माउंट एवरेस्ट से संबंधित कुछ तथ्य व प्रश्नोत्तर | PDF Download |

mount everest in hindi

माउंट एवरेस्ट से संबंधित जानकारी हिंदी में दी गयी हैं :-

माउंट एवरेस्ट का नाम तत्कालीन भारत के महासर्वेक्षक सर जॉर्ज एवरेस्ट के नाम पर पड़ा जिन्होंने एवरेस्ट की अवस्थिति का पता लगाया। वे 1830 से 1843 ई तक भारत के महासर्वेक्षक रहे। विगत में माउंट एवरेस्ट को चोटी-15 कहा जाता था।

एवरेस्ट की स्थिति

देशान्तर-86°55'40"पूर्व व अक्षांश-27°59'16" उ. पर्वतमाला के आस-पास के विभिन्न स्थलों के औसत मापन द्वारा 1954 ई में माउंट एवरेस्ट ऊँचाई 8,848 मीटर आँकी गयी थी। नेशनल जियोग्राफिक सोसाइटी ने जीपीएस उपग्रह के उपयोग द्वारा 5 मई, 1999 ई को एवरेस्ट की ऊँचाई 8,850 मीटर होने की पुष्टि की है।
माउंट एवरेस्ट को तिब्बत में कोमोलग्मा (बर्फ की देवी) तथा नेपाल में सागरमोथा (ब्रह्माण्ड की माता) कहते हैं। इसे पृथ्वी का तीसरा ध्रुव भी कहा जाता है।
सबसे पहले एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नोरगे 1953 ई में माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचे थे।
नोवांग गोंबू (Nawang Gombu) प्रथम व्यक्ति है, जो माउंट एवरेस्ट पर दो बार चढे। पहली बार 1 मई, 1963 ई. में (अमेरिकी अभियान दल के साथ) एवं दूसरी बार 20 मई, 1965 ई. में (भारतीय अभियान दल के साथ) । नवांग गोम्बू तेनजिंग नोरगे के भतीजा हैं।
जिम व्हीटकर (jim whittaker) प्रथम अमेरिकी हैं, जिन्हें 1 मई, 1963 ई. में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने में सफलता प्राप्त हुई।
मजुंको ताबेई (जापान) पहली महिला है जो एवरेस्ट पर चढ़ी (1975 ई.)।बछेन्द्री पाल पहली भारतीय महिला है जो 1984 ई. में एवरेस्ट के शिखर पर पहुंची।
फू दोरजी (Phu Darji) प्रथम व्यक्ति है, जो 9 मई, 1984 ई. को बिना ऑक्सीजन के माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने में सफलता प्राप्त की। अप्पा शेरपा (नेपाल) सर्वाधिक 21 बार (मई, 2011 ई.) एवरेस्ट पर पहुँचने में सफल हुए। अप्पा शेरपा अपने चौथे प्रयास में पहली बार मई, 1990 ई मे न्यूजीलैंड के रॉब हॉल (Rob Hall) के नेतृत्व में एवरेस्ट पर पहुंचने पर सफल हुए थे।
विश्व में सबसे कम उम्र (13 वर्ष) में एवरेस्ट शिखर पर चढ़ने वाला पुरुष जॉर्डन रोमेरो (अमेरिका) है, जिसने 22 मई, 2010 ई. को शिखर पर चढ़ने सफलता प्राप्त की
विश्व सबसे कम उम्र (13 वर्ष) एवरेस्ट शिखर पर चढ़ने वाली महिला मालवेथ पूर्णा (भारत, आन्ध्रप्रदेश) है, जिसने 25 मई, 2014 ई. शिखर चढ़ने सफलता प्राप्त की।
सबसे कम उम्र (15 वर्ष ) में एवरेस्ट शिखर पर चढ़ने सफल होने भारतीय पुरुष राघव जुनेजा (मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश) है इसने 21 मई, 2013 ई. को एवरेस्ट शिखर पर चढ़ने में सफलता प्राप्त की।
इसके साथ इसके स्कूल लारेन्स पाँच बच्चे भी थे। यह विश्व की प्रथम स्कूल टीम जिसे एवरेस्ट शिखर पर चढ़ने सफलता प्राप्त हुई।
अर्जुन बाजपेयी (नोएडा, उत्तर प्रदेश) 16 वर्ष की अवस्था एवरेस्ट शिखर 13 मई, 2010 ई. को चढ़ने में सफल हुआ।
अमेरिका टॉम व्हाइटेकर पहले विकलांग व्यक्ति थे (कृत्रिम टांग) जो 1998 एवरेस्ट शिखर पर पहुंचे ।
Note :- एवरेस्ट पर तिब्बत की ओर चढ़ने पर उम्र सीमा की बाध्यता नहीं है।

यह भी पढ़े वायुमंडल का अध्ययन

mount everest question and answer

माउंट एवरेस्ट किस देश में स्थित है ?

नेपाल and चीन

माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई कितनी है ?

इसकी ऊंचाई 8,848 मीटर यानी 29,029 फीट है

माउंट एवरेस्ट कहाँ स्थित है ?

यह नेपाल (सागरमाथा जोन) और चीन (तिब्बत) की सीमा पर स्थित है।

माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने में कितना समय लगता है?

1. माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने में लोगों को लगभग 40 दिन लग जाते हैं |
2. यहां हवा की रफ्तार 321 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंच जाती है
3. यहां का तापमान -80 डिग्री फारेनहाइट तक जा सकता है

यह भी पढ़े अफ्रीका का अध्ययन

माउंट एवरेस्ट का दूसरा नाम क्या है?

इस पर्वत को पहले चोटी-15 के नाम से जाना जाता था | माउंट एवरेस्ट को तिब्बती लोग "चोमोलंगमा" और नेपाली लोग "सागरमाथा" कहते थे

माउंट एवरेस्ट पर सबसे पहले कौन गया?

सबसे पहले एडमंड हिलेरी ( Edmund Hillary ) और तेनजिंग नोरगे 1953 ई में माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचे थे।

पहाड़ों पर चढ़ने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत व आवश्यकता पड़ती है ?

पहाड़ों पर चढ़ने के लिए एक मोटी रस्सी की जरूरत होती है। उसके अलावा लंगर, हुुक, कील लगे जूते और हाथ में पहनने के लिये दस्तानों की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा पानी की बोतल, खाने के पैकेट, ऑक्सीजन आदि वस्तुओं की जरूरत भी पड़ती है।

माउंट एवरेस्ट पर्वतारोहियों की सूची बताइए ?

सन 29 मई 1953 को पहली बार माउंट एवरेस्ट पर न्यूजीलैंड के एडमंड हिलेरी और नेपाली मूल के भारतीय नागरिक तेनसिंह नोर्गे शेरपा चढ़े थे | उसके बाद से अब तक 3,448 पर्वतारोही 5,585 बार एवरेस्ट पर चढ़ चुके हैं. नेपाल के अप्पा शेरपा ने 21 बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने का रिकॉर्ड कायम किया हैं |

Mount Everest Picture :-

mount everest picture


माउंट एवरेस्ट से संबंधित कुछ तथ्य व प्रश्नोत्तर | PDF Download |

Download PDF

Download PDF
1 MB

सामान्य ज्ञान से सम्बंधित महत्वपूर्ण Topics

  1. Mahabharat Questions and Answer

21. GK One Liner Question and Answer Part - 3 #136

20. GK One Liner Question and Answer in Hindi [ Part-2 ] #133

19. नरेन्द्र मोदी के देश के नाम मुख्य सम्बोधन #127

18. आगामी प्रतियोगिता परीक्षाएं 2021 ( December Last Updated ) #126

17. राजवंश सामान्य ज्ञान ( 1 - 30 ) #108

16. इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार विजेताओं की सूची #107

15. उत्तराखण्ड सामान्य ज्ञान [ Part - 1 ] #106

14. GK One Liner Question and Answer in Hindi [ Part-1 ] #103

13. 170 GK One Liner Question and Answer in Hindi #102

12. 40 One Liner GK Questions in Hindi #92

11. India gk and World gk Question and Answer #82

10. अक्टूबर माह की अंतर्राष्ट्रीय क्विज #80

9. अंतरिक्ष मे जाने वाले प्रथम व्यक्ति,इंसान,देश,स्पेस डॉग से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न #64

8. दुनिया के प्रमुख देशो के राष्ट्रीय पशु की सूची #59

7. दुनिया के देश और उनके राष्ट्रीय खेलों की सूची #58

6. माउंट एवरेस्ट से संबंधित कुछ तथ्य व प्रश्नोत्तर #48

5. General Knowledge Quiz - 1 #18

4. भारत में सबसे बड़ा, छोटा, लम्बा और ऊँचा #17

3. राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा से सम्बंधित Quiz और महत्वपूर्ण प्रश्न #6

2. महात्मा गाँधी से संबंधित पूछे जाने वाले प्रश्न #5

1. वन एवं वन्य जीव #4

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने