50+ वाक्य शुद्धि से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी || वाक्य शुद्धि Online Quiz || Objective Questions and Answers || PDF Download ||

50+ वाक्य शुद्धि से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी || वाक्य शुद्धि  Online Quiz || Objective Questions and Answers || PDF Download ||

Vakye Shuddhi se sambandhit Question and Answer | Hindi Grammar |

यहाँ 50+ वाक्य शुद्धि mcq / 50+ शुद्ध - अशुद्ध वाक्य प्रश्नोत्तरी या वाक्य शुद्धि अभ्यास प्रश्न दिए गये है जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है |

1. इनमें से शुद्ध वाक्य है ?

उसने अध्यक्ष को निवेदन किया |
उसने अध्यक्ष से निवेदन किया |
उसने अध्यक्ष को आदेश दिया |
इनमें से कोई नहीं

2. निम्न में से अशुद्ध वाक्य कौनसा है ?

पुस्तक मेज पर रखी है |
कच्चे तेल की कीमत घट गया है |
यह मेरे सपनों का घर है |
कानपुर भारत की औद्योगिक राजधानी है |

3. "मैंने यह कुर्सी सौ रूपए की खरीदी है |" इस वाक्य में दोष है ?

विशेषण
क्रिया का
परसर्ग का
क्रिया विशेषण का

4. अशुद्ध वाक्य छांटिए ?

इसके बाद क्या हुआ ?
मेरे पास केवल एक घड़ी है |
मेरा चश्मा तुमसे अच्छा है |
तुम सबसे सुन्दर हो |

5. शुद्ध वाक्य छांटिए ?

वह सब भले लोग है |
भीड़ में चार जयपुर के व्यक्ति भी थे |
मनुष्य ईश्वर की उत्कृष्टतम कृति है |
वह सारे गुप्त रहस्य प्रकट कर देगा |

6. सही वाक्य छांटिए ?

राम को उत्तीर्ण होने की आशंका है |
राम को अनुत्तीर्ण होने का शक है |
जंगल में प्रात: काल के समय बहुत सुहावना दृश्य होता है |
मेरे से मत पूछो |

7. शुद्ध वाक्य छांटिए ?

बन्दूक एक उपयोगी अस्त्र है |
यह मेरा पुस्तक है |
इन्हें एक पुत्र है |
भारत में अनेकों जातियाँ है |

8. इस वाक्य में अशुद्ध भाग का चयन कीजिए ?

" तुष्टीकरण करने की (1) / नीति अपना कर (2) / न तो व्यक्ति आगे बढ़ सकता है (3) / और न ही राष्ट्र आगे बढ़ सकता है |"(4)
1
2
3
4

9. इस वाक्य में अशुद्ध भाग का चयन कीजिए ?

" जो स्त्रि अपनी (1) / नौकरी को परिवार से (2) / अधिक महत्व देती है , (3) / वह विवाह नहीं करती |"(4)
1
2
3
4

10. अशुद्ध वाक्य छांटिए ?

वह गुलामी की बेड़ियों में जकड़ा था |
आत्मा अमर है |
असत्य बोलना उसकी आदत था |
वह अपनी धुन में जा रही है |

11. निम्नलिखित में से सही वाक्य है ?

शायद मैं कल आऊँगा |
शायद में कल आऊँ |
मैं शायद कल आऊँगा |
मैं कल शायद आऊँगा |

12. सही वाक्य है ?

हम हमारी पुस्तकें बेचते हैं |
हम अपनी पुस्तक को बेचते हैं |
हम अपनी पुस्तकें बेचते हैं |
हम हमारी पुस्तक बेचते हैं |

13. कौनसा वाक्य शुद्ध है ?

रोगी अपनी कमजोरियों के कारण उठ तक नहीं पा रहा था |
राजपथ की सड़क से झाँकियाँ वापस लौट गई |
शिकारी उस पर गोली चलाई पर वह शेर बच निकला |
उस समय चरखा चलाना भी एक अनुशासन था |

14. कौनसा वाक्य शुद्ध है ?

आपका शासन सम्बन्धी कार्य अधिक विख्यातपूर्ण है |
आपको भूमि - भवन - वाहन का अभिनव सुख की प्राप्ति होगी |
यह समाचार पूरे देशभर में तुरन्त फ़ैल गया |
तुम्हें कल कुछ हो जाये तो मैं कहीं का नहीं रहूँगा |

15. कौनसा वाक्य शुद्ध है ?

शायद आज वर्षा अवश्य होगी |
वहाँ लगभग शान्ति थी |
जंगल में शेर चिंघाड़ने लगे |
वाह ! कैसा मनोहारी दृश्य है |

16. निम्न में से अशुद्ध वाक्य है ?

उसने पांच जलेबियाँ खाई |
उसके प्राण पखेरू उड़ गए |
उसे कोई पैत्रिक सम्पत्ति नहीं मिली |
राम और सीता वन गये |

17. निम्न में से अशुद्ध वाक्य है ?

उसका कद मुझसे बड़ा है |
नगर में सर्वत्र शांति थी |
रोको, मत जाने दो |
उसे बहुत प्यास लगी है |

18. " देशभक्त बड़ी - बड़ी यातनाओं को सहते हैं | " इस वाक्य का शुद्ध रूप है ?

देशभक्त्त बड़ी - बड़ी यातना सहते हैं |
देशभक्त्त भारी यातना सहते हैं |
देशभक्त्त कठोर यातनाओं को सहते हैं |
देशभक्त्त यातना सहते हैं |

19. " इस विषय में मेरे विचार मैं पहले प्रकट कर चुका हूँ | " इस वाक्य का शुद्ध रूप है ?

इस विषय पर मैं अपने विचार पहले प्रकट कर चुका हूँ |
इस विषय में मैं मेरे विचार पहले प्रकट कर चुका हूँ |
मैं इस विषय में अपने विचार पहले प्रकट कर चुका हूँ |
इस विषय मैं अपने विचार पहले प्रकट कर चुका हूँ |

20. निम्न में से शुद्ध वाक्य है ?

युग की माँग का यह बीड़ कौन चबाता है |
तुम्हारे भाई ने कल घर जो किया था वही तुम कर रहे हो |
राजा नल की स्त्री का नाम दमयंती था |
शिकारी ने शेर पर गोली चलाई पर वह बच निकला |

21. निम्न में से शुद्ध वाक्य है ?

जगत् में संतोष सबसे सुंदरतम है |
उसे भारी प्यास लगी है |
मेरे को पुस्तक चाहिए |
मैंने उसे बुलाया और कहा |

22. निम्न में से शुद्ध वाक्य है ?

रामचरितमानस के रचयिता तुलसीदास है |
कृपया कल पधारने की कृपा करें |
अभी तुम्हें बहुत - सी बातें सीखना है |
हमारे समाज के बीच अनेक कुरीतियाँ अब भी प्रचलित है |

23. निम्न में से शुद्ध वाक्य है ?

एक पानी का गिलास दीजिए |
मैं आपकी प्रतिरक्षा करता रहा |
कृतज्ञता से बड़ा कोई पाप नहीं है |
सुमित्रानंदन पंत ज्ञानपीठ से सम्मानित होने वाले हिंदी के प्रथम साहित्यकार हैं |

24. निम्न में से अशुद्ध वाक्य है ?

रामनरेश त्रिपाठी हिंदी में बाल साहित्य के जनक माने जाते हैं |
अधिकतर लोगों का यही विचार है |
अज्ञेय जी ने प्रयोगवाद का प्रवर्त्तन किया |
प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं आत्मनिर्भर होना चाहिए |

25. निम्न में से अशुद्ध वाक्य है ?

उसके पास केवल एक घर है |
लडकी है तो बुद्धिमती |
भारतीय रेल की स्थापना का शताब्दी समारोह आयोजित किया गया |
ममता बेनर्जी ने प. बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की |

26. निम्न में से अशुद्ध वाक्य है ?

उसकी आँख से आँसू बह रहा था |
मुझे यहाँ बैठे - बैठे डेढ़ घंटा हो गया |
वे अनेक कलाएँ जानते हैं |
मीरा ने चार किताबें पढ़ी |

27. निम्न में से अशुद्ध वाक्य हैं ?

व्यक्ति यौवनावस्था में अनेकों भूलें करता है |
बौद्ध साहित्य पालि में लिखा गया है |
जैन साहित्य प्राकृत में लिखा गया है |
उपर्युक्त्त कथन सत्य है |

28. निम्न में से अशुद्ध वाक्य है ?

मेरे तो साँस फूल गई |
उसने तरह - तरह की नौकरियाँ की |
शहर में तीन धर्मशालाएँ है |
उसने तो हस्ताक्षर कर दिए |

29. निम्न में से अशुद्ध वाक्य है ?

ताजमहल की सौंदर्य अनुपम है |
दिलवाड़ा जैन मंदिरों को कर्नल जेम्स टॉड ने ताजमहल के बाद देश की दूसरी सुंदर इमारत कहा |
राजस्थान के इतिहास में 'रूठी रानी ' के नाम से प्रसिद्ध राजरानी का वास्तविक नाम उमादे था |
दो बड़े देशों के मध्य स्थित छोटे देश को 'बफर स्टेट' कहते हैं |

30. निम्न में से अशुद्ध वाक्य है ?

आज बजट के ऊपर बहस होगी |
जैसी करनी वैसी भरनी |
अभी तीन बजे है |
इत्र में सुगंध है |

31. निम्न में से अशुद्ध वाक्य है ?

भक्तिकाल को हिंदी साहित्य का स्वर्णकाल माना जाता है |
वे एक अच्छे अध्यापक हैं |
छात्र ध्यान दें |
वाह ! बहुत सुंदर दृश्य है |

32. निम्न में से शुद्ध वाक्य है ?

पिताजी ने मुझसे कहा |
मैं तेरे को बता दूँगा |
उसने जल्दी घर जाना था |
वह लोग जा रहे हैं |

33. निम्न में से अशुद्ध वाक्य है ?

जिंदगी जिंदादिली का नाम है |
यद्यपि यहाँ महंगाई है तथापि मुझे जीवन यापन में कोई परेशानी नहीं है |
गठबंधन सरकार की यही तो मज़बूरी होती है |
जब जागो जभी सवेरा |

34. निम्न में से कौनसा शुद्ध वाक्य नहीं है ?

इनके वेतन से केवल दाल - रोटी हो जाती है |
हिंदी की शिक्षा अनिवार्य कर दी |
गलियों को चौड़ा करना आवश्यक हो गया |
हमें भोग विलास पर धन नष्ट नहीं करना चाहिए |

35. निम्न में से कौनसा शुद्ध वाक्य है ?

मन मयूर चाहता है मर्कट की तरह उछलते रहना |
कृपया उत्तर देने की कृपा करें |
यह एक ऐसी पहेली है जिसे सुलझा सकना संभव नहीं हो सकता |
आपका यह मत ग्राह्य है |

36. वचन संबंधी अशुद्धि से रहित वाक्य है ?

वह लोग विविध विषय से परिचित थे |
दिल्ली में चार गिरफ़्तारी हुई |
ऐसे हालातों में ख्याल रखना |
जैन साहित्य प्राकृत में लिखा गया है |

37. शुद्ध वाक्य छांटिए ?

रावण की हत्या राम ने की थी |
सब लोग अपनी रजाई लेकर सो गए |
'पंजाब के भूगोल' की एक प्रति खरीदनी है |
पेड़ पर कोयल कूक रही थी |

38. अशुद्ध वाक्य छांटिए ?

एक भेड़िया वहाँ आया |
सिपाही थाने चला गया |
वह सचमुच में कमजोर है |
रामायण वाल्मीकि की रचना है |

39. " वहाँ भारी - भरकम भीड़ जमा थी |" वाक्य का शुद्ध वाक्य है ?

वहाँ भारी भीड़ लगी थी |
वहाँ भरकम भीड़ थी |
वहाँ भीड़ जमा थी |
वहाँ भारी भीड़ - भाड़ जमा थी |

40. सही वाक्य का विकल्प छांटिए ?

साहित्य और जीवन का घोर सम्बन्ध है |
साहित्य और जीवन का अभिनव सम्बन्ध है |
जीवन और साहित्य एक अटूट संबंध है |
साहित्य और जीवन में भयंकर सम्बन्ध है |

41. सही वाक्य छांटिए ?

मैं गाने की आदत डाल रहा हूँ |
मैं गाने की ट्रेनिंग ले रहा हूँ |
मैं गाने की कसरत कर रहा हूँ |
मैं गाने का रियाज कर रहा हूँ |

42. " हमारी सौभाग्यवती कन्या का विवाह हो रहा है |" वाक्य का शुद्ध रूप है ?

हमारी कुमारी कन्या का विवाह हो रहा है |
हमारी सुश्री कन्या का विवाह हो रहा है |
हमारी आयुष्मती कन्या का विवाह हो रहा है |
हमारी कुँवारी कन्या का विवाह हो रहा है |

43. सही वाक्य का विकल्प चुनिए ?

मेरा नाम श्री वेदप्रकाश शर्मा जी है |
मेरा नाम वेदप्रकाश शर्मा है |
मेरा नाम श्रीमान वेदप्रकाश शर्मा है |
मेरा नाम श्रीयुत वेदप्रकाश शर्मा है |

44. अशुद्ध वाक्य है ?

आपका भवदीय |
वकीलों ने कागजों की जाँच की |
इस समय आपकी अवस्था पचास वर्ष की है |
यह काम आप पर निर्भर है |

45. अशुद्ध वाक्य है ?

मैंने एक वर्ष तक उनकी प्रतीक्षा की |
मैं आपके दर्शन करने आया |
सारा राज्य उसके लिए एक थाती था |
शब्द केवल संकेत है |

46. शुद्ध वाक्य है ?

यह कविता अनेकों भावों को प्रकट करती है |
शब्द केवल लोकमात्र है |
इन दोनों में यही अंतर है |
उपर्युक्त्त सभी |

47. शुद्ध वाक्य चुनिए ?

बदाम खाना सेहत के लिए लाभदायक है |
उसने अपने देश के लिए बलिदान दे दिया |
देखों ! वहाँ से धूआँ निकल रहा है |
साधू द्वार पर खड़े हैं |

48. शुद्ध वाक्य चुनिए ?

राजेश नित्य दण्ड पेलता है |
राजेश नित्य दण्ड मारता है |
राजेश नित्य दण्ड उठाता है |
राजेश नित्य दण्ड खेलता है |

49. शुद्ध वाक्य चुनिए ?

मेरे को दिल्ली जाने का है |
मुझे दिल्‍ली जाना है |
मेरे को दिल्ली जाना है |
मन्‍ने दिल्ली जाना है |

50. शुद्ध वाक्य चुनिए ?

महाविद्यालय एक तारीख के दिन खुलेगे।
निश्‍चय रूप से नहीं कहा जा सकता।
भोजन बनाने की व्‍यवस्‍था करें।
प्रेम करना तलवार की नोक पर चलना हैं।

50+ वाक्य शुद्धि से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी | PDF Download |

पीडीएफ को देखें और दोस्तों को शेयर करे


Download PDF

Exam Solved Paper की Free PDF यहां से Download करें

सभी बिषयवार Free PDF यहां से Download करें

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने