50+ भारत के भूगोल से सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी || भारत का भूगोल Online Quiz || Objective Questions and Answers ||

 50+ भारत के भूगोल से सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी || भारत का भूगोल Online Quiz || Objective Questions and Answers ||

Indian Geography Question and Answer in hindi | Online Quiz |

1. कर्क रेखा किस राज्य से नहीं गुजरती है ?

राजस्थान
उड़ीसा
छत्तीसगढ़
त्रिपुरा

2. भारत का सबसे पूर्वी देशांतर कौनसा है ?

97°25' पू.
77°6' पू.
68°7' पू.
82°32' पू.

3. उत्तराखंड , उत्तर प्रदेश , बिहार , पश्चिमी बंगाल और सिक्किम की सीमाएँ किस देश को छूती है ?

चीन
भूटान
नेपाल
म्यांमार

4. कावारत्ती किस केंद्र - शासित क्षेत्र के अंतर्गत आता है ?

पुडूचेरी
लक्षद्वीप
अंडमान और निकोबार
दीव और दमन

5. निम्न में से किस देश की सीमा भारत के साथ नहीं लगती है ?

भूटान
तजाकिस्तान
बांग्लादेश
नेपाल

6. भारत का सबसे उत्तरी अक्षांश कौनसा है ?

37°6'
8°4'
97°25'
68°7'

7. मिजोरम , मणिपुर , नागालेंड एवं अरुणाचल प्रदेश की सीमाएँ किस देश को छूती है ?

बांग्लादेश
पाकिस्तान
अफगानिस्तान
म्यांमार

8. भारत संघ का सबसे दक्षिणतम बिंदु है ?

कन्याकुमारी
इंदिरा बिंदु
अंडमान
उपरोक्त सभी

9. कौनसी रेखा भारत को दो भागों में बाँटती है ?

मकर रेखा
भूमध्य रेखा
कर्क रेखा
मानक याम्योत्तर रेखा

10. भारत और यूरोप के मध्य किस नहर के कारण दूरी कम हो गई है ?

पनामा नहर
स्वेज नहर
गंग नहर
इंदिरा गाँधी नहर

11. क्षैत्रफल के आधार पर भारत का विश्व में स्थान है ?

प्रथम
चतुर्थ
पांचवा
सातवाँ

12. भारत की मानक याम्योत्तर रेखा है ?

82°30'
68°7'
97°25'
80°3'

13. भारत की स्थलीय सीमा रेखा की लम्बाई कितनी है ?

10,400 कि.मी.
14,800 कि.मी.
15,200 कि.मी.
15,300 कि.मी.

14. एक स्थलीय भाग जो तीनों ओर से समुद्र से घिरा हो , कहलाता है ?

तट
प्रायद्वीप
द्वीप
इनमें से कोई नहीं

15. भारत के पूर्वी भाग में म्यांमार की सीमा का निर्धारण करने वाले पर्वतों का संयुक्त नाम क्या है ?

हिमाचल
पूर्वांचल
उत्तराखंड
इनमें से कोई नहीं

16. गोवा के दक्षिण में स्थित पश्चिम तटीय पट्टी ______ कहलाती है ?

कोरोमंडल
कन्नड़
कोंकण
उत्तरी सरकार

17. पूर्वी घाट का सर्वोच्च शिखर कहलाता है ?

अनाईमुड़ी
महेंद्रगिरी
कंचनजुंगा
खासी

18. हिमालय की भारत में सर्वोच्च चोटी है ?

माउंट एवरेस्ट
कंचनजुंगा
के - 2
नंगा पर्वत

19. निम्न हिमालय की सबसे लम्बी एवं सबसे महत्वपूर्ण श्रंखला है ?

पीर पंजाल श्रंखला
धौलाधर
महाभारत
इनमें से कोई नहीं

20. शिवालिक है ?

आंतरिक हिमालय
निम्न हिमालय
सबसे बाहरी हिमालय
इनमें से कोई नहीं

21. माउंट एवरेस्ट की ऊँचाई कितनी है ?

8848 मीटर
8481 मीटर
8172 मीटर
8126 मीटर

22. वूलर झील निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है ?

राजस्थान
पंजाब
उत्तर प्रदेश
जम्मू - कश्मीर

23. नर्मदा नदी का उद्गम कहाँ से है ?

सतपुड़ा
अमरकंटक
ब्रह्मागिरी
पश्चिमी घाट के ढाल

24. निम्नलिखित में से कौनसी लवणीय जल वाली झील है ?

साम्भर
वूलर
डल
गोबिंद सागर

25. निम्नलिखित में से कौनसी नदी प्रायद्वीपीय भारत की सबसे बड़ी नदी है ?

नर्मदा
गोदावरी
कृष्णा
महानदी

26. निम्नलिखित में से कौनसी नदी भ्रंश घाटी से होकर बहती है ?

महानदी
कृष्णा
तुंगभद्रा
तापी

27. निम्न में से कौनसी एक नदी अन्य तीन से अपने उद्भव के आधार पर अलग है ?

सिन्धु नदी
ब्रह्मपुत्र नदी
गंगा नदी
सतलुज नदी

28. सतलुज , व्यास , रावी , चिनाब और झेलम मिलकर सिंध में कहाँ मिलती है ?

अम्बाला
मिठानकोट
पठानकोट
हरिद्वार

29. कौनसा नगर गंगा - यमुना के संगम पर स्थित है ?

कानपुर
दिल्ली
इलाहबाद
सूरत

30. किस स्थान पर रॉयल बंगाल टाइगर पाया जाता है ?

गिर वन
कावेरी डेल्टा
सुंदरवन
इनमें से कोई नहीं

31. नीचे दिये गए स्थानों में से किस स्थान पर विश्व में सबसे अधिक वर्षा होती है ?

सिलचर
चेरापूंजी
मासिनराम
गुवाहाटी

32. ग्रीष्म ऋतु में उत्तरी मैदानों में बहने वाली पवन को निम्नलिखित में से क्या कहा जाता है ?

काल वैशाखी
व्यापारिक पवनें
लू
इनमें से कोई नहीं

33. निम्नलिखित में से कौनसा कारण भारत के उत्तर - पश्चिमी भाग में शीत ऋतु में होने वाली वर्षा के लिए उत्तरदायी है ?

चक्रवातीय अवदाब
पश्चिमी विक्षोभ
मानसून की वापसी
दक्षिण - पश्चिम मानसून

34. भारत में मानसून का आगमन निम्नलिखित में से कब होता है ?

मई के प्रारंभ में
जून के प्रारंभ में
जुलाई के प्रारम्भ में
अगस्त के प्रारम्भ में

35. निम्नलिखित में से कौनसी भारत में शीत ऋतु की विशेषता है ?

गर्म दिन एवं गर्म रातें
गर्म दिन एवं ठण्डी रातें
ठण्डा दिन एवं ठण्डी रातें
ठण्डा दिन एवं गर्म रातें

36. एक विशेष समय में एक क्षेत्र के वायुमण्डल की अवस्था के लिए निम्नलिखित में से कौनसा एक शब्द प्रयोग किया जाता है ?

मौसम
पवनें
जलवायु
दाब

37. निम्न में से कौनसा कारण पवन को अपने साधारण मार्ग से विचलित करने के लिए उत्तरदायी है ?

अभिकेंद्रिक बल
अपकेंद्रिक बल
कोरिआलिस बल
गुरुत्वाकर्षण बल

38. कौनसा नगर भारत में सबसे ठण्डा स्थान है ?

द्रास
श्रीनगर
शिलांग
बीकानेर

39. शीत ऋतु की अवधि है ?

मई से जून तक
जून से मध्य सितम्बर तक
मध्य नवम्बर से फरवरी तक
दिसम्बर से मार्च तक

40. भारत में ग्रीष्म ऋतु की अवधि है ?

मार्च से मई
जून से सितम्बर
सितम्बर से नवम्बर
जनवरी से अप्रैल

41. रबड़ का सम्बन्ध किस प्रकार की वनस्पति से है ?

टुंड्रा
हिमालय
मैंग्रोव
उष्ण कटिबंधीय वर्षा वन

42. सिनकोना के वृक्ष कितनी वर्षा वाले क्षेत्र में पाए जाते है ?

100 सेमी.
70 सेमी.
50 सेमी .
50 सेमी. से कम वर्षा

43. सिमलीपाल जीव - मण्डल निचय कौनसे राज्य में स्थित है ?

पंजाब
दिल्ली
ओडिशा
पश्चिम बंगाल

44. भारत का कौनसा जीव - मण्डल निचय विश्व के जीव - मण्डल निचयों में लिया गया है ?

मानस
मन्नार की खाड़ी
नीलगिरी
नंदा देवी

45. मानव सहायता के बिना प्राकृतिक रूप से उगने वाले पादप समुदाय को कहा जाता है ?

अक्षत वनस्पति
आकर्षक पौधे
टुंड्रा
टैगा

46. नदियों के डेल्टा क्षेत्र में पाए जाते है ?

कंटीली झाड़िया
मैंग्रोव वन
शंकुधारी वन
पर्वतीय वन

47. सन् 2011 में वनों का कुल क्षैत्रफल भारत के क्षैत्रफल का था ?

33 प्रतिशत
25 प्रतिशत
21.05 प्रतिशत
17.5 प्रतिशत

48. लक्षद्वीप तथा अंडमान तथा निकोबार द्वीप - समूहों पर किस प्रकार की वनस्पति पाई जाती है ?

उष्ण कटिबन्धीय वर्षा वन
उष्ण कटिबन्धीय कंटीले वन
पर्वतीय वन
मैंग्रोव वन

49. असम और पश्चिमी बंगाल के दलदली क्षेत्र में पाया जाने वाला जन्तु है ?

बाघ
एक सींग वाला गैंडा
भालू
शेर

50. माउंट एवरेस्ट किस देश में स्थित है ?

भारत
चीन
नेपाल
भूटान

51. भारत किस गोलार्द्ध में स्थित है ?

उत्तरी गोलार्द्ध
दक्षिणी गोलार्द्ध
1 व 2 दोनों में
इनमें से कोई नहीं

50+ भारत के भूगोल से सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी | PDF Download |

पीडीएफ को देखें और दोस्तों को शेयर करे


Download PDF

Exam Solved Paper की Free PDF यहां से Download करें

सभी बिषयवार Free PDF यहां से Download करें

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने