सूक्ष्मजीव मित्र एवं शत्रु || PDF DOWNLOAD ||

सूक्ष्मजीव मित्र एवं शत्रु  PDF DOWNLOAD

प्रश्न 1. :- रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

(क) सूक्ष्मजीवों को …………….. की सहायता से देखा जा सकता है।
(ख) नीले-हरे शैवाल वायु से …………… का स्थिरीकरण करते हैं, जिससे मिट्टी की उर्वरता में वृद्धि होती है।
(ग) एल्कोहल का उत्पादन …………….. नामक सूक्ष्मजीव की सहायता से किया जाता है।
(घ) हैजा …………….. के द्वारा होता है।

उत्तर :- (क) सूक्ष्मदर्शी, (ख) नाइट्रोजन, (ग) खमीर, (घ) जीवाणु।

प्रश्न 2. :- सही शब्द के आगे का निशान लगाइए

👉(क) यीस्ट का उपयोग निम्न के उत्पादन में होता है :
(I) चीनी
(Ii) एल्कोहल
(Iii) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
(Iv) ऑक्सीजन।

👉(ख) निम्न में से कौन-सा प्रतिजैविक है ?
(I) सोडियम बाइकार्बोनेट
(Ii) स्ट्रेप्टोमाइसिन
(Iii) एल्कोहल
(Iv) यीस्ट।

👉(ग) मलेरिया परजीवी का वाहक है :
(I) मादा एनॉफ्लीज मच्छर
(Ii) कॉकरोच
(Iii) घरेलू मक्खी
(Iv) तितली

👉(घ) संचरणीय रोगों का सबसे मुख्य कारक है :
(I) चींटी
(Ii) घरेलू मक्खी
(Iii) ड्रेगन मक्खी
(Iv) मकड़ी।

👉(ङ) ब्रेड अथवा इडली फूल जाती है इसका कारण है :
(I) उष्णता
(Ii) पसीना
(Iii) यीस्ट कोशिकाओं की वृधि
(Iv) माढ़ने के कारण।

👉(च) चीनी को एल्कोहल में परिवर्तित करने के प्रक्रम का नाम है :
(I) नाइट्रोजन स्थिरीकरण
(Ii) मोल्डिग
(Iii) किण्वन
(Iv) संक्रमण।

उत्तर- 👉(क) (Ii) एल्कोहल |
👉(ख) (Ii) स्ट्रेप्टोमाइसिन |
👉(ग) (I) मादा एनॉफ्लीज मच्छर |
👉(घ) (Ii) घरेलू मक्खी ।
👉(ङ) (Iii) यीस्ट कोशिकाओं की वृधि |
👉(च) (Iii) किण्वन।


प्रश्न 3. :- कॉलम-I के जीवों का मिलान कॉलम-II में दिए गए उनके कार्य से कीजिए


कॉलम-I कॉलम-II
(क) जीवाणु
(ख) राइजोबियम
(ग) लैक्टोबेसिलस
(घ) यीस्ट
(ङ) एक प्रोटोजोआ
(च) एक विषाणु

(I) नाइट्रोजन स्थिरीकरण
(Ii) दही का जमना
(Iii) ब्रेड की बेकिंग
(Iv) मलेरिया का कारक
(V) AIDS का कारक
(Vi) प्रतिजैविक उत्पादित करना।

उत्तर-
👉(क) एक विषाणु- (V) AIDS का कारक
👉(ख) राइजोबियम – (I) नाइट्रोजन स्थिरीकरण
👉(ग) लैक्टोबैसिलस – (Ii) दही का जमना
👉(घ) यीस्ट – (Iii) ब्रेड की बेकिंग
👉(ङ) एक प्रोटोजोआ – (Iv) मलेरिया का कारक
👉(च) जीवाणु – (Vi) प्रतिजैविक उत्पादित करना।

प्रश्न 4. क्या सूक्ष्मजीव बिना यंत्र की सहायता से देखे जा सकते हैं ? यदि नहीं, तो वे कैसे देखे जा सकते हैं ?
उत्तर- सूक्ष्मजीव बहुत ही छोटे जीव हैं जिन्हें बिना यंत्र देखना संभव नहीं। कुछ सूक्ष्मजीव आवर्धन लेंस द्वारा देखे जा सकते हैं, परंतु आमतौर पर सूक्ष्मदर्शी द्वारा ही इन्हें देखना संभव है।

प्रश्न 5. सूक्ष्मजीवों के मुख्य वर्ग कौन-कौन से हैं ?
उत्तर- सूक्ष्मजीवों के मुख्य वर्ग हैं (I) जीवाणु, (Ii) कवक, (Iii) प्रोटोजोआ, (Iv) शैवाल, (V) विषाणु ।

प्रश्न 6. वायुमंडलीय नाइट्रोजन का मिट्टी में स्थिरीकरण करने वाले सूक्ष्मजीवों के नाम लिखिए। उत्तर- (I) राइजोबियम जीवाणु (Ii) नीले-हरे शैवाल।

प्रश्न 7. हमारे जीवन में उपयोगी सूक्ष्मजीवों के बारे में 10 पंक्तियाँ लिखिए। उत्तर-सूक्ष्मजीव जीवाणु, कवक, शैवाल, प्रोटोजोआ आदि के रूप में हैं। इनके उपयोग अग्रलिखित हैं

जीवाणु के उपयोग

(I) दही और पनीर बनाने के लिए
(Ii) शराब और सिरका बनाने के लिए
(Iii) चमड़े की सफाई के लिए

कवक के उपयोग

(Iv) डबल रोटी और केक बनाने के लिए
(V) मशरूम कवक खाने के लिए
(Vi) दवाइयों के लिए।

शैवाल के उपयोग

(Vii) डायटम की कोशिका भित्ति सिलिका का प्राकृतिक रूप है।
(Viii) कई शैवाल, समुद्री भोजन के रूप में उपयोग किए जाते हैं।

प्रोटोजोआ के उपयोग

(Ix) खाद्य श्रृंखला में
(X) ऊत्तक प्रवर्धन के लिए।

प्रश्न 8. सूक्ष्मजीवों द्वारा होने वाली हानियों का विवरण दीजिए।
उत्तर- सूक्ष्मजीवों द्वारा होने वाली हानियाँ
(I) पौधों और जानवरों में बीमारियों का कारण।
(Ii) खाद्य पदार्थ के संदूषण का कारण।
(Iii) कपड़े, चमड़े आदि के भ्रष्ट होने का कारण।
(Iv) सूक्ष्म जीव खाद्य पदार्थ को निम्न तरीकों से संदूषित करते हैं
(क) अणुओं को अपघटित कर दुर्गंध वाले यौगिक पैदा करते हैं।
(ख) विषैले पदार्थ उत्पन्न करते हैं।
(ग) खाद्य विषाक्तता का कारण बनते हैं।

प्रश्न 9. प्रतिजैविक क्या हैं ? प्रतिजैविक लेते समय कौन-सी सावधानियाँ रखनी चाहिएं ?
उत्तर- प्रतिजैविक एक ऐसी औषधि है जो रक्त के अंदर शरीर की कोशिकाओं को बिना हानि पहुँचाए जीवाणुओं को मारती है। प्रतिजैविक औषधियाँ जीवाणुओं, कवकों तथा सूक्ष्मजीवों से प्राप्त होती हैं।

उदाहरण-पेनसिलीन, टैट्रासाइकलिन, स्ट्रोप्टोमाइसिन आदि। अल्लगर्जेंडर फ्लेमिंग, एक अंग्रेज़ वैज्ञानिक ने 1929 में पेनसिलीन की खोज की।

सावधानियाँ-प्रतिजैविक लेते समय निम्न सावधानियों को ध्यान में रखना चाहिए
(I) प्रतिजैविक डॉक्टर की सलाह पर लेने चाहिए।
(Ii) डॉक्टर द्वारा लिखी दवाइयों का कोर्स पूरा करना चाहिए।
(Iii) प्रतिजैविक खाँसी और सर्दी पर प्रभाव नहीं डालते क्योंकि यह विषाणु द्वारा संचारित होती है।

👉अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न👈

प्रश्न 1. रिक्त स्थान भरो
(क) सूक्ष्मजीवों को …………….. की सहायता से देखा जा सकता है।
(ख) जीवाणु प्रायः …………….. विधि द्वारा गुणन करते हैं।
(ग) रोग पैदा करने वाले सूक्ष्मजीव …………….. कहलाते हैं।
(घ) रोगाणुओं द्वारा उत्पन्न किए गए विषैले पदार्थ …………….. कहलाते हैं।
(ङ) शैवाल अपना भोजन स्वयं तैयार करते हैं क्योंकि यह …………….. क्रिया कर सकते हैं।
(च) शैवाल उत्पाद जो जीवाणु प्रवर्धन में सहायक है, ……………. कहलाता है।
(छ) शैवाल पौधों जैसे होते हैं, परंतु ……………. जानवर जैसे होते हैं।
(ज) वे सूक्ष्मजीव जो सजीव और निर्जीव की सीमा पर हैं, …………….. कहलाते हैं।
(झ) मशरूम एक …………….. है।
(ज) मछलियों के भोजन का मुख्य स्रोत …………….. है।

उत्तर-(क) सूक्ष्मदर्शी, (ख) विविखंडन, (ग) रोगाणु अथवा रोगवाहक, (घ) रॉक्सिन, (ङ) प्रकाशसंश्लेषण, (च) अगार, (छ) प्रोटोजोआ, (ज) विषाणु, (झ) शैवाल (ज) कवक।

प्रश्न 2. रिक्त स्थान भरो
(1) एंटअमीबा …………….. रोग फैलाता है।
(2) …………….. द्वारा त्वचा रोग रिंग-वारम फैलता है।
(3) ग्रंथिंकाओं युक्त पौधों की जड़ों में नाइट्रोजन स्थिरीकरण जीवाणु पाए जाते हैं, उन्हें …. कहते हैं।
(4) गेहूँ के पौधों में कवक द्वारा फैला रोग …………….. है।
(5) सभी मशरूम …………….. नहीं होते।
(6) दही जमाने वाले जीवाणु …………….. हैं।
(7) सामान्य जुकाम …………….. संक्रमण द्वारा फैलता है।
(8) पेनसिलीन की खोज …………….. ने की।
(9) सजीवों का वर्गीकरण …………….. विशेषताओं पर निर्भर करता है।
(10) कीट जो वाहन का काम करते हैं, …………….. कहलाते हैं।

उत्तर-(1) अमीबी पेचिश, (2) कवक, (3) राइजोबियम, (4) रस्ट (Rust), (5) खाने योग्य, (6) लैक्टोबैसिलस, (7) विषाणु, (8) अलेक्जेंडर फ्लेमिंग, (9) समान, (10) वाहक।

प्रश्न 3. सूक्ष्मदर्शी को परिभाषित करें।
उत्तर-सूक्ष्मदर्शी-यह एक प्रकाशीय यंत्र है जिसके द्वारा बहुत ही छोटे जीव, सूक्ष्मजीव देखे जा सकते हैं।

प्रश्न 4. कौन-से सूक्ष्मजीव सजीव और निर्जीव की सीमा पर उपस्थित हैं ?
उत्तर-विषाणु।।

प्रश्न 5. किन्हीं चार प्रतिजैविकों के नाम लिखिए।
उत्तर-(I) पेनसिलीन, (Ii) स्ट्रेप्टोमाइसिन, (Iii) ट्रैट्रासाइकलिन, (Iv) ग्रैमेसीडिन ।

प्रश्न 6. सूक्ष्मजीव क्या हैं ?
उत्तर-सूक्ष्मजीव-ये छोटे जीव हैं जिन्हें नंगी आँखों से नहीं देखा जा सकता।

प्रश्न 7. क्या सभी सूक्ष्मजीवों का आकार समान है ?
उत्तर-नहीं, सभी सूक्ष्मजीवों का आकार समान नहीं होता।

प्रश्न 8. सूक्ष्मजीवों के मुख्य वर्गों के नाम लिखो। उत्तर-सूक्ष्मजीवों के मुख्य वर्ग हैं
(I) जीवाणु, (Ii) कवक, (Iii) प्रोटोजोआ, (Iv) शैवाल, (V) विषाणु।

प्रश्न 9. धीमी गति से वृद्धि करने वाले सूक्ष्मजीवों के उदाहरण दीजिए।
उत्तर-(I) माइकोबैक्टीरियम ट्यूबकुली (Mycobacterium Tuberculi)
(Ii) माइकोबैक्टीरियम लेपरेई (Mycobacterium Laprae)।

प्रश्न 10. तेज गति से वृद्धि करने वाले सूक्ष्मजीवों के उदाहरण दीजिए।
उत्तर-(I) सियडोमोनास (Pseudomonas) (Ii) एंटअमीबा कोली (Entamoeba Coli)।

प्रश्न 11. कवकों के दो वर्ग कौन-से हैं ?
उत्तर-कवकों के मुख्य दो वर्ग हैं(क) खमीर (ख) उल्ली (Mould)।

प्रश्न 12. अमीबा सूक्ष्मजीवों के किस वर्ग में आता है ?
उत्तर-अमीबा सूक्ष्मजीवों के प्रोटोजोआ वर्ग में आता है।

प्रश्न 13. जीवाणु द्वारा फैलने वाले रोगों के नाम लिखिए।
उत्तर-जीवाणु द्वारा फैलने वाले रोग(I) पोलियो माइलिटिस, (I) पेचिश, (Iii) सर्दी और बुखार, (Iv) फ्लू (इनफ्लूएंजा), (V) खसरा।

प्रश्न 14. रोगजनक सूक्ष्मजीव क्या हैं ?
उत्तर-रोगजनक सूक्ष्मजीव-मनुष्य, पौधों और जानवरों में रोग फैलाने वाले सूक्ष्मजीवों को रोगाणु अथवा रोग जनक सूक्ष्मजीव कहते हैं|

प्रश्न 15. जानवरों के शरीर में सूक्ष्मजीव कहाँ रहते हैं ?
उत्तर-सूक्ष्मजीव जानवरों के नाक, गले, मुँह और पाचन तंत्र में रहते हैं।

प्रश्न 16. सबसे पहले जीवाणु किसने और कब देखा ?
उत्तर-एनटान वैन लियुवन हॉक ने 1675 ई० में।

प्रश्न 17. एक जीवाणु का सामान्य आकार क्या है ?
उत्तर-1.25um (1um = 1/1000 Mm) व्यास

प्रश्न 18. सबसे छोटा जीवाणु कौन-सा है ?
उत्तर-सबसे छोटा जीवाणु छड़ नुमा जीवाणु है जिसका आकार 0.15 Mm है।

प्रश्न 19. सबसे बड़े जीवाणु का नाम लिखिए।
उत्तर-स्पाइरल जीवाणु जिनका आकार 15 Mm लंबा और 1.5 Um व्यास होता है।

प्रश्न 20. जीवाणुओं के दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर-लैक्टोबैसिलस, सियोडोमोनास।

प्रश्न 21. नीले-हरे शैवाल का उदाहरण दीजिए।
उत्तर-नॉस्टक, एनाबीना, आसीलैटोरिया।

प्रश्न 22. नीले-हरे शैवाल उर्वरकों के रूप में क्यों उपयोग किए जाते हैं ?
उत्तर-वे वायुमंडलीय नाइट्रोजन को लाभदायक यौगिक में बदलते हैं।

प्रश्न 23. एक वर्ष में नीले-हरे शैवाल धान के खेत में कितनी नाइट्रोजन का स्थिरीकरण करते हैं ?
उत्तर-लगभग 625 Kg नाइट्रोजन/प्रतिवर्ग किलोमीटर।

प्रश्न 24. तीन डायटमों के नाम लिखिए।
उत्तर-पीनूलेरिया, साइकलोटैला और नैवीकुला।

प्रश्न 25. सड़क के किनारों पर उगी कवकों के उदाहरण दीजिए।
उत्तर-मशरूम, पफ बाल्स (Puff Balls), टोड बाल्स (Toad Balls)

प्रश्न 26. उस सूक्ष्मजीव का नाम लिखिए जो प्रतिजैविकता रोधक है।
उत्तर-माइकोप्लाज़म।

प्रश्न 27. किण्वन क्रिया में खमीर क्या उत्पन्न करते हैं ?
उत्तर-इथाइल एल्कोहल और कार्बन डाइऑक्साइड की अधिक मात्रा।

प्रश्न 28. विषाणुओं पर प्रतिजैविकों का प्रभाव क्यों नहीं पड़ता ?
उत्तर-क्योंकि उनका अपना उपापचय (Metabolism) नहीं होता।

प्रश्न 29. विषाणुओं द्वारा फैलने वाले कुछ रोगों के नाम लिखिए।
उत्तर-रेबीज, पोलियो, चेचक, सामान्य जुकाम, इन्फ्लूएंजा, एडज़, तंबाकू और आलू का मोसेक।

प्रश्न 30. कौन-सा शैवाल खाने के काम आता है ?
उत्तर-लाल शैवाल पोरिफाइरा (Poriphyra)।

प्रश्न 31. जीवाणु विज्ञान (Bacteriology) के जनक कौन हैं ?
उत्तर-लुईस पास्चर।

प्रश्न 32. सूक्ष्मदर्शी द्वारा जीवाणु को देखने का काम सबसे पहले किसने किया ?
उत्तर-एनटान वैन लियुवन हॉक।

प्रश्न 33. जीवाणु द्वारा फैलने वाले तीन रोगों के नाम लिखिए।
उत्तर-टायफाइड, हैजा, तपेदिक (TB)।

प्रश्न 34. प्रोटोजोआ द्वारा फैलने वाले तीन रोगों के नाम लिखिए।
उत्तर-मलेरिया, पेचिश, काला अज़ार।

प्रश्न 35. दूध को दही में परिवर्तित करने वाले सूक्ष्मजीव का नाम और वर्ग बताइए।
उत्तर-लैक्टोबैसिलस-जीवाणु

प्रश्न 36. अगार के स्रोत क्या हैं ?
उत्तर- लाल-शैवाल।

प्रश्न 37. मलेरिया फैलाने वाले प्रोटोजोआ का नाम लिखिए।
उत्तर-प्लाजमोडियम वावैक्स (Plasmodium Vivax)।

प्रश्न 38. प्रोटोज़ोआ के तीन उदाहरण लिखिए।
उत्तर-अमीबा, पैरामीशियम, यूगलिना।

प्रश्न 39. शैवाल और कवक में एक अंतर लिखिए।
उत्तर-शैवाल स्वपोषी है जबकि कवक परपोषी।

प्रश्न 40. ब्रेड और एल्कोहल बनाने के लिए कौन-से सूक्ष्मजीव उपयोग में आते हैं ?
उत्तर-खमीर (Yeast)।

प्रश्न 41. दो नाइट्रोजन स्थिरीकरण करने वाले शैवालों के नाम लिखिए।
उत्तर-नास्टॉक और एनाबीना।

प्रश्न 42. कवक के दो मुख्य वर्ग कौन-से हैं ?
उत्तर-खमीर और उल्ली (Moulds)।

प्रश्न 43. अमीबा किस सूक्ष्मजीव वर्ग से आता है ?
उत्तर-प्रोटोजोआ।

प्रश्न 44. दो प्रतिजैविकों के नाम लिखो।
उत्तर-बी० सी० जी० (BCG), ट्रिपल वैक्सीन।

प्रश्न 45. टीकाकरण की खोज किसने की ?
उत्तर-लुईस पास्चर।

प्रश्न 46. विषाणुओं की सबसे पहले खोज किसने की ?
उत्तर-रूसी वैज्ञानिक इबानवोअसकी।

प्रश्न 47. क्या सभी विषाणु एक ही आकार के होते हैं ?
उत्तर-नहीं।

प्रश्न 48. रिंग वर्म (Ring Worm) रोग का कारक कौन है ?
उत्तर-कवक।

प्रश्न 49. किस मच्छर के काटने से मलेरिया फैलता है ?
उत्तर-मादा मच्छर एनाफ्लीज।

प्रश्न 50 अमीबी पेचिश कौन फैलाता है ?
उतर–एंटअमीबा (Entamoeba)।

प्रश्न 51. सूक्ष्मजीव किसे कहते है ?
उत्तर-सूक्ष्मजीव-जो जीव अति सरल रचना वाले और आकार में काफ़ी सूक्ष्म हों और जिन्हें केवल सूक्ष्मदर्शी यंत्र द्वारा देखा जा सकता है सूक्ष्मजीव कहलाते हैं।

प्रश्न 52. सूक्ष्मजीव कितने प्रकार के होते हैं ?
उत्तर- पाँच प्रकार के जीवाणु, कवक, प्रोटोजोआ, शैवाल और विषाणु ।

प्रश्न 53. सूक्ष्मजीव कहाँ पाए जाते हैं ?
उत्तर-सूक्ष्मजीव हर स्थान पर पाए जाते हैं।

प्रश्न 54. दो ऐसी बीमारियों के नाम लिखो जिनकी रोकथाम टीके द्वारा की जा सकती है ?
उत्तर-हैजा, क्षय, पोलियो, हैपेटाइटिस।

प्रश्न 55. नील-हरित शैवाल का दूसरा नाम क्या है ?
उत्तर-साइनोबैक्टीरिया।

प्रश्न 56. नील-हरित शैवाल के दो उदाहरण दो।
उत्तर-नॉस्टॉक, ऐनाबीना, ऑसिलैटोरिया ।

प्रश्न 57. हमारे वायुमंडल में कितने प्रतिशत नाइट्रोजन है ?
उत्तर-हमारे वायुमंडल में 78% नाइट्रोजन है।

प्रश्न 58. पौधों में पाए जाने वाले किन-किन पदार्थों में नाइट्रोजन पाई जाती है ?
उत्तर-प्रोटीन, पर्णहरित, न्यूक्लिक एसिड व विटामिन में।

प्रश्न 59. कौन-से जीवाणु वायुमंडल की नाइट्रोजन के स्थिरीकरण में सहायक होते हैं ?
उत्तर-लैग्यूम पौधों (Leguminous Plants) की जड़ों की गाँठों में पाए जाने वाले राइजोबियम नामक जीवाणु।।

प्रश्न 60. एककोशीय सूक्ष्मजीवों के नाम दें।
उत्तर-जीवाणु, नीली हरी शैवाल, प्रोटोजोआ।

प्रश्न 61. बकोशीय सूक्ष्मजीवों के नाम दें।
उत्तर-शैवाल तथा कवक।

प्रश्न 62. अकेले रह सकने वाला सूक्ष्मजीव कौन-सा है ?
उत्तर-अमीबा अकेले रह सकने वाला सूक्ष्मजीव है।

प्रश्न 63. समूह में पाया जाने वाला सूक्ष्मजीव कौन-सा है?
उत्तर-कवक व जीवाणु।

प्रश्न 64. प्रतिजैविक किस काम आते हैं ?
उत्तर-ये रोगों के उपचार में काम आते हैं।

प्रश्न 65. प्रतिजैविक किन सूक्ष्मजीवों से बनते हैं ?
उत्तर-जीवाणु एवं कवक से।

प्रश्न 66. प्रथम ऐंटीबायोटिक कब व किसने बनाई ?
उत्तर-1929 में, अलेक्जेंडर फ्लेमिंग ने।

✻ सूक्ष्मजीव मित्र एवं शत्रु PDF Download

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने