कोशिका की परिभाषा,खोज,वर्गीकरण एवं मूल घटक | Class 8,9,10,11,12 NCERT | Hindi | PDF Download |

कोशिका की परिभाषा,खोज,वर्गीकरण एवं मूल घटक | Class 8,9,10,11,12 NCERT | Hindi | PDF Download |

कोशिका की खोज , परिभाषा , वर्गीकरण तथा मूल घटक | Class 8,9,10,11,12 | Question and Answer


{tocify} $title={Table of Contents}

कोशिका ( Cell ) क्या है ?

जिस प्रकार एक भवन का निर्माण ईंटों से होता है उसी प्रकार कोशिकाओं से एक संजीव का निर्माण होता है |
इसलिए कोशिका को शरीर की मुलभूत संरचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाई कहते है |

कोशिका की खोज कब और किसने की ?

सर्वप्रथम सन् 1665 में इंग्लॅण्ड के वैज्ञानिक रॉबर्ट हुक ने कोशिका की खोज की |
इन्होने पेड़ की छाल का एक भाग कॉर्क के स्लाइस का सामान्य आवर्धक यंत्र की सहायता से अध्धयन किया | इन्होने इस स्लाइस में कई विभाजित बक्से देखें |
हुक ने इन बक्सों को "कोशिका" नाम दिया |
वास्तव में ये मृत कोशिकाएँ थी |

क्या कोशिका कों नग्न आँखों से देखा जा सकता है ?

हाँ जैसे मुर्गी का अंडा एक एकल कोशिका है | परन्तु सभी कोशिकाओं को नग्न आँखों से नही देखा जा सकता | इसके लिए अधिक आवर्धक क्षमता वाले संवर्धित सूक्ष्मदर्शी की आवश्यकता होती है |

 Science Notes Important for all Exam

सजीवों में कोशिका की संख्या , आकृति एवं साइज :-

प्रत्येक संजीव में कोशिकाओं की संख्या , आकृति एवं साइज भिन्न - भिन्न होती है |
मनुष्य के शरीर में कई ख़राब कोशिकाएँ पाई जाती है | जो आकृति एवं साइज में भिन्न होती है |

कोशिका के आधार पर संजीवो का वर्गीकरण :-

1. बहुकोशिक :-

वह जीव जिनका शरीर एक से अधिक कोशिकाओं का बना होता है , बहुकोशिक ( Multicellular ) कहलाते है |
जैसे - मनुष्य बहुकोशिक जीव है |

2. एककोशिक :-

वह जीव जिनका शरीर एक कोशिका का बना होता है , एककोशिक ( Unicellular ) कहलाते है |
जैसे :- अमीबा |

कोशिका की आकृति कैसी होती है ?

कोशिका की आकृति अनियमित होती है | कोशिकाएँ सामान्यत: गोलीय ,चपटी गोल अथवा लंबी होती है | कुछ कोशिकाएँ शाखान्वित ( जैसे - तंत्रिका कोशिका ) होती है |

कोशिका को आकृति कौन प्रदान करता है ?

कोशिका के विभिन्न संघटक एक झिल्ली द्वारा परिबद्ध होते है | यह झिल्ली पौधों एवं जंतुओं की कोशिका को आकृति प्रदान करती है | पादप कोशिका में कोशिका भित्ति , कोशिकाओं को आकार एवं दृढता प्रदान करती है |

कोशिका का साइज क्या है ?

संजीवों में कोशिका का साइज 1 मीटर का 10 लाखवें भाग ( माइक्रोमीटर अथवा माइक्रोन ) के बराबर छोटा हो सकता है अथवा कुछ सेंटीमीटर लम्बा भी |

सबसे छोटी कोशिका कौन सी है ?

सबसे छोटी जीवाणु कोशिका का साईज 0.1 से 0.5 माईक्रोमीटर है |

सबसे बड़ी कोशिका कौन सी है ?

सबसे बड़ी कोशिका शुतुर्मुर्ग का अंडा है जिसका साइज 170 mm x 130 mm होता है |

कोशिका के कार्य क्या है ?

प्रत्येक अंग , ऊतकों से बना होता है और उत्तक कोशिकाओं से | अत: संजीव की संरचनात्मक ईकाई कोशिका है |
किसी तंत्र में प्रत्येक अंग पाचन , स्वांगीकरण तथा अवशोषण जैसे अलग - अलग कार्य करता है जो कोशिकाओं की सहायता से ही संभव है |

कोशिका के भाग या मूल घटक :-

कोशिका झिल्ली
कोशिका द्रव्य
केन्द्रक

1. कोशिका झिल्ली ( प्लैज्मा झिल्ली ) :-

कोशिका झिल्ली संरध्र होती है तथा विभिन्न पदार्थों के कोशिका में आवागमन का नियमन करती है | कोशिका झिल्ली एक कोशिका को दूसरी कोशिका एवं घेरें हुए माध्यम से अलग करती है | कोशिका झिल्ली कोशिका को आकार प्रदान करती है |

2. कोशिका द्रव्य :-

कोशिका द्रव्य एवं केन्द्रक कोशिका झिल्ली के अन्दर परिबद्ध होते है | केन्द्रक एवं कोशिका झिल्ली के मध्य एक जेली के समान पदार्थ होता है जिसे कोशिका द्रव्य कहते है | कोशिका के अन्य संघटक अथवा संघटक अथवा कोशिकांग ( जैसे - माइट्रोकांड्रिया , गाल्जीकाय , राइबोसोम आदि ) | कोशिका द्रव्य में ही पाए जाते है |

3. केन्द्रक :-

कोशिका द्रव्य एवं केन्द्रक , कोशिका झिल्ली के अन्दर परिबद्ध होते है | कोशिका के केन्द्र में घनी एवं गोलाकार संरचना होती है जिसे केन्द्रक कहते है | केन्द्रक कोशिका द्रव्य से एक झिल्ली द्वारा अलग रहता है जिसे " केन्द्रक झिल्ली " अथवा " केंद्रकावरण " कहते है | सूक्ष्मदर्शी द्वारा देखने पर हमें केन्द्रक में एक छोटी सघन संरचना दिखाई देती है , इसे केन्द्रिका अथवा न्युकिलओलस कहते है | केन्द्रक में धागे के समान संरचनाएं भी होती है जिन्हें क्रोमोसोम अथवा गुणसूत्र कहते है | यह जीन के धारक है तथा आनुवांशिक गुणों अथवा लक्षणों को जनक से अगली पीढ़ी में स्थानांतरित करते है |

जीन क्या है ?

जीन संजीव में आनुवांशिक की इकाई है | यह जनक से संतति को आनुवांशिक लक्षण के स्थानांतरण का नियंत्रण करते है इसका अर्थ है कि आपके माता - पिता के कुछ लक्षण उनसे आपको प्राप्त हुए है यदि पिताजी की आँखें भूरी है तो संभव है कि आपकी आँख भी भूरी है |

प्रोकैरियोट्स और यूकैरियोट्स में अंतर :-

प्रोकैरियोट्स यूकैरियोट्स
1. ऐसी कोशिकाएँ जिनमें केन्द्रक पदार्थ केन्द्रक झिल्ली के बिना होता है , प्रोकैरियोट्स कोशिका कहलाती है | 1. ऐसी कोशिकाएँ जिनमें झिल्ली युक्त सुसंगठित केन्द्रक पाया जाता है , यूकैरियोट्स कोशिका कहलाती है |
2. इस प्रकार की कोशिकाओं वाले जीव प्रोकैरियोट्स कहलाते है | 2. इस प्रकार की कोशिकाओं वाले जीव यूकैरियोट्स कहलाते है |
3. जैसे - जीवाणु , नीले - हरें शैवाल | 3. जैसे - प्याज की झिल्ली आदि |


रिक्तिका क्या है ?

कोशिकाओं के प्रेक्षण में कोशिका द्रव्य के बीच खाली अथवा दिखने वाली संरचना को रिक्तिका कहते है |

प्लैस्टिड तथा हरितलवक क्या है ?

कई कोशिकाओं में अनेक छोटी रंगीन संरचनाए होती है , वे पत्ती की कोशिकाओं के कोशिका द्रव्य में छितरी रहती है , इन्हें प्लैस्टिड कहते है | उनमें से कुछ में हरा रंजक उपस्थित होता है जिसे क्लोरोफिल कहते है |
हरें रंग के प्लैस्टिडस को क्लोरोप्लास्ट अथवा हरितलवक कहते है | ये पत्तियों को हरा रंग प्रदान करते है |

पादप कोशिका तथा जंतु कोशिका में अंतर :-

कोशिका का भाग पादप कोशिका जंतु कोशिका
कोशिका झिल्ली उपस्थित उपस्थित
कोशिका भित्ति उपस्थित अनुपस्थित
केन्द्रक उपस्थित उपस्थित
केन्द्रक झिल्ली उपस्थित उपस्थित
कोशिका द्रव्य उपस्थित उपस्थित
प्लैस्टिड ( हरितलवक ) उपस्थित अनुपस्थित
रिक्तिकाएँ उपस्थित उपस्थित

निष्कर्ष (तर्क) :- हमारे द्वारा लिखे गए इस लेख में कोशिका और कोशिका से सम्बंधित जानकारी और इनके मुख्य घटको का अध्धयन किया होगा | इस लेख हमारे द्वारा कोशिका से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी है और हम आशा करते है यह जानकारी आपको बहुत पसंद आई होगी | अगर आपको यह जानकारी पसंद आती है तो नीचे दिए comment बॉक्स में comment करे और हमसे जुड़े रहने के लिए follow ओर telegram channel में जुड़ सकते हो |


कोशिका की परिभाषा,खोज,वर्गीकरण एवं मूल घटक | Pdf Download |

Download PDF

Download PDF
980 KB

सभी बिषयवार Free PDF यहां से Download करें

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने