LED और CFL में अंतर

LED और CFL में अंतर

LED और CFL के बारे में अवश्य पता होना चाहिए।

आज की पोस्ट में हम आज LED और CFL के बारे में जानेंगे | हम सालों से बल्बों का इस्तेमाल करते आ रहे हैं और बल्ब में भी समय के साथ कई बदलाव आए हैं। थॉमस अल्वा एडिसन ने बल्ब का आविष्कार करके दुनिया को रोशनी प्रदान की थीं । इसके बाद वैज्ञानिको के शोध से बल्बों को ओर भी बेहतर बनाया गया। वर्तमान में हमारे पास बल्ब के दो आधुनिक रूप CFL और LED है इनसे ज्यादा रोशनी उत्पन्न की जाती है।

LED और CFL में अंतर :-

CFL बल्ब :- CFL की full form Compact fluorescent lamp ( कॉम्पैक्ट फ्लोरोसेंट लाइट ) होती है। हालाकि यह अन्य बल्बों की तुलना में अधिक रोशनी देते है लेकिन LED से कम रौशनी देते है। CFL आर्गन से बने होते हैं और इनमें पारा थोड़ी मात्रा में होता है। इसका उपयोग ऑफिस, घर, दुकान और स्कूल आदि में प्रकाश फैलाने के उद्देश्य से किया जाता है।

LED बल्ब :- LED बल्ब का सबसे आधुनिक रूप है जिसे Light-emitting diode ( लाइट एमिटिंग डायोड ) कहते हैं। यह बल्ब की दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा आविष्कार है जो बल्बों में सबसे ज्यादा प्रकाश व कम ऊर्जा खपत करता है। वर्तमान में हर जगह इन बल्बों का इस्तेमाल किया जा रहा है

LED ( Light-emitting diode ) और CFL ( Compact fluorescent lamp ) बल्ब में अंतर :-

LED CFL
1. एक LED बल्ब की लाइफ आमतौर पर 50,000 घंटे या इससे अधिक होती है। 1. एक CFL बल्ब की लाइफ आमतौर पर 8000 घंटे तक होती है।
2. LED बल्ब कम बिजली की खपत करता है। 2. CFL , LED की तुलना में अधिक बिजली की खपत करता है।
3. LED, CFL की तुलना में थोड़ा महंगा होता है। CFL , LED की तुलना में थोड़ा सस्ता होता है।
4. LED बल्ब थोड़ा महंगा होता है लेकिन यह अधिक टिकाऊ होता है और लम्बे समय तक चलता है। 4. CFL बल्ब थोड़ा सस्ता होता है लेकिन यह कम टिकाऊ होता है और कम समय तक चलता है।
5. आकार में एलईडी बल्ब सीएफएल से छोटा होता है लेकिन यह रौशनी सबसे ज्यादा देता है। 5. आकार में CFL बल्ब LED बल्ब से बड़ा होता है लेकिन यह रौशनी कम देता है।
6. LED बल्ब के फूटने जैसी कोई समस्या नहीं होती है क्योंकि इसके सारे कॉम्पोनेन्ट इसके अन्दर ही होते है। 6. CFL बल्ब का ऊपरी भाग ग्लास अर्थात कांच का बना होता है जिसके कारण अक्सर इसमें फूटने की समस्या रहती है।
7. गारंटी के बारे में जाने तो एलईडी बल्ब की गारंटी अवधि सीएफएल से अधिक होती है। यह 2 साल या इससे अधिक हो सकती है। 7. गारंटी के बारे में जाने तो CFL बल्ब की गारंटी अवधि LED से कम होती है।
8. LED बल्ब जलने के दौरान गर्म नहीं होता है 8. CFL बल्ब जल्दी गर्म हो जाता है।
9. LED बल्ब का वजन कम होता है। 9. CFL बल्ब का वजन अधिक होता है।
10. आधुनिक LED बल्ब CFL और अन्य बल्बों से इतने बेहतर होते है कि इनको लेकर सरकार ने एक योजना भी बनाई है। जिसके अंतर्गत आप सस्ते में बिजली विभाग से बल्ब ले सकते हैं 10. CFL को लेकर ऐसी कोई योजना नहीं है।

हमारे द्वारा Daily Education Topic और Current Affairs पर pdf Upload की जाती हैं PDF के लिए आप हमारे
Telegram Chennel
से जुड़ सकते हों |

LED और CFL में अंतर ( Pdf Download )

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने