरी को निर्देश देता है तो निर्देश देने और डाटा प्राप्त होने के बीच का समय Access Time कहलाता है |

Accumulator क्या है ?
☞ यह प्रोसेसिंग के दौरान डाटा एवं निर्देशों को भण्डारित करने वाला एक रजिस्टर है |

Active Cell क्या है ?
☞ MS Excel में इस्तेमाल किया जाने वाला cell जिसमें वर्तमान में डाटा लिखने या परिवर्तित करने का कार्य होता है |

Address क्या है ?
☞ डाटा की स्थिति को बतलाने वाला पहचान चिन्ह जो कम्प्यूटर की मेमोरी में उपस्थित रहता है |

Algorithm क्या है ?
☞ कम्प्यूटर को दिये जाने वाले अनुदेशों का क्रम जो किसी कार्य को पूरा करते है |

Alphanumeric क्या है ?
☞ यह Alphabet + Numeric का संक्षिप्त रूप है जिसमे A से Z तथा 0 से 9 तक के चिन्हों का समुच्चय रहता है |

Animation क्या है ?
☞ स्थिर चित्रों को एक - एक कर इस तरह से प्रदर्शित करना कि उनमें गतिशीलता का आभास हो |

Antivirus क्या है ?
☞ ऐसा प्रोग्राम या निर्देशों का समूह जो कम्प्यूटर को virus से बचाता है |

Artificial intelligence क्या है ?
☞ कम्प्यूटर में मानव जैसे सोचने, समझने, तर्क व विश्लेषण करने की क्षमता का विकास ही Artificial intelligence कहलाता है |

Audio Visual क्या है ?
☞ सुचना जिसे देखा और सुना जा सकता है पर प्रिंट नही किया जा सकता है |

Auto-cad क्या है ?
☞ रेखा चित्र व ग्राफ्स को अपने आप तैयार करने वाले सॉफ्टवेयर को कहते है |

Back up क्या है ?
☞ यह किसी प्रोग्राम या डाटा को सुरक्षित रखने की वैकल्पिक व्यवस्था है जो कम्प्यूटर के मुख्य संसाधन के खराब होने की स्थिति में प्रयुक्त किये जाते है | इस व्यवस्था में प्रोग्राम , डाटा इत्यादि की अतिरिक्त कोंपिया निर्मित की जाती है |

Band width क्या है ?
☞ डाटा ट्रांसमिशन में प्रयोग होने वाली आवृत्ति की उच्चतम सीमा तथा निम्नत्तम सीमा के बीच के अंतर को Band width कहते है | इसकी माप बिट्स प्रति सेकंड द्वारा की जाती है |

Bar code क्या है ?
☞ Alphanumeric डाटा को व्यक्त करने वाली विभिन्न चौड़ाई की उर्ध्वाधर (vertical) पट्टियाँ होती है | Bar code किसी उत्पादन के कोड को इंगित करता है |

Bad sector क्या है ?
☞ Storage Device में वह खराब स्थान जिसे डाटा लिखने या पढ़ने में प्रयुक्त नहीं किया जा सकता हो |

Blog क्या है ?
☞ यह weblog से बना है | यह किसी व्यक्ति द्वारा निर्मित वेबसाइट है जिस पर वह अपने विचार अनुभव या जानकारी रख सकता है और इसे पढ़ने वाला अन्य व्यक्ति भी इस पर अपनी राय दे सकता है |

Booting क्या है ?
☞ यह एक प्रक्रिया है जिसमें कम्प्यूटर को चालू किये जाने पर ऑपरेटिंग सिस्टम को द्वितीयक मेमोरी से प्राथमिक मेमोरी में लाया जाता है ताकि कम्प्यूटर को प्रयोग के लिए तैयार किया जा सके |

Browse क्या है ?
☞ इन्टरनेट पर किसी वेबसाइट को खोजना ब्राउज करना कहलाता है |

Browser क्या है ?
☞ एक सॉफ्टवेयर जिसके द्वारा इन्टरनेट पर अपनी मनपसन्द वेबसाइट को खोजा जाता है और सूचना को प्राप्त किया जाता है |

Bug क्या है ?
☞ कम्प्यूटर प्रोग्राम में उत्पन्न एक प्रकार का error है जिसे हटाने की प्रक्रिया Debug कहलाती है |

Burning क्या है ?
☞ यह एक प्रक्रिया है जिसके द्वारा CD-ROM (Read Only Memory) में डाटा लिखा जाता है |

Blue Tooth क्या है ?
☞ यह एक कम आवृति वाला रेडियो ट्रांसमीटर है जिसका प्रयोग कर मोबाइल के जरिए कम्प्यूटर को नेटवर्क से जोड़ा जा सकता है या मोबाइल से मोबाइल को जोड़ा जा सकता है और शीघ्रता से सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा सकता है |

Clip Board क्या है ?
☞ कॉपी (Copy) किये गये तथा कट (Cut) किए गए डाटा को जिस आरक्षित स्थान पर मेमोरी में रखा जाता है उसे Clip Board कहा जाता है |

Clip Art क्या है ?
☞ कम्प्यूटर में उपस्थित रेखाचित्रों का संग्रह Clip Art कहलाता है |

Crash क्या है ?
☞ हार्डवेयर या सॉफ्टवेयर में आयी खराबी जिसकी वजह से कम्प्यूटर अचानक कार्य करना बंद कर देता है |

Cursor क्या है ?
☞ एक चमकदार पॉइंट जो कम्प्यूटर स्क्रीन पर आगे टाइप किये जाने वाले कैरक्टर की स्थिति दर्शाता है |

Cryptography क्या है ?
☞ सामान्य सूचना को सांकेतिक codes में बदलना ताकि वह सुरक्षित रहे और पुन: सांकेतिक code या Password को मूल सामान्य सूचना में परिवर्तित करना Cryptography कहलाता है |

Cyber space क्या है ?
☞ कम्प्यूटर के विश्व स्तरीय इन्टरनेट नेटवर्क को cyber space कहा जाता है |

Data Processing क्या है ?
☞ डाटा को व्यवस्थित करना और उससे किसी प्रकार का आउटपुट प्राप्त करना Data Processing कहलाता है |

Debugging क्या है ?
☞ कम्प्यूटर के किसी डाटा का प्रोग्राम में उत्पन्न error (त्रुटि ) को ढूंढ कर उसमें सुधार करना Debugging कहलाता है और ऐसा कार्य करने वाले सॉफ्टवेयर को Debugger कहते है |

Desk Top क्या है ?
☞ कम्प्यूटर को ऑंन करने के तुरंत बाद कम्प्यूटर स्क्रीन पर जो आउटपुट दिखाई देता है उसे Desk Top कहते है |

Desk Top Publishing (DTP) क्या है ?
☞ आमतौर पर प्रकाशन के कार्यों में प्रयुक्त होने वाला यह एक एप्लीकेशन सोफ्टवेयर है |

Digital Signal क्या है ?
☞ डाटा का एक प्रकार जो बाईनरी पद्धति (0,1) में होता है |

Digital Video Disk (DVD) क्या है ?
☞ यह उच्च क्षमता वाली प्रकाशीय (Optical) भण्डारण डिवाइस है जिसमें लेजर किरणों के माध्यम से सूचनाओं को लिखा या पढ़ा जाता है |

Dots Per Inch (DPI) क्या है ?
☞ यह प्रति एक इंच में उपस्थित उर्ध्वाधर या क्षैतिज बिन्दुओं की संख्या को व्यक्त करता है | यह Dot Printer में होता है तथा इसके द्वारा प्रिंट की गुणवत्ता की पहचान की जाती है |

Drag क्या है ?
☞ माउस द्वारा किसी डाटा को click किये हुए उसे खींचकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाना Drag कहलाता है |

Drop Down Menu क्या है ?
☞ विण्डोज में किसी Main Menu से सम्बंधित उपलब्ध विकल्पों की सूची जो नीचे प्रदर्शित होती है |

Electronic Mail क्या है ?
☞ यह इन्टरनेट पर एक कम्प्यूटर उपयोगकर्त्ता के द्वारा दूसरे उपयोगकर्त्ता को भेजा जाने वाला सन्देश है | इसे संक्षेप में E-Mail कहते है | इसमें प्राप्तकर्त्ता के लिए यह आवश्यक नहीं है कि वह उस समय कम्प्यूटर पर उपस्थित हो |

E-Commerce क्या है ?
☞ यह Electronic Commerce का संक्षिप्त रूप है | इसके तहत दो पक्षों , चाहे वे व्यापारी हो , व्यापारी अथवा उपभोक्ता हो , कोई व्यापारिक संस्था हो , के बीच व्यापारिक-वाणिज्यिक गतिविधियाँ इलेक्ट्रॉनिक तरीके अर्थात कम्प्यूटर के माध्यम से इन्टरनेट के प्रयोग द्वारा होती है |

Encryption क्या है ?
☞ पूर्व निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं के आधार पर किसी सूचना या निर्देशों को गुप्त संकेतों (code) में बदलना Encryption कहलाता है |

Exe File क्या है ?
☞ ऐसी फाइल जो कम्प्यूटर द्वारा क्रियान्वित की जा सकती है |

FAX क्या है ?
☞ यह Fassimile Transmission का संक्षिप्त रूप है | नेटवर्क और टेलिफ़ोन के माध्यम से एक स्थान से दूसरे स्थान पर किसी चित्र, शब्द या ग्राफ को FAX के द्वारा भेजा जा सकता है |

Feed क्या है ?
☞ प्रिंटर में प्रिंट के लिए कागज डालने या कम्प्यूटर में डाटा डालने की क्रिया Feed कहलाती है |

Fiber Optics क्या है ?
☞ लेजर किरणों की सहायता से डाटा ट्रान्सफर के लिए कांच या प्लास्टिक की बनी तार को Fiber Optics कहते है |

File Extension क्या है ?
☞ यह एक तीन अक्षरों का नाम होता है जो विभिन्न फाईलों को वर्गीकृत करने और प्रदर्शित करने के लिए प्रयुक्त होता है |

FTP क्या है ?
☞ यह File Transfer Protocol का संक्षिप्त रूप है | यह विभिन्न नियमों एवं प्रक्रियाओं का समूह है जो नेटवर्क से जुड़े कम्प्यूटरों के बीच फाइल के स्थानांतरण में सहायक होता है |

Flop क्या है ?
☞ यह एक यूनिट है जो कम्प्यूटर की गणना क्षमता को मापने का कार्य करता है |

Gate Way क्या है ?
☞ यह अलग-अलग प्रोटोकॉल का प्रयोग करने वाला तथा अलग-अलग नेटवर्क से जुड़ा कम्प्यूटर है जो अपने से जुड़े अन्य सभी कम्प्यूटरों को सभी नेटवर्कों से जोड़ता है | वास्तव में यह इन्टरनेट से जुड़ा वह कम्प्यूटर है जो अन्य कम्प्यूटर टर्मिनलों को इन्टरनेट की सुविधा प्रदान करता है |

GUI क्या है ?
☞ यह Graphical User Interface का संक्षिप्त रूप है | इसे visual effects भी कहते है जिसमें यूजर आइकोन (Icons) तथा मीनू (Menu) के माध्यम से माउस द्वारा कम्प्यूटर को कार्य करने का निर्देश दे सकता है | यह वास्तव में एक युक्ति है जिसके द्वारा सभी प्रकार के फाईलों, कमांड्स एवं सॉफ्टवेयर इत्यादि को आइकन रूप में प्रदर्शित किया जाता है |

Hacker क्या है ?
☞ किसी दूसरे के कम्प्यूटर में अपने स्वार्थों की पूर्ति हेतु अनाधिकार प्रवेश कर उसका गलत इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति को Hacker कहते है |

Hang क्या है ?
☞ कम्प्यूटर पर कार्य करने के दौरान निर्देशों का पालन न करने के कारण कम्प्यूटर का रुक जाना Hang कहलाता है |

Hard Copy क्या है ?
☞ यह स्थाई आउटपुट होता है जिसे कम्प्यूटर के प्रयोग के बिना भी उपयोग में लाया जा सकता है | उदाहरण - पेपर प्रिंट |

Hexadecimal Number System क्या है ?
☞ यह 16 मूल अंको (0,1,2,3,4,5,6,7,8,9,A,B,C,D,E,F) का प्रयोग करने वाली संख्या पद्धति है जिसका आधार 16 होता है |

Home Page क्या है ?
☞ किसी भी वेबसाइट का सबसे पहले खुलने वाला अर्थात पहला पेज Homepage कहलाता है | HomePage में Website के अंदर स्थित content की जानकारी स्थित रहती है |

High Level Language क्या है ?
☞ आधुनिक कम्प्यूटरों में प्रयोग की जाने वाली भाषा जो अंग्रेजी भाषा के काफी करीब होती है |

Host क्या है ?
☞ वह कम्प्यूटर जो इन्टरनेट सेवा व अन्य सुविधाएँ यूजर को प्रदान करता है |

Host Link क्या है ?
☞ यह किसी User के द्वारा अक्सर प्रयोग में लायी जाने वाली URL (Uniform Resource Locator) Address की सूची है |

Hybrid Computer क्या है ?
☞ यह एनालॉग तथा डिजिटल कम्प्यूटर का मिश्रित रूप है |

Hyperlink क्या है ?
☞ यह किसी पेज या डॉक्यूमेंट को दूसरे पेज या डॉक्यूमेंट से जोड़ने की क्रिया है |

HTML क्या है ?
☞ यह Hyper Text Markup Language का संक्षिप्त रूप है | यह वेबसाइट तथा डिजाईनिंग के लिए इस्तेमाल की जाने वाली Hyper Text भाषा है |

Hyper Text क्या है ?
☞ यह एक व्यवस्था है जिसमें एक डॉक्यूमेंट के किसी शब्द या शब्द समूह को उसी डॉक्यूमेंट से अथवा अन्य डॉक्यूमेंट से लिंक किया जाता है |

HTTP क्या है ?
☞ यह Hyper Text Transfer Protocol का संक्षिप्त रूप है | यह नियमों का समूह होता है जो इन्टरनेट पर विभिन्न कम्प्यूटरों को सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए आपस में जोड़ता है |

Icon क्या है ?
☞ कम्प्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देने वाले ये ऐसे चित्र होते है जिनके द्वारा माउस या किसी अन्य पॉइंटिंग डिवाइस के सहारे किसी कम्प्यूटर प्रोग्राम को क्रियान्वित किया जा सकता है |

ISDN क्या है ?
☞ यह Integrated Services Digital Network का संक्षिप्त रूप है | यह डिजिटल टेलीफोन सेवा है जो ध्वनि तथा डेटा के ट्रान्सफर का कार्य करती है |

Interface क्या है ?
☞ ये ऐसे इलेक्ट्रॉनिक सर्किट होते है जो इनपुट एवं आउटपुट डिवाइसों को CPU या मेमोरी से जोड़ते है |

ISP क्या है ?
☞ यह Internet Service Provider का संक्षिप्त रूप है | इसका तात्पर्य वैसी संस्था से है जो कई गेटवे कम्प्यूटर को रखते है तथा अन्य कम्प्यूटरों को इन गेटवे के सहारे इन्टरनेट की सेवा प्रदान करते है |

IP Address क्या होता है ?
☞ यह Internet Protocol Address का संक्षिप्त रूप है जो इन्टरनेट पर किसी वेबसाइट का 32 बिट का अंकीय पता इंगित करता है |

Intranet क्या है ?
☞ यह LAN (Local Area Network) तथा WAN (Wide Area Network) का इस्तेमाल करने वाली व्यक्तिगत नेटवर्क सेवा है |

Kernel क्या है ?
☞ यह ऑपरेटिंग सिस्टम का वह मुख्य भाग होता है जो यूजर द्वारा परिवर्तित नहीं किया जा सकता है और जिस पर अन्य कार्य आधारित होते है |

Kiosk क्या होता है ?
☞ किसी खास विषय पर यूजर को सामान्य जानकारी उपलब्ध कराने हेतु सार्वजनिक स्थानों पर लगाये गए कम्प्यूटर को साइबर कियोस्क कहते है |

Laptop क्या होता है ?
☞ यह एक माइक्रो कम्प्यूटर है जिसे कहीं भी आसानी से मोड़ कर ले जाया जा सकता है | चूँकि इसे गोद (lap) में रखकर आसानी से ऑपरेट किया जा सकता है , इसलिए इसे Laptop कहते है |

LSI क्या है ?
☞ यह Large Scale Integration का संक्षिप्त रूप है | यह ऐसा चिप होता है जिस पर 30,000 के लगभग इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजिस्टर लगे होते है |

Load क्या है ?
☞ मेमोरी में डाटा व निर्देशों को स्टोर करने की क्रिया Load कहलाती है |

Log In क्या है ?
☞ यह एक व्यवस्था है जो कार्य को शुरू करने के लिए प्रयोग में जाने की क्रिया सम्पन्न करता है |

Log Off क्या है ?
☞ कार्य पूरा होने के बाद प्रोग्राम के बाहर निकलने की व्यवस्था Log Off कहलाती है |

MICR क्या है ?
☞ यह Magnatic Ink Character Recognition का संक्षिप्त रूप है | यह बैंकों के चेक , ड्राफ्ट में प्रयुक्त विधि है जिससे कम्प्यूटर द्वारा पढ़ कर तीव्र गति से प्रोसेस किया जाता है |

Medium Scale Interation (MSI) क्या है ?
☞ यह एक मध्यम स्तर की चिप है जिस पर 100 या अधिक इलेक्ट्रॉनिक पुर्जे बने होते है |

Metropolitan Area Network (MAN) क्या है ?
☞ MAN लगभग 100 km के भौगोलिक क्षेत्र में स्थित कम्प्यूटरों को जोड़ने की एक व्यवस्था है |

Microprocessor क्या होता है ?
☞ कम्प्यूटर के मूलभूत कार्यों को सम्पन्न करने वाला एक इंटीग्रेटेड सर्किट चिप जिसे CPU भी कहा जाता है |

Modem क्या है ?
☞ यह Modulator-Demodulator का संक्षिप्त रूप है | यह एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जो डिजिटल संकेतों को एनालोग संकेतों में और एनालॉग संकेतों को डिजिटल संकेतों में परिवर्तित करता है |

Modulation क्या है ?
☞ यह संचार माध्यम में डिजिटल संकेतों को एनालोग संकेतों में बदलने की क्रिया है |

Mother Board क्या है ?
☞ यह कम्प्यूटर का मुख्य पटल होता है जिस पर सभी उपकरण लगे होते है |

Network Topology क्या है ?
☞ यह एक व्यवस्था है जो नेटवर्क के विभिन्न टर्मिनल्स को आपस में जोड़ने का कार्य करती है |

Nibble क्या है ?
☞ यह 4 bit का समूह अर्थात आधी बाइट के बराबर होता है |

Node क्या होता है ?
☞ यह उन कम्प्यूटरों का अंतिम बिंदु या टर्मिनल होता है जो नेटवर्क से जुड़े होते है |

Non Volatile Memory क्या होती है ?
☞ एसी मेमोरी जो स्थाई प्रकार की होती है | इसमें संग्रहित डाटा विधुत सप्लाई बंद किये जाने पर भी विधमान रहते है |

OCR क्या है ?
☞ यह Optical Character Recognition का संक्षिप्त रूप है | यह एक इनपुट डिवाइस है जिसके द्वारा अक्षरों एवं चिन्हों को प्रकाशीय व्यवस्था द्वारा पहचान कर डाटा इनपुट का कार्य किया जाता है |

Optical Mark Reader (OMR) क्या होता है ?
☞ यह एक इनपुट उपकरण है जो विशेष प्रकार के संकेतों व चिन्हों को पढ़ने का कार्य करता है तथा उन्हें कम्प्यूटर के उपयोग योग्य बनाता है |

Octal Number क्या होता है ?
☞ 0 से 7 तक कुल आठ अंको का प्रयोग करने वाली संख्या पद्धति जिसका आधार 8 होता है |

Open क्या है ?
☞ किसी फाइल या फोल्डर या प्रोग्राम को कार्य करने के लिए खोलना Open कहलाता है |

Packet Switching क्या होता है ?
☞ डाटा को कई भागों में बाँटकर उन्हें अलग - अलग प्रेषित वाली डाटा ट्रांसमिशन की विधि Packet Switching कहलाती है |

Palmtop क्या है ?
☞ एक माइक्रो कम्प्यूटर जो हथेली में रखकर प्रयोग में लाया जा सकता है |

Parity Bit क्या है ?
☞ यह प्रत्येक बिट के साथ जोड़े गए उस अतिरिक्त बिट को कहते है जिसे डाटा ट्रांसमिशन में त्रुटि को पहचानने के उद्देश्य से जोड़ा जाता है |

Password क्या होता है ?
☞ अंकों तथा चिन्हों एवं अक्षरों के संयोग से बने कोड जिनका प्रयोग सुरक्षा की दृष्टि से किया जाता है | यह केस सेंसिटिव होता है अर्थात यह Upper Case और Lower Case में फर्क करता है |

Patch क्या होता है ?
☞ यह एक प्रोग्राम होता है जो सॉफ्टवेयर में उत्पन्न त्रुटि को सही करने के उद्देश्य से जोड़ा जाता है |

Pen Drive क्या होती है ?
☞ यह एक मेमोरी उपकरण है जिसका आकार पेन के तरह ही होता है और इसका इस्तेमाल USB (Universal Serial Bus) से जोडकर किया जाता है | इसमें डाटा को भण्डारण कर उसे किसी भी कम्प्यूटर में ट्रान्सफर किया जा सकता है |

Pocket PC क्या होता है ?
☞ यह व्यक्तिगत उपयोग के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक माइक्रो मिनी कम्प्यूटर है | इसे PDA अर्थात Personal Digital Assistance भी कहते है |

Pop Up क्या होता है ?
☞ वेब ब्राउज़िंग के दौरान स्वयं खुलने वाले विज्ञापन का विंडो Pop Up कहलाता है |

Preview क्या होता है ?
☞ यह एक व्यवस्था है जिसमे वर्ड प्रोसेसिंग में प्रिंट के पूर्व प्रिंटेड डॉक्यूमेंट की स्थिति देखी जा सकती है |

Reboot क्या है ?
☞ यह एक प्रक्रिया है जिसमे कम्प्यूटर को ऑफ कर पुन: ऑंन किया जाता है |

Responce Time क्या होता है ?
☞ यह वह समय होता है जो कम्प्यूटर को किसी निर्देश के लिए जाने तथा कार्य सम्पन्न होने के बाद उत्पन्न परिणाम के बीच लगता है |

Router क्या होता है ?
☞ यह एक विधि है जो विभिन्न नेटवर्कों को आपस में जोड़ने के लिए प्रयुक्त की जाती है |

Screen Image Projector क्या होता है ?
☞ कम्प्यूटर स्क्रीन पर दिखने वाली सूचना को एक बड़े स्क्रीन पर प्रस्तुत करने में प्रयुक्त एक आउटपुट उपकरण है |

Screen Saver क्या है ?
☞ यह कम्प्यूटर के एक निश्चित समय तक निष्क्रिय रहने की अवस्था में स्क्रीन पर दिखाई देने वाला एक चित्र होता है |

Scrool क्या होता है ?
☞ यह एक व्यवस्था है जो किसी विंडो में दिखने वाली कम्प्यूटर स्क्रीन से बड़े चित्र को इधर - उधर खिसकाने में प्रयुक्त होती है |

Search Engine क्या होता है ?
☞ इन्टरनेट अर्थात WWW (World Wide Web) पर किसी वेबसाइट को खोजने में प्रयुक्त सॉफ्टवेयर को Search Engine कहते है |

Seek Time क्या होता है ?
☞ यह वह समय है जो इच्छित सूचना वाले ट्रैक तक Read या Write Head को पहुँचने में लगता है |

Serial Port क्या है ?
☞ ऐसे पोर्ट जो इनपुट और आउटपुट उपकरणों को जोड़ते है और जिनमे संकेतों का आदान - प्रदान क्रमबद्ध तरीके से होता है |

Simplex Transmission क्या होता है ?
☞ यह एक विधि है जिसके तहत डाटा ट्रांसमिशन का प्रवाह एक बार में केवल एक ही दिशा में होता है |

Simulation क्या होता है ?
☞ वास्तविक परिस्थितियों को कृत्रिम रूप से प्रयोगात्मक तौर पर निर्माण करना Simulation कहलाता है |

Smart Card क्या होता है ?
☞ एक कार्ड जिसमें आवश्यक सूचना संग्रहित होती है और जो माइक्रो प्रोसेसर से युक्त होती है |

Smart Terminal क्या होता है ?
☞ स्वयं प्रोसेसिंग की क्षमता वाला टर्मिनल जो नेटवर्क में प्रयुक्त होता है Smart Terminal कहलाता है |

Smart Phone क्या होता है ?
☞ मोबाइल फोन जिसमें कम्प्यूटर की सुविधाएँ होती है |

Soft Copy क्या होती है ?
☞ यह अस्थाई आउटपुट होता है जो कम्प्यूटर द्वारा उत्पन्न होता है |

Sort क्या है ?
☞ डाटा को इच्छित क्रम में व्यवस्थित करना ही Sort कहलाता है |

Source Programme क्या होता है ?
☞ ऐसे प्रोग्राम जो मशीन भाषा की जगह अन्य किसी भाषा में लिखे या तैयार किये गये होते है |

Speach Synthesizer क्या होता है ?
☞ यह एक उपकरण है जो लिखित सूचना को ध्वनि संकेतों में बदलने का कार्य करता है |

Stand By क्या होता है ?
☞ यह कम्प्यूटर की एक ऐसी अवस्था है जिसमें वह अत्यंत कम ऊर्जा का उपयोग करते हुए एक लम्बे समय तक निष्क्रिय रह सकता है तथा प्रयोग करने की स्थिति में यह तुरंत उपलब्ध हो जाता है |

Static Ram क्या होता है ?
☞ यह एक ऐसी मेमोरी होती है जो डाटा तभी तक स्टोर कर रख सकती है जब तक विधुत सप्लाई जारी रहती है |

Sub Script क्या होती है ?
☞ किसी अंक या अक्षर के नीचे छोटे आकार में कोई दूसरा अंक या अक्षर लिखना Sub Script कहलाता है |

Super Script क्या होता है ?
☞ किसी अंक या अक्षर के ऊपर छोटे आकार में कोई दूसरा अंक या अक्षर लिखना Super Script कहलाता है |

Surfing क्या होता है ?
☞ इन्टरनेट पर अपने पसंद की वेबसाइट को खोजने की क्रिया Surfing कहलाती है |

Syntex क्या होता है ?
☞ ये ऐसे नियम होते है जो प्रोग्रामिंग भाषा में विराम चिन्हों , शब्दों की व्यवस्था के लिए उत्तरदायी होते है |

Template क्या होता है ?
☞ नये डॉक्यूमेंट को तैयार करने में प्रयुक्त पूर्व निर्धारित प्रारूप को Template कहते है |

Terminal क्या होता है ?
☞ की - बोर्ड एवं मोनिटर को संयुक्त रूप से Terminal कहते है |

Topology क्या है ?
☞ यह एक नेटवर्क में जुड़े विभिन्न कम्प्यूटरों की स्थिति को बतलाता है |

Touch Screen क्या है ?
☞ यह एक इनपुट उपकरण है जिस पर उँगलियों के स्पर्श से स्क्रीन पर उपलब्ध विकल्पों का चयन किया जाता है |

Transistor क्या होता है ?
☞ दो पॉइंट के बीच बिजली के प्रवाह को नियंत्रित करने वाला एक प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक स्विच जो सेमी कंडक्टर ( अर्धचालक ) पदार्थों का बना होता है |

Trouble Shooting क्या है ?
☞ यह कम्प्यूटर में हार्डवेयर अथवा सॉफ्टवेयर में उत्पन्न गलतियों ( error ) को ढूंढने तथा उसके समाधान ( Solution ) की क्रिया है |

Undo क्या होता है ?
☞ यह किसी पूर्व में दिये गये निर्देश के प्रभाव को समाप्त करने की क्रिया है |

URL क्या होता है ?
☞ यह Uniform Resource Locator का संक्षिप्त रूप है | यह इन्टरनेट पर एक पता है जो किसी साइट को खोजने के उद्देश्य से बनाया गया है |

UPC क्या होता है ?
☞ यह Universal Product Code का संक्षिप्त रूप है जो एक प्रकार का बार कोड होता है और जिसका प्रयोग उत्पादों पर होता है |

Upload क्या होता है ?
☞ नेटवर्क से जुड़े किसी स्थानीय कम्प्यूटर से किसी दूरस्थ कम्प्यूटर को फाइल भेजना Upload करना कहलाता है |

Video Digitizer क्या होता है ?
☞ Video कैमरे के संकेत को डिजिटल संकेत में परिवर्तित करने वाला यह एक इनपुट डिवाइस है |

Virus क्या होता है ?
☞ यह एक अवैध कम्प्यूटर प्रोग्राम होता है जो कम्प्यूटर में स्थित फाईलों एवं डाटा को प्रभावित कर नष्ट कर देता है |

Voice Recognition Device क्या होता है ?
☞ पूर्व में रिकॉर्ड की गई आवाज के आधार पर टेक्स्ट को ध्वनि में बदलने वाला यह एक आउटपुट उपकरण है |

Web Browser क्या होता है ?
☞ यह एक सॉफ्टवेयर है जो इन्टरनेट पर किसी साइट को खोजने की क्रिया तथा उसके इस्तेमाल को आसान बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है |

Web Page क्या होता है ?
☞ यह WWW ( world wide web ) पर उपलब्ध प्रत्येक पेज को कहा जाता है |

Web Server क्या होता है ?
☞ HTTP ( Hyper Text Markup Language ) का प्रयोग कर जो कम्प्यूटर इन्टरनेट की सुविधा प्रदान करता है उसे Web Server कहते है |

WAP ( Wireless Access Point ) क्या होता है ?
☞ यह एक डिवाइस है जिसके द्वारा विभिन्न संचार माध्यमों को जोडकर एक Wireless नेटवर्क बनाया जाता है |

WLL क्या होता है ?
☞ यह Wireless in Local Loop का संक्षिप्त रूप है | यह एक बेतार तकनीक है जिसका उपयोग स्थानीय स्तर पर संचार नेटवर्क को स्थापित करने में किया जाता है |

कम्प्यूटर से सम्बन्धित महत्वपूर्ण शब्दावली (Glossary) PDF Download

पीडीएफ को देखें और दोस्तों को शेयर करे


Download PDF

✹ More PDF Download :-

1. भारत का संक्षिप्त वर्णन | PDF Download |
2. भारतीय संसद से सम्बंधित प्रश्नोतरी | PDF Download |
2. बजट से सम्बंधित प्रश्नोतरी | PDF Download |
4. जनसंख्या और जनजाति से सम्बंधित प्रश्नोतरी | PDF Download |
5. उद्योग , व्यापार एवं बैंकिंग सचेतता की महत्वपूर्ण प्रश्नोतरी | Bank PO and MBA Exam Important Question and Answer | PDF Download |
6. UPSC - CDS Exam Paper Questions and Answer (हल प्रश्न ) | PDF Download |
7. आगामी राज्य एवं संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा हेतु विशेष हल प्रश्न | PDF Download |
8. कला और संस्कृति की महत्वपूर्ण प्रश्नोतरी | PDF Download |

Exam Solved Paper की Free PDF यहां से Download करें

सभी बिषयवार Free PDF यहां से Download करें

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने