CTET Paper - 2(2021 -2022) में बाल विकास और शिक्षण विधि से पूछे गए महत्वपूर्ण प्रश्नोतरी | Quiz |

CTET Paper - 2(2021 -2022) में बाल विकास और शिक्षण विधि से पूछे गए महत्वपूर्ण प्रश्नोतरी | PDF Download |

बाल विकास और शिक्षण विधि से पूछे गए महत्वपूर्ण प्रश्नोतरी | CTET Paper - 2(2021 -2022) |

1. कथन (A): बच्चों के विकास पर शैशवास्था से किशोरावस्था तक ध्यान देना जरूरी है।
तर्क (R) : यद्यपि जीवन के शुरुआती कुछ वर्ष विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, मस्तिष्क नमनीयता के दृष्टिकोण से पूरी बाल्यावस्था ओर किशोरावस्था संवेदनशील अवधि है।
सही विकल्प चुनें।

( A) और (R) दोनों सही है और( R) सही व्याख्या करता है( A)की ।
( A)और (R) दोनों सही है, लेकिन (R) सही व्याख्या नहीं है (A) की।
(A) सही है, लेकिन( R) गलत है।
( A) और   (R)   दोनों गलत है।

2. निम्नलिखित कथनों में से कौन सा कथन समाजीकरण के संदर्भ में सही है?

परिवार ओर स्कूल समाजीकरण में प्रमुख योगदान देते हैं लेकिन मीडिया और सहपाठी जेसै अन्य संस्थान भी है जो महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
स्कूल बच्चों के प्राथमिक सामाजिकरण के प्रमुख संस्थान है।
मिडिया बच्चों के सामाजिकरण का महत्वपूर्ण संस्थान नहीं है।
बच्चों के सामाजिकरण में धार्मिक संस्थाएं किसी भी तरह की भुमिका नहीं निभाती है।

3. एक प्रगतिशील कक्षा में ऐसा वातावरण बनाने पर बल दिया जाना चाहिए जहां:

बच्चो के भावनात्मक आवश्यकताओ का ध्यान रखा जाए और व अपने को महत्वपूर्ण समझें।
उपलब्धि - उद्देश्यों पर बल दिया जाए और परीक्षाओं मे  विधार्थियों की उपलब्धि अध्यापकों द्वारा उनका परिपेक्ष्य समझने का आधार बनें।
अध्यापक के नेतृत्व में विधार्थी निष्र्किय अनुसरण करते हैं।
विद्यार्थियों से परीक्षाओं के लिए पढ़ने की अपेक्षा की जाती है।

4. एक बच्चे को तीन पर्वतों का एक र्थी डी (त्रिआयामी) माॅडल दिखाया जाता है। एक अन्य व्यक्ति इस माॅडल को एक भिन्न जगह से देख रहा है। बच्चे को इस दूसरे व्यक्ति के दृष्टि क्षेत्र से देखे गए हैं माॅडल को बनाने के लिए कहा जाता है। पर वह सही तरीके से नहीं पर पाता है। जीन पियाजे के अनुसार यह क्या दर्शाता है?

आत्मकेंद्रीयता
जीव वाद
वस्तु स्थायित्व 
परिकल्पनात्मक चिंतन

5. जीन पियाजे ने प्रतिपादित किया कि बच्चों के सोचने की प्रक्रिया वयस्कों .......... ?

से भिन्न नहीं है ।
से गुणात्मक रूप से भिन्न है।
से मात्रात्मक रुप से भिन्न है।
से काफी मिलती जुलती है।

6. बालिका स्वयं से क्या कर सकती है ओर क्या कुछ सहायता द्वारा पूरा कर सकती है। लेव वायगोत्सकी ने इनके बीच के अंतर को किस रूप में संबोधित किया है?

बुद्धि     
समीपस्थ विकास का क्षेत्र
पाड़       
समायोजन

7. पारस्परिक अध्यापन की शिक्षाशास्त्रीय प्रणाली किस पर आधारित है?

व्यवहारवादी सिद्धांत
सामाजिक -सांस्कृतिक उपागम
अधिगम के सूचना संप्रेषण सिद्धांत
हावर्ड गार्डन के बहुआयामी बुद्धि संप्रत्यय

8. "हाइन्ज - दुविधा'' पर रुही अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहती हैं कि दवाई की चोरी किसी भी परिस्थिति में गलत‌ है क्योंकि चोरी करना ग़लत होता है '' लाॅरेंस कोहलबर्ग के नैतिक विकास के सिद्धांत के अनुसार रुही किस स्तर पर है?

पूर्व पारंपरिक, दण्ड - आज्ञापालक अभिनवीकरण
पर्व पारंपरिक, स्व - पुरस्कार अभिनवीकरण
पारंपरिक, स्व - पुरस्कार अभिनवीकरण
उत्तर पारंपरिक, सामाजिक अनुबंधन अभिनवीकरण

9. हावर्ड गार्डनर के बहुबुद्धी सिद्धांत के अनुसार "अंतर वैयक्तिक बुद्धि से क्या तात्पर्य है"?

जटिल आंतरिक भावनाओं को पहचानने और अपने व्यवहार को निर्देशित करने के लिए उनका प्रयोग करने की योग्यता।
दूसरों के मनोभाव, स्वभाव, प्रोत्साहन और नीयत को पहचानने तथा उचित तरीके से प्रतिक्रिया करने की योग्यता।
सार्थक एवं लक्ष्य निर्देशित उद्देश्यों के लिए शरीर का कुशलता के साथ उपयोग करना।
दृश्यात्मक - स्थानात्मक चीजों को सटीक से देखने - समझने की योग्यता।

10. राष्ट्रीय शिक्षा नीति,2020 बच्चों के मूल्याकंन के लिए .... और ........के समावेश को प्रस्तावित करती है।

समुह कार्य; स्व :आकलन
परियोजना; मानकीकृत परीक्षा
मानकीकृत परीक्षा; पोर्टफोलियो बनाना
मानक निर्देशित; मानदंड निर्देशित परीक्षा

11. समग्र मूल्यांकन के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, अध्यापक को क्या करना चाहिए ?

 प्रश्नोत्तरी में केवल सही उत्तरों के आधार पर प्राप्त अंकों पर विचार करना।
केवल बच्चों द्वारा की गई त्रुटियों पर विचार करना
विधार्थीयों के लिए सीखने से प्राप्त उत्पाद और प्रकिया पर विचार करना।
 सभी विधार्थियों के लिए मानकीकृत परीक्षाओं का प्रयोग करना।

12. अधिकांशतः यह देखा गया है कि माताओं की अनुपस्थिति में लड़कों की अपेक्षा लड़कियों से धरेलू कार्यों को करने व छोटे भाई - बहनों की देखभाल की अपेक्षा की जाती है। यह ......का उदाहरण है।

  जेंडर रूढ़िवादिता 
जेंडर निष्पक्षता
जेंडर समानता  
जेंडर प्रासंगिकता

13. इनमें से कौन-सी प्रगतिशील शिक्षा की विशेषता नहीं है?

   रट कर याद करने पर बल
सतत एवं व्यापक मूल्यांकन पर बल
सहयोगी शिक्षण पर बल
जीवन पर्यन्त शिक्षा को प्रोत्साहन देना‌

14. भाषा और संज्ञान के बारे में कौन -सा कथन वायगोत्सकी परिप्रेक्ष्य से सही है?
       उच्च मानसिक क्रियाओं के विकास को भाषा सुसाधित करती है।

उच्च मानसिक क्रियाओं के विकास को भाषा सुसाधित करती है।
भाषा से संज्ञात्मक प्रक्रियाओं के विकास में बाधा आती है।
भाषा का संज्ञानात्मक विकास में कोई भूमिका नहीं है।
संज्ञान, भाषा से स्वतंत्र रूप से विकसित होता है।

15.   एक शिक्षक ने अपने छात्रों को प्रोत्साहित किया कि         वे अपने वयस्कों और समुदाय के सदस्यों से          वार्तालाप करके अपनी विरासत के बारे में सीखें ।
    निम्न में से उस विकल्प को चुनिए जो समाजीकरण ओर अधिगम के संदर्भ में शिक्षक की धारणा को दर्शाता है।

(1) बच्चों द्वारा समुदाय से प्राप्त ज्ञान के महत्व को पहचाना।
 ( 2)  यह विश्वास की सीखना एक सामाजिक परिवेश में होता है और और इससे संबंध स्थापित करना महत्वपूर्ण है
(3) विद्यालय में अर्जित ज्ञान का स्थानीय ज्ञान के साथ संबंध को महत्व देना।
(4) विद्यालय द्वारा किए गए ज्ञान को ज्यादा महत्व देना।

  केवल ( 1)  
केवल ( 1)और (2)
(1), (2)  और( 3)
(1), (2) ,(3) और (4)

16. अधिगम अक्षमता के संदर्भ में गणितीय अधिगम अक्षमता क्या कहलाता है?

. गतिसमन्वय   वैकल्य   
पठन वैकल्य
गुणज वैकल्य 
लेखन वैकल्य

17. सलमा पांच वर्षीय लड़की है। वह जब तीन साल की थी, तो उसने बिना किसी बाह्य निर्देश के संगीत वाद्य यंत्र गिटार, बजाना सीख लिया था। इस योग्यता के आधार पर, उसे निम्नलिखित में से किस श्रेणी में रखेंगे?

धीमी गति से सीखने वाली शिक्षार्थी
प्रतिभाशाली
कम बुद्धिलब्धि वाली बालिका
स्वलीन

18. हार्दिक को कम दिखाई देता है। अध्यापक को उसकी इस स्थिति के बारे में नहीं बताया गया है। कक्षा में अध्यापक को उसके किस व्यवहार क्रिया से पता चल सकता है कि उसे कम दिखाई देता है?

श्यामपट्ट पर लिखे हुए को दूर से ही स्पष्ट रूप से पढ़ना
बारीक मुद्रक वाले कार्यपत्र को तुरंत पूरा करना
पढ़ने के दौरान आंखें मिचकाना
भौतिक नक्शों को पढना जिनमें सूक्ष्म जानकारी दी गई है।

19. एक शिक्षिका अपनी कक्षा में दिव्यांग विद्यार्थियों के अधिगम के लिए प्रेरक परिवेश केसे बन सकती है?

यह दृढ़ अपेक्षा रखकर की वे सख्त पाठ्यचर्या का अनुसरण करें।
बच्चों से परामर्श करें बिना उनके लिए सारे निर्णय खुद लेकर।
यह सुनिश्चित और करके की उनका आकलन मानकीकृत आकलन तरीकों द्वारा हो।
पाठ्यचर्या में उपयुक्त व यथोचित समायोजन करके

20. कथन  (A) : समावेशी शिक्षक प्रतिभाशाली बच्चों को शामिल नहीं करती।
        तर्क (R):  समावेश शिक्षा सिर्फ 'आपूर्णता' के दृष्टिकोण पर कार्य करती है।
सही विकल्प चुनें। 

(A) और (R) दोनों सही है और  (R) सही व्याख्या करता है( A) की।
(A)और( R) दोनों सही है, लेकिन( R) सही व्याख्या नहीं है(A) की।
(A) सही है, लेकिन (R) गलत है।
(A)और( R) दोनों गलत है।

21. निम्नलिखित में से कौन सा एक परासंज्ञात्मक        कौशल को निरूपित करता है?

बिना संलग्नता के विषयवस्तु का कंठस्थीकरण
दूसरों के व्यवहार की नकल करना।
अपनी  ही सोच की विधियों के विषय में सोचना ।
किसी विशिष्ट व्यंजन को पकाने की विधि का वर्णन करना।

22. एक अध्यापिका किसी एक विषय को पढ़ने के बाद         विद्यार्थियों को संकल्पनात्मक मानचित्र बनाने के        लिए कहती है । यह किस में सहायक होगा?

(1)  संरचनात्मक मूल्यांकन संचालित करने के लिए।
(2) विद्यार्थियों के मुख्य बिंदुओं का सार लिखने की क्षमता का परीक्षण करना।
(3) विद्यार्थियों की उपलब्धि का मूल्यांकन हेतु रुबरिकों        का विकास करना
(4) विद्यार्थियों की कलात्मक योग्यता का परीक्षण करने के लिए।

(1),(2)  और( 3)
(1) और (4)
(2),(3) और (4)  
(2) और (4)

23. प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थी किस प्रकार के वातावरण में सबसे प्रभावी  रूप से सीखते हैं?

जहां विद्यार्थियों की सामाजिक संवेगात्मक आवश्यकताओं की पूर्ति होती है को  ध्यान में रखा जाना जाता है।
जहां मूल रूप से पठन कौशलों और अंक प्राप्त करने पर जोर दिया जाता है।
जहां शिक्षिका अधिगम को निर्देशित करती है तथा विद्यार्थियों से निष्क्रिय रहने की अपेक्षा करती है।
जहां शिक्षिका एकाधिकावादी है और हमेशा आदेश देती है कि क्या किया जाना चाहिए।

24. निम्नलिखित में से कौन सी शैली एक प्रभावशाली विद्यालय में प्रयोग में लाई जानी चाहिए?

इनाम व सजा का प्रयोग।    
प्रतिस्पर्धात्मक कक्षा
तुलनात्मक मूल्यांकन। 
सहयोगात्मक अधिगम

25. आंतरिक/स्वत: स्फूर्त प्रेरणा का उदाहरण कौन सा है?

एक विद्यार्थी इसलिए प्रयोग कर रही है क्योंकि उसे प्रयोग का परिणाम जानने की उत्सुकता है।
एक विद्यार्थी अच्छे ग्रेड लाने के लिए एक प्रयोग कर रही है
एक  विद्यार्थी इसलिए प्रयोग कर रही है क्योंं उसे थ्योरी की कक्षा पसंद नहीं है।
एक विद्यार्थी इसलिए प्रयोग कर रही है क्योंकि वह अपने अध्यापक को प्रभावित करना चाहती है।

26. कौन सी स्थिति संरचनावादी शिक्षा शास्त्र विधि को दर्शाती है।

अध्यापक अपने विद्यार्थियों को समकालीन मुद्दों पर चर्चा और वाद विवाद करने के लिए कहता/ कहती है
विद्यार्थी पाठ्यपुस्तक के सामग्री को याद कर वर्ष के अंत में परीक्षा देते हैं।
विद्यार्थी उच्च स्वर में दिए गए अंश को याद कर रहें है।
विद्यार्थी अध्यापक की व्याख्यान को सुन रहे हैं और पढ़ाई गई विषय वस्तु पर नोटिस बना रहे हैं

27. कक्षा में सकारात्मक समूह की सक्रियता के लिए निम्न में से कौन सा रवैया/ रुख सर्वाधिक उपयुक्त है?

समूह में बातचीत को खंडित करते हुए सख्त बाहरी नियमों का निर्देश।
सरल प्रक्रियों हेतु कक्षा को स्थाई  "क्षमता -आधारित" उपसमूहों में विभाजित करना
प्रदर्शन में वृद्धि के लिए समूहों में प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करना।
समस्या समाधान के लिए कक्षा के सभी विद्यार्थियों को बातचीत करने और सहयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना।

28. बहुधा कुंभकार और कुंभ का एक रूपक प्रयुक्त किया जाता है। जिसके द्वारा यह दर्शाया जाता है कि कैसे परंपरागत शिक्षा शिक्षक को कुंभकार के रूप में देखते हैं जो कुंभ रूपी विद्यार्थी को आकार देकर उसमें ज्ञान उड़ेलता है। किस प्रकार की समझ समस्यावादी क्यों है?

बच्चे भोले भाले हैं और वह कुछ भी शिक्षक की मदद के बिना सीखते हैं।
अधिगम की प्रक्रिया में किसी सामग्री या शिक्षक की कोई आवश्यकता नहीं है।
यदि बच्चे शिक्षक की बात निष्क्रिय रूप से सुनते रहेंगे तो अधिगम भली प्रकार से संपादित होगा।
विद्यार्थियों के महत्वपूर्ण अनुभव होते हैं और अधिगम का निर्णय उनकी शिक्षा एवं समकालीन साथियों के साथ सक्रिय भागीदारी से होता है।

29. बच्चों के कार्य में त्रट्टिया/ त्रुटियों को

दूसरों के समक्ष उनकी बौद्धिक निम्नता / तुच्छता दर्शाती है।
शिक्षक द्वारा पूर्णतया विश्लेषण कर बच्चों से विचार विमर्श करना चाहिए।
आवश्यक रूप से शिक्षक की तैयारी में कमी को दर्शाती है।
अध्यापक को बच्चों में निराशा को दूर करने के लिए अनदेखा करना चाहिए।

30. निम्नलिखित में से कौन सी प्रक्रिया माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों में समालोचनात्मक चिंतन का संवर्धन कर सकती है?

विद्यार्थियों को किसी भी विषय पर चर्चा करने के लिए कहना और सवाल पूछना।
विद्यार्थियों को स्वयं से पाठ्य पुस्तक पढ़ने के लिए कहना और सहपाठियों से चर्चा करना से बचाना।
व्याख्यान विधि का प्रयोग करते हुए अध्यापक द्वारा प्रस्तुतीकरण।
विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तक के अंत में दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखने एवं प्रत्यास्मरण करने का गृह कार्य देना।

Exam Solved Paper की Free PDF यहां से Download करें

सभी बिषयवार Free PDF यहां से Download करें

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने