चिकित्सा के क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण तथ्य

चिकित्सा के क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण तथ्य

✻ चिकित्सा के क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण तथ्य

यह पीडीएफ परीक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, यह आपको बिल्कुल मुफ्त प्रदान की जा रही है, इसी प्रकार की महत्वपूर्ण पीडीएफ़ पाने के लिए नीचे दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

Knowledgekidaa.com एक ऑनलाइन शिक्षा मंच है, यहाँ आप सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए Pdf डाउनलोड कर सकते हैं जैसे :- Bank Railway , RRB , NTPC , UPSC , SSC , CGL और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी।

चिकित्सा के क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण तथ्य :-

1901 से लेकर अब तक (2020 तक) चिकित्सा के क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार 111 बार कुल 222 वैज्ञानिकों चिकित्सा वैज्ञानिकों/चिकित्सकों को दिया जा चुका है
नौ बार (1915, 1916, 1917, 1918, 1921, 1925, 1940, 1941 व 1942) यह पुरस्कार किसी को भी नहीं दिया गया
यह पुरस्कार 39 बार किसी वैज्ञानिक/चिकित्सक को एकल रूप से प्रदान किया गया, जबकि 33 बार यह 2-2 लोगों को संयुक्त रूप से तथा 39 बार यह 3-3 लोगों को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया
जर्मनी के एमिल एडोल्फ वॉन बेहरिंग ( Emil Adolf Von Behring ) को चिकित्सा के क्षेत्र का पहला पुरस्कार 1901 में प्रदान किया गया था
चिकित्सा के क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार पाने वाले सबसे कम उम्र के वैज्ञानिक कनाडा के फ्रेड़िक ग्रांट बैंटिंग थे 1923 में उन्हें जब यह पुरस्कार दिया गया था, उस समय उनकी आयु 32 वर्ष थी यह पुरस्कार पाने वाले सबसे उम्रदराज वैज्ञानिक अमरीका के पीटोन रोउस थे 1966 में 87 वर्ष की आयु में दो अन्य वैज्ञानिकों के साथ उन्हें यह पुरस्कार दिया गया था
चिकित्सा के क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार से अब तक कुल 12 महिलाओं को सम्मानित किया जा चुका है 1947 में अमरीका की गेर्टीकोरी ( Gerty Cori ) यह पुरस्कार पाने वाली पहली महिला थीं उन्हें यह पुरस्कार उनके पति कार्ल कोरी व एक अन्य के साथ संयुक्‍त रूप से यह पुरस्कार मिला था
अमरीका के आर्थर कोर्न बर्ग को 1959 में चिकित्सा के क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार मिला था बाद में 2006 में उनके पुत्र रोजर कोर्नबर्ग को रसायन विज्ञान के क्षेत्र का नोबेल प्राप्त हुआ था इसी प्रकार 1973 में चिकित्सा के क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार पाने वाले नीदरलैण्ड्स के निकोलस टिंबर जेन के भाई जान टिंबर जेन को 1969 में अर्थशास्त्र के क्षेत्र का यह पुरस्कार प्राप्त हो चुका था


✻ चिकित्सा के क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण तथ्य PDF Download

पीडीएफ को देखें :-

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने