अफ्रीका

अफ़्रीका महाद्वीप Map,अफ्रीका का सबसे बड़ा व छोटा देश है,अफ्रीका की जानकारी,अफ्रीका के प्रमुख देश,राजधानी,मुद्रा सभी के बारे में जानकारी दी गयी हैं :-

विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप अफ्रीका है, जो जिब्राल्टर जलसंधि द्वारा यूरोप से पृथक् होता है। इसके पूर्व में हिन्द महासागर और पश्चिम में अटलांटिक महासागर है।
अफ्रीका एक मात्र महाद्वीप है जिससे होकर विषुवत वृत्त ,कर्क वृत्त, और मकर वृत गुजरते हैं।
अफ्रीका की सबसे बड़ी झील विक्टोरिया से होकर विषुवत रेखा गुजरती हैं और इससे विश्व की सबसे लम्बी नदी नील निकलती है जो सहारा रेगिस्तान से होते हुए भूमध्य सागर में जाकर गिरती है।
अफ्रीका में बुशमैन (कालाहारी), पिग्मी ( कांगो बेसिन ) बद्दू (सहारा मरुस्थल) में मिलने वाली प्रमुख आदिम जातियाँ हैं। सहारा में पायी जाने वाली तुआरेग जनजाति विदेशी पर्यटकों के लिए मार्गदर्शक का काम करता है।
13 सितम्बर, 2012 ई. को विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने करीब 90 वर्षों से चले आ रहे अल-अजीजिया (लीबिया) के अधिकतम तापमान 58°C के रिकार्ड को निरस्त कर दिया, जिसके कारण अब विश्व का सबसे गर्म स्थान ग्रीनलैंड रैंच मृत्यघाटी कैलिफोर्निया हो गया, जिसका तापमान 56.7 डिग्री सेल्सियस हैं ।जिसका मापन 10 जुलाई, 1913 ई. को किया गया था।
अफ्रीका की कांगो नदी विषुवत रेखा को और लिम्पोपो नदी मकर रेखा को दो बार काटती है।
अफ्रीका का ट्रांसवाल क्षेत्र जेबरा और जिराफ जानवरों के लिए विश्वविख्यात है।
अफ्रीका के उष्ण घास के मैदान सवाना और शीतोष्ण घास के मैदान वेल्ड कहलाते हैं।
अफ्रीका का सबसे लम्बा रेलमार्ग केप काहिरा रेलमार्ग है, जो दक्षिण अफ्रीका गणराज्य के केपटाउन नगर से के काहिरा नगर से मिस्र तक जाती है।

यह भी पढ़े विद्युत धारा,1 एंपियर,धारा के छोटे मात्रक,धारा वाहक,धारा घनत्व का अध्ययन

मिस्र में स्वेज है जो लाल सागर को भूमध्य सागर से मिलाती है। इस नहर का निर्माण 1869 ई. में किया गया, जिसके कारण यूरोप से भारत आने में 7,000 किमी दूरी की बचत होती है। इसकी लम्बाई 168 किमी हैं मिस्र द्वारा 1956 ई. में इस नहर का राष्ट्रीयकरण किया गया है । स्वेज नहर के दक्षिणी छोर पर पोर्ट स्वेज एवं उत्तरी छोर पर पोर्ट सईद पत्तन है।
अफ्रीका के कालाहारी मरुस्थल शुतुरमुर्ग नामक चिड़िया मिलती हैं ।
उत्पादन की दृष्टि से अफ्रीका किम्बरले खान (दक्षिण अफ्रीका) और क्षेत्रफल की दृष्टि से ओरापा (बोत्सवाना) विश्व की सबसे बड़ी हीरे की खान है।
विश्व का सबसे विशाल हीरा (3,106 कैरेट) को दक्षिण अफ्रीका की प्रीमियर खान से जनवरी 1905 को सर थामस कुलिनान ने खोजा था। इसलिए इसका नाम कुलिनान हीरा रखा गया।
उत्तरी अफ्रीका में विश्व का सबसे विशाल मरुस्थल सहारा 84,00,000 वर्ग किमी) स्थित हैं । चाड झील इस मरुस्थल में स्थित प्रमुख झील है। दक्षिण अफ्रीका में कालाहारी मरुस्थल है।
टैफिलालेट मरुघान (क्षेत्रफल लगभग 13,000 वर्ग किमी) मोरक्को में है।
एटलस पर्वत उत्तरी-पश्चिमी अफ्रीकी महाद्वीप स्थित है। यह अल्जीरिया , ट्यूनीशिया तथा मोरक्को में 2500 km लम्बाई में विस्तारित है। यह एक नवीन वलित पर्वत का उदाहरण हैं । इसकी सर्वोच्च चोटी माउंट टाऊबकल है, जो दक्षिण पश्चिमी मोरक्को में स्थित है।
एबिसिनी पठार अफ्रीका उत्तरी पूर्वी भाग (हार्न ऑफ अफ्रीका) स्थित आर्कियन युग की रचना है यह पठार मुख्य रूप से इथोपिया में स्थित है। इथोपिया का पूर्व नाम इसी पठार के नाम पर पड़ा था।
दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग को स्वर्णनगर तथा किम्बरले को हीरों का नगर कहा जाता है।
दक्षिण अफ्रीका विश्व के 90% क्रोमियम का उत्पादन करता है।
दक्षिण अफ्रीका की न्यायिक राजधानी ब्लोम्फॉन्टेन है । अफ्रीका में सर्वाधिक चाय उत्पादित करने वाला देश कीनिया है।
अफ्रीका में सर्वाधिक जैतून उत्पादित करने वाला देश ट्यूनीशिया है।
स्टेनली जलप्रपात कांगो नदी पर और विक्टोरिया प्रपात जाम्बेजी नदी पर स्थित है।
नील नदी का उद्गम स्थल विक्टोरिया झील है। आस्वान बाँध नील नदी पर बना है।
मध्य अफ्रीका में बहने वाली जायरे नदी भारी मात्रा में जल (अफ्रीका की नदियों में सबसे अधिक जल ) बहाकर अटलांटिक महासागर में ले जाती है। इसे इसके अंतिम भाग में कागो नाम से भी जाना जाता है।
जाम्बिया में जेम्बेजी नदी पर निर्मित करीबा बांध से अफ्रीका में सबसे अधिक जल विद्युत पैदा की जाती है।
नील नदी पर बसा सबसे बड़ा शहर काहिरा है ।
दक्षिण अफ्रीका के 6 देशों-अंगोला , बोत्सवाना , मोजाम्बिक , तंजानिया, जाम्बिया और जिम्बाब्वे को फ्रन्टलाइन स्टेट्स (सीमावर्ती राज्य) कहा जाता है।
हॉर्न ऑफ अफ्रीका, अफ्रीका के पूर्वी भाग को कहा जाता है। इसमें मुख्य रूप से इथियोपिया , सोमालिया एवं जिबूती नामक देश आते हैं।
भूमध्य रेखा पर स्थित अफ्रीका महाद्वीप के देश है गैबोन, कांगो ,गणतंत्र , युगांडा , कीनिया तथा सोमालिया।
अफ्रीका का प्रमुख खजूर उत्पादक देश मिस्र है। मिस्र के किसान फेल्लाह कहलाते है।
गोल्ड कोस्ट के नाम से जाना जाने वाला देश घाना है।
अफ्रीका में सीसल नामक पोधे से जूट पैदा होता है।
अफ्रीका को अंध महाद्वीप कहते हैं क्योंकि यह आर्थिक, सामाजिक , ओद्योगिक , सांस्कृतिक और शिक्षा के क्षेत्र में काफी पिछड़ा हुआ है।
अफ्रीका में सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश नाइजीरिया है।
अफ्रीका का सर्वाधिक नगरीकृत देश लीबिया है।
इस महाद्वीप नाइजर नदी को पॉम तेल की नदी कहा जाता है।
मिस्र को एशिया और यूरोप महाद्वीप का जंक्शन कहा जाता हैं ।
अफ्रीका ही एकमात्र ऐसा महाद्वीप है, जिसमें से कर्क व मकर दोनों रेखाएँ गुजरती हैं।
कांगो देश को वनों का देश कहा जाता है। विश्व में जल विद्युत् शक्ति की सम्भावित क्षमता सबसे अधिक इसी देश में है।
किलिमंजारो के पूर्वी ढलानों पर कहवा की कृषि छग्गा जनजाति द्वारा की जाती है।

नोट : दक्षिणी सूडान अफ्रीका का नवीनतम राष्ट्र हैं जो UNO का 193वाँ सदस्य बना है। 9 जुलाई, 2011 ई. को यह स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अवस्थित में आया इस ईसाई बहुल देश की राजधानी जुबा हैं ।

यह भी पढ़े सौर मण्डल और इनके ग्रहों की महत्वपूर्ण जानकारी

अफ्रीका के प्रमुख देश , राजधानी , मुद्रा :-

देश का नाम राजधानी मुद्रा
मिस्र काहिरा पाउंड
दक्षिण अफ्रीका प्रिटोरिया ( प्रशासनिक ), केपटाउन ( विधाई ), ब्लोएम फॉन्टिन ( न्यायिक )रैंड
लीबिया हुन ( त्रिपोली )दीनार
मोरक्को रबात दरहम
नाइजीरिया लागोस नैरा
अंगोला लुआंडा क्वांजा
नामीबिया विंडहॉकरैंड
सूडान खारतूम पाउंड
दक्षिण सूडान जुबा पाउंड
कांगो ( ज़ायरे )किंशासा जैरे
कांगो गणराज्य ब्राजविले फ्रैंक
सोमालिया मोगादिशु शिलिंग
सेशेल्स विक्टोरिया रुपया
इथोपिया अदिस अबाबा बिर्र
युगाण्ड कम्पाला शिलिंग
बोत्सवानागेबोरोन पुला
कीनिया नैरोबी शिलिंग
मॉरीशस पोर्ट लुईस रुपया
तंजानिया दारेस्सलाम शिलिंग
जाम्बिया लुसाका क्वाचा
अल्जीरिया अल्जीयर्स दीनार
रवांडा केगाली फ्रैंक
जिम्बाब्वे हरारे डॉलर
सेनेगल डकार फ्रैंक
बुर्किनाफासो क्वागादौगो फ्रैंक
माली बमाको फ्रैंक
मोजाम्बिक मपूतोमेटिकल
बेनिन पोर्टोनोवा CFA फ्रैंक
बुरुंडी बुजुंबुरा बरुंडी फ्रैंक
केप वर्डे प्राया केप वर्डियन एस्कुडो
कैमरून याओंडे CFA फ्रैंक
मध्य अफ्रीकी गणराज्य बांगुई CFA फ्रैंक
चाड अन डजमेना CFA फ्रैंक
कोमोरोस मोरोनि कोमोरियन फ्रैंक
आइवरी कोस्ट यामौस्सोक्रो CFA फ्रैंक
जिबूती जिबूती जिबूती फ्रैंक
भूमध्यरेखीय गिनी मालाबो CFA फ्रैंक
इरिट्रिया अस्मारा इरिट्रिया नाकफा
गैबन लिब्रेविल CFA फ्रैंक
गाम्बिया बांजुलदलासी
घाना अकारा कैडी
गिनी कोनेक्री गिनी सीली
गिनी-बिसाऊ बिस्सौ पश्चिमी अफ्रीकी CFA फ्रैंक
लेसोथो मासेरु लोटी
लाइबेरिया मोनरोविआलाइबेरियाई डॉलर
मेडागास्कर एंटेनानेरिवो मलागासी फ्रैंक
मलावी लिलोंग्वे मलावी क्वाचा
मॉरिटानिया नौकचोट मॉरीशस रूपया
नाइज़र निआमी CFA फ्रैंक
सियरा लियोन फ्रीटाउन सियरा लियोनियन लियोन
स्वाजीलैंड एम्बाबने लिलंगनी
टोगो लोम CFA फ्रैंक
ट्यूनीशिया टुनिस ट्यूनीशियन दीनार
साओ टोमे और प्रिंसिपेसाओ टोमसाओ टोमे प्रिन्सिपे दोबरा


अफ्रीका का सबसे बड़ा व छोटा देश है ?

क्षेत्रफल की दृष्टि से अल्जीरिया अफ्रीका का सबसे बड़ा देश है. इसका क्षेत्रफल 25 लाख वर्ग किलोमीटर है. सबसे छोटा देश सेशल्स है जिसका क्षेत्रफल 453 वर्ग किलोमीटर है ।

अफ़्रीका महाद्वीप Map :-

अफ़्रीका महाद्वीप Map

अफ्रीका में कितने देश हैं? सबसे बड़ा व छोटा देश का नाम बताइए |

एशिया के बाद,दुनिया का सबसे बड़ा एवं सबसे ज़्यादा जनसंख्या वाला अफ्रीका महाद्वीप है। अफ्रीका महाद्वीप में कुल 54 देश है। अल्जीरिया (2,381, 741 वर्ग किलोमीटर) अफ्रीका का सबसे बड़ा देश है और सेशल्स (453 वर्ग किलोमीटर) अफ्रीका का सबसे छोटा देश है।

Note :- अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद हो तो आप हमारे facebook पेज को like करके हमारा हौसला बढ़ाने में मदद कर सकते हो



एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने