विश्व के प्रमुख शिखर और पर्वत ( Major Peaks and Mountains of the World in hindi )

विश्व की प्रमुख पर्वत श्रेणियाँ और शिखर की सूची, पर्वत ,पर्वत श्रृंखलाएं और महत्वपूर्ण प्रश्न

पर्वत किसे कहते है?

पर्वत या पहाड़ पृथ्वी की भू-सतह पर प्राकृतिक रूप से ऊँचा उठा हुआ हिस्सा होता है, जो ज़्यादातर आकस्मिक तरीके से उभरा होता है और पहाड़ी से बड़ा होता है। पर्वत ज़्यादातर एक लगातार समूह में होते हैं।

पर्वत कितने प्रकार के होते है?

पर्वत निम्नलिखित प्रकार के होते हैं।
1 - वलित पर्वत (Folded Mountains) :- ये संपीडन की शक्तियों द्वारा निर्मित होते हैं। जब चट्टानों में पृथ्वी की आंतरिक शक्तियों द्वारा मोड़ या वलन पड़ जाते हैं। तो उसे मोड़दार या वलित पर्वत कहा जाता है। ये विश्व में सबसे ऊँचे तथा सर्वाधिक विस्तृत होते हैं। इनका विस्तार प्रायः हर महाद्वीप में पाया जाता है। ये लहरदार होते हैं तथा इनमें अनेक अभिनतियाँ व अपनतियाँ पाई जाती हैं। जैसे-हिमालय, आल्प्स, यूराल, रॉकी, एंडीज, एटलस आदि।
2-अवरोधी पर्वत (Block Mountains) :- इनका निर्माण तनाव व खिंचाव की शक्तियों द्वारा होता है। खिंचाव के कारण धरातलीय भागों में भ्रंश या दरारें पड़ जाती हैं। जिस कारण धरातल का कुछ भाग ऊपर उठ जाता हैं तथा कुछ भाग नीचे धँस जाता है। इस प्रकार दरारों के समीप ऊँचे उठे भाग को ब्लॉक पर्वत कहते हैं। इन्हें भ्रंशोत्थ पर्वत भी कहते हैं। जैसे-वासजेस, सिएर्रा नेवादा, हार्ज, साल्ट रेंज, विन्ध्य, सतपुड़ा आदि।
3-गुम्बदाकार पर्वत ( ज्वालामुखी पर्वत ) (Dome Mountains) :- ज्वालामुखी क्रिया एवं स्थल में उभार के कारण इनकी उत्पत्ति होती है। जैसे- ब्लैक हिल्स
4-संग्रहित पर्वत :- धरातल के ऊपर मिट्टी, लावा, मलवा आदि के निरन्तर जमा होते रहने से निर्मित पर्वतों को संग्रहित पर्वत कहते हैं। जैसे- फ्यूजीयामा, कोटोपैक्सी आदि।
5-अवशिष्ट पर्वत :- ये मौलिक पर्वत नहीं हैं। जब अपरदन की शक्तियों के कारण प्रारम्भिक पर्वत घर्षित होकर अवशिष्ट के रूप में दृष्टि गोचर होते हैं। तो उन्हें अवशिष्ट पर्वत कहते हैं। जैसे- भारत में विन्धयाचल, अरावली, सतपुड़ा,पश्चिमी घाट, पूर्वी घाट आदि।

विश्व की प्रमुख पर्वत श्रेणियाँ और शिखर की सूची:

पर्वत-श्रेणी/शिखर का नाम ऊंचाई (मीटर में) किस देश में स्थित है
ऐन्डीज़ 4,000 दक्षिण अमेरिका
रॉकी 4,398.56 उत्तरी अमेरिका
माउण्ट एवरेस्ट 8,850 नेपाल
काराकोरम (K2) या गॉडविन आस्टिन 8,611 भारत
कंचनजंघा 8,586 भारत
हिमालय काराकोरम हिन्दुकुश 7,690 भारत-चीन-नेपाल
मकालू 8,481 नेपाल-चीन
आल्पस 4,808 इटली-स्विट्ज़रलैंड
ल्हात्से 4,050 नेपाल
काकेशस 5,642 जार्जिया
अतलास पर्वत या एटलस पर्वत 4,167 उत्तर-पश्चिमी अफ्रीका
यूराल 1,895 रूस
ऐल्प्स 4,810 मध्य यूरोप
कार्डिलेरा डी लॅास 4,980 पश्चिमी-दक्षिणी अमेरिका
ग्रेट डिवाइडिंग रेंज 2,228 पूर्वी ऑस्ट्रेलिया
एल्युशियन रेंज प्रशांत महासागर अलास्का तथा उत्तर-पूर्वी
तियेन शान 7,439 दक्षिणी मध्य एशिया
अल्ताई माउंटेन्स 4,506 मध्य एशिया
पश्चिमी घाट 2,695 पश्चिम भारत
सिएरा माद्रे ओरिएंटल 3,700 मेक्सिको
चोयु/ चो ओयु 8,188 नेपाल
धौलागिरी 1 8,167 नेपाल-चीन
मनास्लु 8,163 नेपाल
अन्नपूर्णा 1 8,091 नेपाल
गाशरब्रुम 1 / छुपा पर्वत / के5 8,080 पाकिस्तान
ब्रॉड पीक 8,051 पाकिस्तान
गाशरब्रुम 2 8,035 पाकिस्तान
शिशापांगमा 8,027 पाकिस्तान
ग्याचुंगकांग 7,952 चीन
हिमालचुली 7,893 नेपाल
दिस्तग़िल सर 7,884 पाकिस्तान
नोशक 7,492 अफगानिस्तान
तोंगशानजिआबु 7,207 भूटान-चीन
सुनन्दा देवी 7,434 भारत
रिमो 3 7,233 भारत
माना पर्वत 7,272 भारत
कीरात चुली 7,362 भारत
रिमो 1 7,385 भारत
मामोस्तोंग कांगरी 7,516 भारत

विश्व की पर्वत श्रृंखलाएं

फ़ीचर नाम लंबाई उच्चतम बिंदु
यूरोप की पर्वत श्रृंखला आल्पस 1,200 किमी मोंट ब्लांक, 4811 मीटर
उत्तरी अमेरिका की पर्वत श्रृंखलाद रॉकीस4,800 km माउंट एल्बर्ट, 4 401 मीटर
दक्षिण अमेरिका की पर्वत श्रृंखलाद एंडीस 7,000 km माउंट आकोनकागुआ
अफ्रीका की पर्वत श्रृंखलाड्राकंसबर्ग1,000 km तबाना एंटीलेनयाना, 3482 मी
ऑस्ट्रेलिया की पर्वत श्रृंखला ग्रेट डिवाइडिंग रेंज 3,000 km माउंट कोशचूस्को
एशिया की पर्वत श्रृंखला हिमालय 2,400 km माउंट एवरेस्ट
एशिया की पर्वत श्रृंखला कारकोरम 500 km माउंट के 2, 8611 मीटर


Important Question and Answer For Major Peaks and Mountains of the World :-

प्रश्न: निम्न में से कौन सा पर्वत गुना पर्वत का सबसे अच्छा उदाहरण है ?

उत्तर: रॉकी पर्वत

प्रश्न: निम्न में से कौन सा पर्वत ब्लॉक पर्वत है ?

उत्तर: सिएरा नेवादा

प्रश्न: निम्न में से किस पर्वत को संचय का पर्वत कहा जाता है ?

उत्तर: ज्वालामुखी पर्वत

प्रश्न: हिमालय पर्वत की सबसे ऊंची चोटी कहाँ है ?

उत्तर: नेपाल में

प्रश्न: भारत का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर कौन है ?

उत्तर: गॉडविन आस्तीन (K2)

प्रश्न: भारत में सबसे पुरानी पर्वत श्रेणी कौन है ?

उत्तर: अरावली

प्रश्न: सल्तोरा पर्वतमाला कहाँ स्थित है ?

उत्तर: कराकोरम पर्वतमाला के एक अंग के रूप में

प्रश्न: एशिया और यूरोप को पृथक करने वाला पर्वत कौन है ?

उत्तर: यूराल पर्वत

प्रश्न: पश्चिमी घाट पर्वतमाला का दूसरा नाम क्या है ?

उत्तर: सह्याद्री पर्वतमाला

प्रश्न: मैकाला पर्वतमाला किस राज्य में स्थित है ?

उत्तर: छत्तीसगढ़

प्रश्न: पृथ्वी की सबसे लम्बी पर्वतमाला कौन-सी है ?

उत्तर: एण्डीज पर्वत

प्रश्न: संसार में दूसरा सबसे ऊँचा पर्वत शिखर कौन-सा है ?

उत्तर: K2 (गाडविन ऑस्टीन)

विश्व के प्रमुख शिखर और पर्वत Pdf Download

यह भी पढ़े वायुमंडल का अध्ययन

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने