भारत के राजनीतिक दल | PDF Download |

भारत के राजनीतिक दल | PDF Download |
{tocify} $title={Table of Contents}

भारत के राजनीतिक दल :-

भारत में दो प्रकार के राजनीतिक दल अस्तित्त्व में है जो कि निम्न प्रकार है -
(A) भारत के राष्ट्रीय दल
(B) भारत के राज्यीय या क्षेत्रीय दल

(A) भारत के राष्ट्रीय दल :-

वें पार्टियाँ या दल जो पूरे देश में फैली हुई है , उन्हें राष्ट्रीय दल कहा जाता है | इन दलों की विभिन्न राज्यों में इकाईयां है |

राष्ट्रीय दल का दर्जा :- चुनाव आयोग ने स्पष्ट नियम बनाये है कि कोई दल कितने प्रतिशत वोट और सीट जीतकर 'मान्यता प्राप्त दल' बन सकता है | किसी भी राजनीतिक दल को राष्ट्रीय दल का दर्जा हासिल करने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों को पूरा करना होता है | अगर कोई दल लोकसभा - चुनाव में पड़े कुल वोट का अथवा चार राज्यों के विधान सभाई चुनाव में पड़ें कुल वोटों का 6 प्रतिशत हासिल करता है और लोकसभा के चुनाव में कम से कम चार सीटों पर जीत दर्ज करता है तो उसे राष्ट्रीय दल की मान्यता मिलती है |
इस वर्गीकरण के हिसाब से 2021 में देश में 8 दल राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त है | यहाँ इन सभी 8 दलों के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य दिए गए है , जो परीक्षा की दृष्टी से अत्यंत महत्वपूर्ण है |

(1) ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) :-

गठन - 1 जनवरी 1998
संस्थापक - ममता बेनर्जी
मुख्य नेता / दल अध्यक्ष / राष्ट्रीय अध्यक्ष - ममता बेनर्जी
पार्टी मुख्यालय - पश्चिम बंगाल
चुनाव चिन्ह - फूल और घास ( पुष्प और तृण )
पार्टी का नारा - माँ , माटी और मनुष्य
विचारधारा - धर्मनिरपेक्षता और संघवाद के प्रति प्रतिबद्ध
2011 से पश्चिम बंगाल में सत्ता में है |
अरुणाचल प्रदेश , मणिपुर और त्रिपुरा में भी इसकी उपस्थिति है |
वर्तमान में लोकसभा में यह चौथी सबसे बड़ी पार्टी है |

(2) बहुजन समाज पार्टी :-

पार्टी का लघुरूप नाम - बसपा
मुख्य नेता / दल अध्यक्ष / राष्ट्रीय अध्यक्ष - मायावती
पार्टी मुख्यालय - नई दिल्ली
पार्टी संस्थापक - काशीराम
पूर्व दल का नाम - दलित शोषित समाज संघर्ष समिति
गठन या स्थापना - 14 अप्रैल 1984
चुनाव चिन्ह - हाथी
मुख्य आधार प्रदेश - उत्तर प्रदेश
उत्तर - प्रदेश में 4 बार सरकार बनाई |
दलितों और कमजोर वर्ग के लोगों के कल्याण और उनके हितों की रक्षा के मुद्दों पर सबसे ज्यादा सक्रिय इस पार्टी का मुख्य आधार उत्तर प्रदेश में है |

(3) भारतीय जनता पार्टी :-

पार्टी का लघुरूप नाम - भाजपा (BJP)
यह भारत का सबसे बड़ा और प्रमुख राजनीतिक दल है |
मुख्य नेता / दल अध्यक्ष / राष्ट्रीय अध्यक्ष - जगत प्रकाश नड्डा
गठन - 6 अप्रैल 1980
मुख्यालय - नई दिल्ली
विचारधारा - हिन्दू राष्ट्र , राष्ट्रवाद , आर्थिक उदारीकरण , अखण्ड मानवतावाद
मुख्य रंग - भगवा व हरा
चुनाव चिन्ह - कमल का फूल
भाजपा के प्रथम प्रधानमंत्री - अटल बिहारी वाजपेयी
भाजपा के वर्तमान प्रधानमंत्री - नरेन्द्र मोदी
भारतीय जनसंघ के संस्थापक - श्यामा प्रसाद मुखर्जी
भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक - अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी
सर्वप्रथम 1998 में सत्ता में आई |
भारत की प्राचीन संस्कृति और मूल्य ; दीनदयाल उपाध्याय के विचार - समग्र मानवतावाद एवं अंत्योदय से प्रेरणा लेकर मजबूत और आधुनिक भारत बनाने का लक्ष्य ; भारतीय राष्ट्रवाद और राजनीती की इसकी अवधारणा में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद ( या हिंदुत्व ) एक प्रमुख तत्व है |
वर्तमान में केंद्र में शासन करने वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का नेतृत्व यही दल कर रहा है |

(4) कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया :-

पार्टी का लघुरूप नाम - भाकपा (CPI)
गठन ( दिनांक एवं स्थान ) - 26 दिसम्बर 1925 ( कानपुर )
संस्थापक - मानवेन्द्र नाथ रॉय
मुख्यालय - नई दिल्ली
चुनाव चिन्ह - बाली और हसियाँ
विचारधारा - साम्यवाद , मार्क्सवाद - लेनिनवाद और लोकतंत्र में आस्था |
राजनीतिक स्थिति - वामपंथी
राष्ट्रीय अध्यक्ष ( महासचिव ) - डी. राजा
यह भारत की सबसे पुरानी कम्युनिस्ट पार्टी है |
अलगाववादी और सांप्रदायिक ताकतों की विरोधी |
यह पार्टी संसदीय लोकतंत्र को मजदूर वर्ग , किसानों और गरीबों के हितों को आगे बढ़ाने का एक उपकरण मानती है |
1964 की फूट ( जिसमें माकपा इससे अलग हुई ) के बाद इसका जनाधार सिकुड़ता चला गया |
मजबूत वाम मोर्चा बनाने के लिए सभी वामपंथी दलों को साथ लाने की पक्षधर |

(5) कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्ससिस्ट :-

पार्टी का लघुरूप नाम - माकपा ( CPI - M)
स्थापना - 1964
संस्थापक - ई. एम. एस. डांगे
चुनाव चिन्ह - हथौड़ा , हँसियाँ और सितारा
राष्ट्रीय अध्यक्ष( महासचिव ) - सीताराम येचुरी
मुख्यालय - नई दिल्ली
विचारधारा - मार्क्सवाद लेनिनवाद में आस्था
समाजवाद , धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र की समर्थक तथा साम्राज्यवाद और सांप्रदायिकता की विरोधी |
इसकी स्थापना भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कुछ नेताओं ने विखंडित होकर 1964 में की |
पश्चिम बंगाल में लगातार 34 वर्षों से शासन में रही |

(6) इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC) :-

गठन - 1885
संस्थापक - ए. ओ. ह्यूम
चुनाव चिन्ह - हाथ का पंजा
राष्ट्रीय अध्यक्ष - सोनिया गाँधी
मुख्यालय - नई दिल्ली
इसे आमतौर पर कांग्रेस पार्टी कहा जाता है और यह दुनिया के सबसे पुराने दलों में से एक है |
आजादी के बाद राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर पर अनेक दशकों तक इसने प्रमुख भूमिका निभाई है |
जवाहरलाल नेहरु की अगुवाई में इस दल ने भारत को एक आधुनिक धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य बनाने का प्रयास किया |
1947 में स्वतंत्रता के बाद, कांग्रेस भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टी बन गई।
1971 तक लगातार और फिर 1980 से 1989 तक इसने देश पर शासन किया |
कुल 49 वर्षों तक वह केंद्र सरकार का हिस्सा रही।
भारत में, कांग्रेस के सात प्रधानमंत्री रह चुके हैं |
अभी यह पूरे देश और समाज के सभी वर्गों में अपना आधार बनाए हुए है |
यह दल नई आर्थिक नीतियों का समर्थक है पर इस बात को लेकर भी सचेत है कि इन नीतियों का गरीब और कमजोर वर्गों पर बुरा असर न पड़ें |
2004 से 2014 तक संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार का नेतृत्व |
2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में यह पार्टी पराजित हुई |

(7) नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ( राष्ट्रवादी कांग्रेस दल ) :-

पार्टी का लघुरूप नाम - रांकपा ( NCP)
गठन - 1999
संस्थापक - पी. ए. संगमा , शरद पवार , तरीक अनवर
वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष - शरद पवार
चुनाव चिन्ह - घड़ी 10 : 10
NCP का मुख्य प्रभाव क्षेत्र महाराष्ट्र से है |
मुख्यालय - नई दिल्ली
विचारधारा - लोकतंत्र , गाँधीवादी , धर्मनिरपेक्षता , समता , सामाजिक न्याय और संघवाद में आस्था |
यह पार्टी सरकार के प्रमुख पदों को सिर्फ भारत में जन्में नागरिकों के लिए आरक्षित करना चाहती है |
महाराष्ट्र में प्रमुख ताकत होने के साथ ही यह मेघालय , मणिपुर और असम में भी ताकतवर है |
कांग्रेस के साथ महाराष्ट्र सरकार में भागीदार |
2004 से संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन में साझीदार |

(8) नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) :-

स्थापना - 2013
संस्थापक - पी. ए. संगमा
वर्तमान अध्यक्ष - W. R. Kharlukhi
चुनाव चिन्ह - किताब
मुख्यालय - इम्फाल ( मणिपुर )
इसका प्रभाव मुख्य रूप से मेघालय राज्य में है |
2015 में भारतीय निर्वाचन आयोग ने 2014 लोक सभा चुनावों में खर्च का हिसाब न दे पाने की वजह से दल की मान्यता निलम्बित कर दी। इस प्रकार से एनपीपी इस मामले में निलम्बित होने वाली पहली पार्टी बनी।

(B) भारत के राज्यीय या क्षेत्रीय दल :-

इन सभी पार्टियों के अलावा अन्य सभी प्रमुख दलों को निर्वाचन आयोग ने 'राज्यीय दल' के रूप में मान्यता दी है | आमतौर पर इन्हें क्षेत्रीय दल कहा जाता है |

राज्यीय या क्षेत्रीय दल का दर्जा :- चुनाव आयोग ने स्पष्ट नियम बनाये है कि कोई दल कितने प्रतिशत वोट और सीट जीतकर 'मान्यता प्राप्त दल' बन सकता है | किसी भी राजनीतिक दल को क्षेत्रीय दल का दर्जा हासिल करने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों को पूरा करना होता है |
अगर कोई दल राज्य विधानसभा - चुनाव में पड़े कुल वोट का 6 प्रतिशत या उससे अधिक हासिल करता है और कम से कम दो सीटों पर जीत दर्ज करती है तो उसे अपने राज्य के राजनीतिक दल या क्षेत्रीय दल के रूप में मान्यता मिल जाती है |
इस वर्गीकरण के हिसाब से 2021 में देश में बहुत से दल राज्यीय स्तर पर मान्यता प्राप्त है | यहाँ इन सभी दलों के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य दिए गए है , जो परीक्षा की दृष्टी से अत्यंत महत्वपूर्ण है |

विभिन्न क्षेत्रीय दलों के नाम , स्थापना दिवस एवं राज्य के नाम :-

No. क्षेत्रीय दल स्थापना दिवस राज्य
(1) जम्मू एंड कश्मीर नेशनल कांफ्रेस 1939 जम्मू एंड कश्मीर
(2) जम्मू एंड कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी - जम्मू एंड कश्मीर
(3) जम्मू एंड कश्मीर पी'पल्स डेमोक्रेटिक पार्टी 1999 जम्मू एंड कश्मीर
(4) आम आदमी पार्टी 2012 नई दिल्ली और पंजाब में भी
(5) शिरोमणि अकाली दल 1920 पंजाब
(6) इंडियन नेशनल लोक दल 1977 हरियाणा
(7) महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना 2006 महाराष्ट्र
(8) महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी 1961 महाराष्ट्र
(9) शिव सेना 1966 महाराष्ट्र
(10) गोवा फॉरवर्ड पार्टी 2016 गोवा
(11) जनता दल ( सेक्यूलर) 1999 कर्नाटक ( केरल में भी )
(12) तेलंगाना राष्ट्र समिति 2001 तेलंगाना
(13) ऑल इंडिया मजलिस - ए- इत्तेहादुल मुस्लिमीन - तेलंगाना
(14) केरल - कांग्रेस ( मणि) 1964 केरल
(15) इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग 1948 केरल
(16) ऑल इंडिया अन्ना डीएमके 1972 तमिलनाडु ( पुदुचेरी में भी )
(17) द्रविड़ मुनेत्र कड़गम 1949 तमिलनाडु ( पुदुचेरी में भी )
(18) देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कड़गम 2005 तमिलनाडु
(19) ऑल इंडिया एन. आर. कांग्रेस 2011 पुदुचेरी
(20) पट्टालि मक्कल कच्ची 1990 पुदुचेरी
(21) तेलुगु देशम पार्टी 1982 आन्ध्र प्रदेश ( तेलंगाना में भी )
(22) वाईएसआर कांग्रेस पार्टी 2011 आन्ध्र प्रदेश ( तेलंगाना में भी )
(23) बीजू जनता दल 1977 उड़ीसा
(24) जेएमएम 1973 झारखंड
(25) एजेएसयू पार्टी 1986 झारखंड
(26) जेवीएम ( पी) 2006 झारखंड
(27) ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक - पश्चिम बंगाल
(28) रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी - पश्चिम बंगाल ( केरल में भी )
(29) हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी - मेघालय
(30) यूनाईटेड डेमोक्रेटिक पार्टी - मेघालय
(31) नेशनल पीपुल्स पार्टी 2013 मेघालय ( मणिपुर में भी )
(32) मिजोरम पीपुल्स कांफ्रेंस 1972 मिजोरम
(33) मिजोरम नेशनलिस्ट पार्टी 1979 मिजोरम
(34) मिजो नेशनल फ्रंट 1961 मिजोरम
(35) पीपुल्स डेमोक्रेटिक एलाइंस - मणिपुर
(36) नागा पीपुल्स फ्रंट - नागालेंड ( मणिपुर में भी )
(37) पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल प्रदेश - अरुणाचल प्रदेश
(38) असम यूनाईटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट 2006 असम
(39) असम गण परिषद् 1985 असम
(40) बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट - असम
(41) सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट 1993 सिक्किम
(42) सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा 2013 सिक्किम
(43) जनता दल (यू) 1999 बिहार
(44) लोक जन शक्ति पार्टी 2000 बिहार
(45) राष्ट्रीय जनता दल 1998 बिहार ( झारखंड में भी )
(46) राष्ट्रीय लोक समता पार्टी 2013 बिहार
(47) राष्ट्रीय लोक दल 1998 उत्तर प्रदेश
(48) समाजवादी पार्टी 1992 उत्तर प्रदेश

भारत के राजनीतिक दल | PDF Download |

पीडीएफ को देखें और दोस्तों को शेयर करे


Download PDF

Exam Solved Paper की Free PDF यहां से Download करें

सभी बिषयवार Free PDF यहां से Download करें

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने